Author: faridabadnews24

रेवाड़ी : मेरे भाई को कोरोना हो गया था, ऑक्सीजन लेवल कम था सिलेंडर कहीं मिल नहीं रहा था, बहुत मुश्किल से गुरुग्राम से सिलेंडर लेकर आया, गलती से केंद्रीय मंत्री व गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत को अपशब्द बोल दिए थे। मेरी मंशा गलत नहीं थी लेकिन परेशानी व अव्यवस्थाओं के कारण मुझसे गलती हो गई। कुछ इसी अंदाज में फौजी ने वीडियो बनाया और उसे पुलिस के पास भेजा। साथ ही लिखित में माफीनामा भी भेजा। बताया जाता है कि फौजी असम में तैनात है और उन्हें अब अपनी गलती का पश्चावा हो रहा है। मालूम हो कि दो…

Read More

देश भर में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 20 मई को एक बड़ी बैठक में शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक इस बैठक में पीएम कोरोना से ज्यादा प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों से चर्चा करेंगे. यह पहली बार होगा कि पीएम सीधे तौर पर राज्यों के जिलाधिकारियों से चर्चा करेंगे जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 20 मई को 10 राज्यों के 54 जिलाधिकारियों से  चर्चा करेंगे. बताया जा रहा है कि ये वे जिले हैं जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं.  बैठक के पहले दौर में 20 मई को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पुड्डुचेरी,…

Read More

देश में जहां एक तरफ कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है, वहीं दूसरी तरफ कोरोना वैक्सीन की कमी भी परेशानी की वजह बनी हुई है। हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बड़ा फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए वैश्विक निविदाएं जारी करेगी, ताकि राज्य के 18+ नागरिकों का जल्द से जल्द टीकाकरण किया जा सके। गौर रहे कि हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए अगले दो दिन के भीतर हर जिले में 50 या इससे अधिक…

Read More

देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है, कोरोना वायरस की वजह से दिल्ली का बुराहाल हो गया है, अब दिल्ली में सीएम केजरीवाल द्वारा बनवाये गए मोहल्ला क्लीनिक पर सवाल उठने लगे हैं, दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा है कि सीएम केजरीवाल ने 14 करोड़ की बजट से मोहल्ला क्लीनिक बनवाया, लेकिन इसमें न दवाई मिल रही है, न इंजेक्शन। मोहल्ला क्लीनिक कुत्तों का अड्डा हो गया है. भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, देखिए 1400 करोड़ का बजट वर्ल्ड क्लास मोहल्ला क्लिनिक का डब्बा और इसके ad…

Read More

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि महामारी ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों समेत पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। धरातल पर स्थिति यह है कि प्रदेश की भाजपा-गठबंधन सरकार महामारी से निपटने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। यह प्रदेश सरकार की असफलता ही है कि समय रहते संक्रमण को काबू में करने के लिए किसी भी तरह के प्रयास नहीं किए गए। बजाय प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा करने के भाजपा-गठबंधन सरकार प्रदेश को लूटने में लगी रही। निचले अधिकारियों से लेकर…

Read More

गज़ा पट्टी में इजरायली सेना और फलिस्तीनी लड़ाकों के बीच गोलाबारी तेज हो गई है। गाजा-पट्टी में मौत का आंकड़ा 65 तक पहुंच गया है, और इसराइल में ये 7 है। अल जज़ीरा के मुताबिक़, गाजा पट्टी पर भारी बमबारी जारी है. इजराइली शहर अश्‍क्लॉन में कल हुए रॉकेट हमले में एक भारतीय महिला भी मारी गई। इसकी पहचान केरल के इद्दुक्की जिले में कांजीकुझी पंचायत की रहने वाली सौम्‍या के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इजराइल ने आज गज़ा पट्टी में सैकड़ों हवाई हमले किए और फलिस्तीनी लड़ाकों ने तल अवीव और दक्षिणी शहर बिर्शेबा को…

Read More

फरीदाबाद :  कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने गांवों में भी तेजी से अपने पांव पसारने शुरू कर दिये है। गांवों से निरंतर केस आने के चलते अब ग्रामीणों ने कोरोना से बचाव के लिए नित-निरंतर प्रयास शुरू कर दिए है। इसी कड़ी में जिला पार्षद वार्ड नंबर 6 के युवा समाजसेवी संदीप शर्मा पन्हेड़ा ने क्षेत्र के गांवों को सेनिटाईज करवाने की शुरूआत कर दी है। बुधवार को गांव नरियाला व हीरापुर से उन्होंने इस सेनिटाईज अभियान की शुरूआत की और गांवों में घर-घर जाकर मशीन के जरिए मकानों को सेनिटाईज करवाया। संदीप शर्मा ने बताया कि आने वाले…

Read More

फरीदाबाद : कोरोना महामारी से निपटने के लिए रॉयलस होटल को कोविड हेल्थ सेंटर के रूप में तब्दील किया गया है। इसका शुभारंभ आज आरएसएस से गंगा शंकर मिश्र व संजय अरोड़ा के साथ बडखल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने किया। विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए सरकार द्वारा जारी की गई बंदिशों के चलते अब कोरोना नियंत्रण में आ रहा है क्योंकि अब कोरोना के मरीज दिन-प्रतिदिन तेजी से घट रहे हैं और स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री…

Read More

भारत में संक्रमण की रफ्तार इसलिए नहीं थम रही कि क्योंकि अब कोरोना वायरस शहरों से गांवों में फैल रहा है. इस समय 13 ऐसे राज्य हैं, जहां शहरों से संक्रमण गांवों में फैल रहा है. इनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार और मध्य प्रदेश प्रमुख हैं. यानी संक्रमण के नए मामलों में इन सभी राज्यों के ग्रामीण इलाकों ने शहरी इलाकों को पीछे छोड़ दिया है. ये स्थिति बड़े संकट की तरफ इशारा कर रही है. इस समय इन 13 राज्यों के गांवों में कोरोना वायरस शहरों से ज्यादा फैल रहा है. शहर से ज्यादा गांव में…

Read More

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने अपनी शादी की सालगिरह को कुछ अलग अंदाज में मनाया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने अपने ही द्वारा फिल्मांकित भगवान परशुराम चालीसा का रिबन काटकर शुभारंभ किया। पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली इससे पूर्व भगवान परशुराम आरती की लॉन्चिंग भी कर चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने विधिवत रूप से भगवान परशुराम का गुणगान किया और जय भगवान परशुराम के जयघोष के साथ रिबन काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर भगवान परशुराम चालीसा का शुभारंभ किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम चालीसा…

Read More