फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] उपायुक्त यशपाल ने कहा कि जिला में कोविड-19 से निपटने के लिए टेस्ट की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों से होने वाली टेस्टिंग की रिपोर्ट समय से प्राप्त हो रही है लेकिन कुछ प्राइवेट लैब समय से जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर रही हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इन सभी प्राइवेट लैब की सूची तैयार करें और उन्हें निर्देश दें कि वह निर्धारित समय में टेस्टिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उपायुक्त ने कहा कि अगर कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाए। उपायुक्त यशपाल बुधवार…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : [प्रमिला ] फरीदाबाद और पलवल में एंबुलेंस की कमी से निपटने के लिए हरियाणा परिवहन विभाग आगे आया है। दोनों डिपो की पांच पांच बसों काे आधुनिक एंबुलेंस में तब्दील कर उसे स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है। इन बसों से मरीजों को अस्पताल तक लाने ले जाने में प्रयोग किया जाएगा। 32 सीटों वाली इन बसों में सीटें हटाकर उसमें बेड लगाए गए हैं। एक बस में चार बेड की व्यवस्था की गई है। बसों का परिचालन स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में किया जाएगा। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि इस सुविधा के शुरू करने…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] डीसी यशपाल ने कहा कि प्रशासन के साथ आमजन की सहभागिता कोरोना नियंत्रण में सहायक बनेगी। इस कार्य में निजी अस्पतालों की भूमिका भी बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। वह सभी निजी अस्पतालों के संचालकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के सा वर्चुअल बैठक कर रहे थे। यशपाल ने कहा कि सरकार निजी अस्पतालों में दाखिल बीपीएल व अन्य मरीजों के लिए जो आर्थिक मदद दे रही है अस्पताल उसका पूरा फायदा मरीजों को दें । उन्होंने बताया कि सरकार ने कोरोना से प्रभावित गरीब मरीजों की आर्थिक सहायता करने का निर्णय लिया है। हरियाणा सरकार…
फरीदाबाद : बदलाव हमारी कोशिश चैरिटेबल ट्रस्ट कोरोना काल में इम्युनिटी बूस्टर दवाओं का नि:शुल्क वितरण कर रहा है। उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट की अध्यक्षा सुषमा यादव ने बताया कि ट्रस्ट के सदस्यों को टीम बनाकर घर-घर दवाओं का वितरण कराने का काम दिया गया है। ट्रस्ट ने आज अहीरवाडा, बल्लभगढ़ में लगने वाली सब्जी मंडी में सभी लोगों को इम्यूनिटी बूस्टर की दवाई बांटी। ट्रस्ट हर संभव कोशिश कर रही है कि लोगों की हर संभव मदद की जा सके। सुषमा यादव ने बताया कि ये इम्युनिटी बूस्टर दवाईयां समाजसेवी भाई अनिशपाल द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। सुषमा…
फरीदाबाद : अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के शुभ अवसर पर सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं इस महामारी में आपने वीरता का परिचय देकर कई को नई जिंदगी दे रहे हैं धन्य हैं आप आज उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी ने सेक्टर-3 के हस्पताल में जाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सभी नर्स बहनो को परवीन जी, सोनू जी, पूनम लांबा जी ,गरिमा जी, और राखी जी को इस अंतरराष्ट्रीय दिवस पर मुँह मीठा करवा कर हार्दिक शुभकामनाएँ दी। जिसमें डॉक्टर शिव प्रसाद दुबे जी भी शामिल रहे। उषा रानी जी का कहना कि कोरोना काल…
मध्य प्रदेश : आबकारी विभाग ने एक बार फिर शराब की होम डिलीवरी का प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूरी के लिए भेजा है। हालांकि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के इस फैसले की बीजेपी ने कड़ी आलोचना की थी। हालांकि इस नीति पर शिवराज कैबिनेट द्वारा फिलहाल कोई विचार नहीं किया गया है। मंगलवार को हुई बैठक में अगले 10 माह के लिए लाइसेंस फीसद 5 प्रतिशत बढ़ा कर ठेका रिन्यू करने के प्रस्ताव को भी फिलहाल टाल दिया गया है। मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए आबकारी नीति में विदेशी शराब की ऑनलाइन बिक्री को प्रस्तावित किया…
हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी के निर्देशानुसार उत्तरप्रदेश से बागपत जिला अध्यक्ष कुसम चौहान जी व उपाध्यक्ष करुणा शर्मा जी कोविड महामारी में जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद कर रही हैं। कुसुम जी और करुणा जी जरूरतमंदों में खाने के लिए कच्चा राशन, पका भोजन के साथ साथ दवाई, मास्क और सेनिटाइजर भी बांट रही हैं। बागपत जिला अध्यक्ष कुसुम चौहान और उपाध्यक्ष करुणा शर्मा ने मिलकर एक हेल्पिंग ग्रुप का निर्माण किया है। इस ग्रुप का नाम प्रेजेंट कोविड हेल्प रखा है। इस ग्रुप के माध्यम से वह बीमार और गरीब परिवारों…
फरीदाबाद : शहर में 220 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं फिर भी नाकों पर दिन रात ड्यूटी करते हैं पुलिसकर्मी आपको दिख जाएंगे। दिन हो या रात पुलिस आयुक्त श्री ओ पी सिंह लगातार पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई कर उनका हौसला बढ़ाते रहते हैं। इस विकट परिस्थिति में पुलिस पर बड़ी जिम्मेदारी है। लॉक डाउन का पालन भी करवाना है और अपराधों पर भी नियंत्रण करना है। इन कठिन परिस्थितियों में भी पुलिसकर्मी मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस टीम ने बेबसी की वजह से घर में तड़प रहे 90 से अधिक वर्ष…
देश में कोरोना की दूसरी लहर भयंकर रूप लेती जा रही है। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (ICMR) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 6-8 हफ्ते का लॉकडाउन लगाना चाहिए। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि उन जिलों में सख्ती से लॉकडाउन और पाबंदियां लगनी चाहिएं जहां संक्रमित केस की पॉजिटिवी रेट 10% से ज्यादा है। वर्तमान में भारत के 718 जिलों में से तीन-चौथाई जगहों में कोरोना की संक्रमित दर 10% से ज्यादा है जिसमें नई दिल्ली, मुंबई जैसे प्रमुख शहरों के अलावा बेंगलुरु…
फरीदाबाद : एक अच्छा और जिम्मेवार नागरिक होने के नाते जजपा इनसो जिला चेयरमेन रवि शर्मा ने आज विश्वव्यापी महामारी करोना को जड़ से खत्म करने को लेकर सेक्टर-76 की एडल डिवाईन कोर्ट सोसाईटी को पूरी तरह से सैनीटाईज किया। इस मौके पर सोसाईटी के प्रधान सेवानिवृत कर्नल अजीत यादव,सेवानिवृत कैप्टन बहालचन्द,मनोज शर्मा,राजेश जी व मनीश तंवर मुख्य रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर रवि शर्मा ने वहां के लोगों को मॉस्क व सैनीटाईजर वितरित करते हुए कहा कि इस समय देश पर जो घोर विपदा आई है उससे हम सभी को मिलकर लडऩा है और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला…
