दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के लंबे क्रिकेट के करियर के अनुभव को साझा करते हुए कई दिलचस्प बाते साझा की है। सचिन तेंदुलकर ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने जीवन में डर और चिंता का सामना किया। चिंता उनके करियर का एक अहम हिस्सा रहा है और मैच से पहले किस तरह से यह उनके लिए बाधा खड़ा करता है। जीवन में इसी डर का कैसा सामना करना है इसकी अहमियत को तेंदुलकर ने समझा और मानसिक स्वास्थ्य को जीवन का अहम हिस्सा बनाया। इसे भी पढ़ें- जिस बल्लेबाज से आगे बढ़कर खेलना सीखा, उसी को…
Author: faridabadnews24
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आंदोलन वापस लेने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने आंदोलन कर रहे किसानों से इस घातक वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार का सहयोग करने की भी अपील की। खट्टर ने आग्रह किया कि समय की आवश्यकता को समझते हुए, जो किसान केंद्र के नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, उन्हें तुरंत अपना आंदोलन बंद कर देना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वायरस की श्रृंखला टूट जाए। उन्होंने कहा,…
दिल्ली : दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में दो मंजिला इमारत के भूतल में रविवार देर रात आग लग गई, हालांकि वहां रहने वाले एक परिवार के सभी पांच सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं इस घटना के बाद पार्किंग में खड़ी दो कारों और दो दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। देर रात घटी घटना दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रविवार देर रात एक बजकर 24 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल विभाग की छह गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि…
हरियाणा के कैथल जिले के एक गांव निवासी 13 साल की किशोरी ने आठ युवकों पर पांच दिन तक नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिजनों की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक 9 मई को परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। 10 मई की सुबह उन्हें बेटी घर में नहीं मिली तो उन्होंने इस मामले में लड़की को अगवा करने का केस दर्ज कराया था। 15 मई को सुबह जब दर्दनाक स्थिति में उनकी…
रेवाड़ी : आपदा को अवसर बनाने वाले एक प्राइवेट अस्पताल पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस अस्पताल में इन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कोरोना मरीज के परिजनों से मनमाना पैसा वसूला जा रहा था। इस प्रकार की शिकायत आने पर 13 मई को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेवाड़ी और धारूहेड़ा के दो अस्पतालों पर छापा मारकर वहां का रिकॉर्ड अपने कब्जे पर लिया था। कई मरीजों ने इन हॉस्पिटलों पर मनमाना पैसा वसूलने के आरोप लगाए थे। साथ ही यह भी बताया कि हॉस्पिटल द्वारा किसी भी प्रकार का…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ]कोरोना का कहर अभी ख़त्म भी नहीं हुआ है कि एक और बीमारी ने दस्तक दे दिया है, इस बीमारी का नाम ब्लैक फंगस है और अंग्रेजी में Mucormicosis कहा जाता है. हरियाणा सरकार ने भी इसे नोटिफाइड बीमारी मान लिया है और सभी अस्पतालों से इसकी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. क्या है ब्लैक फंगस बीमारी के लक्षण यह बीमारी खतरनाक है, इन्फेक्शन होने पर चेहरे, नाक, साइनस, आँख और दिमाग में फैलकर कोशिकाओं को नष्ट करना शुरू कर देती है हालाँकि रोग की पहचान होने पर आसानी से इलाज किया जा सकता है.…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] एक कहावत सुनी होगी आप लोगों ने बिन मांगे मोती मिले मांगे मिले ना भीख जो मिलने वाला होता है वह बिना मांगे भी मिल जाता है। संगठन के संस्थापक प्रवेश मलिक ने बताया कि कुछ दिनों पहले मिशन जागृति के संस्थापक सदस्यों में से एक एलएन सचदेवा जी का फोन आया कि मिशन जागृति बहुत बढ़िया काम कर रही है एक बार आओ मिलो। जब टीम सचदेवा के घर पहुंची बहुत मान सम्मान मिला कुछ गाइडेंस भी मिली हम किस तरीके से और समाजसेवा बेहतर कर सकते हैं। सचदेवा जी ने कहां की सेवा करते…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] जिले में अभी तक कोरोना के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। कोरोना मरीजों का पॉजिटिविटी रेट भी 40 फीसदी से गिरकर अब 9 फीसदी पर आ गया है। जो शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब सही होने वाले मरीजों की संख्या प्रतिदिन संक्रमित हो रहे लोगों से कहीं अधिक है। ऐसे में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के चलते अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई भी सामान्य होती जा रही है और हालात सुधर रहे हैं। वहीं हरियाणा सरकार का लॉकडाउन लगाने का निर्णय भी सार्थक साबित हुआ है। अब लॉकडाउन…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] कोरोना महामारी के चलते सभी ब्लड बैंकों में रक्त का अभाव है। इस कमी को देखते हुए जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों से आह्वान किया कि इस संकट की घड़ी में जो लोग स्वस्थ हैं वे रक्त करेंगे तो ब्लड की समस्या खत्म हो जाएगी। रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में सभी का दायित्व बनता है कि हम सभी आगे आएं। इसी कड़ी में रविवार को सिद्धपीठ काली माता मंदिर के प्रधान राकेश कुमार ने रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 11 लोगों ने रक्तदान किया। इसी…
जिला में ऑक्सीजन बेडों की उपलब्धता के बारे में स्वास्थ्य अधकािरयों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए डिप्टी कमिश्नर यशपाल यादव ने बताया कि अब कहीं भी ऑक्सीजन युक्त बेड की कमी नहीं है। यहां तक की कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों तक ऑक्सीजनयुक्त बेड की व्यवस्था की जा चुकी है। कई सामाजिक व कारपोरेट जगत के लोग अपने अपने स्तर पर ऑक्सीजनयुक्त बेड की व्यवस्था की हुई है। ऐसे में जल्द ही ईएसआई मेडिकल कॉलेज में सौ ऑक्सीजनयुक्त बेड और उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके अलावा श्री अटल विहारी बाजपेयी मेडिकल कॉलेज में सौ बेड ऑक्सीजनयुक्त बेड उपलब्ध कराया जा चुका…
