हरियाणा : हरियाणा के यमुनानगर में एक बाबा ने चार साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि वह जहां पर काम करती थी उस सेंटर के संचालक ने दोस्तों और बाबा के साथ मिलकर उसके साथ ऐसी घिनौनी हरकत की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से पंजाब क्षेत्र की रहने वाली है और कुरूक्षेत्र में पीजी में रह रही है। उसका कार्यालय कुरूक्षेत्र के बस स्टेंड के पास है। महिला ने शिकायत…
Author: faridabadnews24
हरियाणा : हरियाणा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक युवक ने अपने पड़ोस के पांच साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म कर जान से मारने की कोशिश की है। मासूम बच्चा रोहतक PGI में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा है। रेवाड़ी क्षेत्र में रहने वाले माता पिता जब अपने बच्चे को बेहोश देख रोहतक PGI लेकर आए तो पता चला कि मासूम के साथ कुकर्म किया गया है। जिसके बाद परिजनों…
दिल्ली : देश की राजधानी में कोरोना संक्रमितों की तदाद बढ़ती ही जा रही है। जिसको लेकर सरकार ने एक हफ्ते का लॉकडाउन और आगे बढ़ा दिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रैसवार्ता कर बताया कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है जिस कारण राजधानी में लॉकडाउन जरूरी है। जानिये क्या क्या रहेगा खुला और बंद ? दिल्ली में सभी मॉल, जिम, स्पा सेंटर, ऑडिटोरियम, असेंबली हाल, एंटरनेटमेंट पार्क बंद रखा जाएगा। दिल्ली में किसी भी रेस्तरां में जाकर खाना खाने की पाबंदी रहेगी। रेस्तरां होम डिलीवरी या टेक अवे की सुविधा रखेंगे। अस्पतालों में…
हरियाणा : हरियाणा में कोरोना के मामले जैसे बढ़ रहे हैं उसी प्रकार जरूरी सेवाओं की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। जिसको लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है। हरियाणा में सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और बीडीपीओ ने छापेमारी करते हुए बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया से एक कंपनी के मैनेजर को ऑक्सीजन की कालाबाजारी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। टीम को जानकारी मिली थी कि कंपनी का मैनेजर 30 हजार रूपये में एक ऑक्सीजन का सीलेंडर दे रहा है। वहीं टीम ने कार्रवाई करते हुए गैस के प्लांट को सील कर…
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जो व्यक्ति मास्क पहनकर अपने मुंह या नाक को खुला छोड़ते हैं, उनके खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई की जाए। हाई कोर्ट ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के निकाय व स्वास्थ्य अधिकारियों के अधिकारियों को लोगो को मास्क पहनना सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया। कोर्ट ने साफ कर दिया कि सार्वजनिक और निजी संस्थानों के प्रमुख अपने कर्मचारियों को उचित शिष्टाचार में मास्क पहनने के लिए जागरूक करेंगे। लापरवाही व खानापूर्ति से मास्क पहनकर मुंह और नाक खुला रखने वालों के लिये दंडात्मक कार्रवाई के…
फरीदाबाद : हरियाणा के एनसीआर वाले जिले विशेष रूप से फरीदाबाद और गुड़गांव में कोरोना संक्रमण के बिगड़ते हुए हालातों की वजह से मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या अब सिर दर्द बनती हुई दिखाई दे रही है। हरियाणा के मुख्य सचिव की तरफ से फरीदाबाद और गुड़गांव में 1 हफ्ते के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने का प्रस्ताव पेश किया गया है। आज शनिवार को हरियाणा के स्वास्थ्य और गृह मंत्री अनिल विज और प्रदेश मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन की तरफ से महत्वपूर्ण मीटिंग बुलाई गई है।आज दोपहर मीटिंग आरंभ होगी। इस मीटिंग में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर…
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली हैं। दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन का पहला टीका लगवाया। इस दौरान उन्होंने सभी पात्र लोगों से भी कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की। डिप्टी सीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए उन्होंने वैक्सीन का पहला टीका लगवाया हैं। उन्होंने कहा कि भारत में बनी दोनों वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी हैं इसलिए वे सभी से आग्रह करते है कि कोविड से बचने के तरीकों का पालन करें और बिना किसी डर के वैक्सीन…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] हार्डवेयर चौक-प्याली चौक के बीच की सड़क 2018 में ही बन गई होती अगर तब माननीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह फैसला ले लिया गया होता। यह कहना था कांग्रेस के विधायक नीरज शर्मा का। श्री शर्मा आज इस सड़क के निर्माण कार्य के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित समारोह में पत्रकारों से बात कर रहे थे। श्री शर्मा ने कहा कि पैरिफिरल रोड के इस छोटे से हिस्से को बनाने के लिए तमाम तरह की बाधाएं पैदा की गईं। लेकिन देर आयद दुुरुस्त आयद। श्री शर्मा ने…
नई दिल्ली : हनी महाजन हाल में ही हरियाणा के पॉपुलर सिंगर अमित सैनी रोहतकिया का रांझा म्यूजिक से माचिस गाना रिलीज हुआ ।और रिलीज होते ही गाने के मिलियन्स में व्यूज हो गए।जेम ट्यून्स के मालिक राव इंद्रजीत सिंह ने रांझा म्यूजिक चैंनल से एक से एक हिट गाने लगातार रिलीज करके कुछ ही समय मे हरियाणा की बड़ी बड़ी म्यूजिक कंपनियों को पछाड़ दिया है। क्योंकि राव इंद्रजीत सिंह लगातार लोगों के पसन्द के गाने रिलीज करते आ रहे हैं जिनका बजट भी बॉलीवुड गानों से कम नही होता। और शायद इसलिए हरियाणवी गानों को पसंद करने वाले…
कोरोना वायरल की दूसरी लहर का प्रकोप देशभर में दिन प्रतिदिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। हर दिन लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। देश में बढ़ते कोविड मरीजों की संख्या देखते हुए स्टार्स ने भी लोगों मदद का बीड़ा उठा लिया है। जहां एक तरफ सोनू सूद तो लंबे समय से अपने सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा में रहते ही हैं। वहीं कुछ दिन पहले सुष्मिता सेन ने भी ऑक्सीजन की किल्लत देख मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए थे। वहीं अब इस कड़ी में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम भी जुड़ गया है।…
