हरियाणा में एड्स के मरीजों को हर माह 2250 रुपये की आर्थिक सहायता देने की योजना को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने हरी झंडी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एचआइवी पाजिटिव और एड्स से पीडि़त लोगों को पेंशन का चेक देकर योजना की शुरुआत की है। वहीं इस योजना के तहत जेलों में भी हेपेटाइटस बी और सी की जांच के लिए दूसरा चरण शुरू हो चुका है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मलेरिया मुक्त नूंह (एमएमएम) अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए कहा कि परिवार नियोजन जैसे कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के…
Author: faridabadnews24
हरियाणा के बिजली विभाग में अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, नीचे देखिए पूरी लिस्ट :
प्रदेशभर में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। वहीं खरीद के दूसरे ही दिन शुक्रवार को कई विवाद भी सामने आए। जिसके बाद सरकार ने खरीद प्रक्रिया में बदलाव किया है। बता दें कि अब सरकार ने नया विकल्प दिया है कि 50 प्रतिशत किसानों को सरकार बुलाएगी। 20% किसान, जिनकी फसल पक चुकी है और वे चाहते हैं कि सरकार उनकी फसल पहले खरीदे, वे खुद को रजिस्टर करा सकते हैं, उनको भी टोकन दिया जाएगा। 30% किसान बुलाने का अधिकार आढ़तियों को दिया गया है। वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को कहा…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] पत्रकार मिथलेश मिश्राअवैध निर्माण को तोड़ने में भी फरीदाबाद प्रशासन भेदभाव बरत रहा है यूपी बिहार से आकर यहां रहने वाले लोगों की झुग्गियों पर लगातार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम का पीला पंजा चलता है जबकि बाईपास पर बने 143 अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता। यह कहना है एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नीरज शर्मा का। उन्होंने आज यहां जारी एक प्रेस नोट में फरीदाबाद प्रशासन पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। हाल ही में जमाई कॉलोनी और आज खोरी में हुई भारी तोड़फोड़…
केसरिया भारत अंतर्राष्ट्रीय हिंदू संगठन की नारी शक्ति टीम ने इन्द्रानगर इन्दौर में एक बृद्ध दंपति के मकान पर किराएदार ने कब्जा कर लिया था जो मकान खाली नहीं कर रहा था बृद्ध दंपति मकान खाली कराने में असमर्थ थे तब केसरिया भारत की नारी शक्ति टीम ने आगे आकर विधिवत कानूनी कार्रवाई करवा कर मकान खाली कराने का आदेश करवाया इस पुनीत कार्य में सम्मिलित नारी शक्ति, शशी जोशी प्रदेश संयोजक, सपना अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश, सारिका चौकसे प्रदेश प्रभारी, अर्चना राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष, रुक्मणी तायड़े प्रदेश मीडिया प्रभारी, गीता पवार, रानी ब्यास, अंकिता चौकसे, नन्दा चतुर्वेदी,…
केसरिया भारत अंतर्राष्ट्रीय हिंदू संगठन की नारी शक्ति हरदा द्वारा एक मासिक बैठक व होली मिलन महोत्सव सत्यनारायण मंदिर खिरकिया (हरदा) में मनाया गया महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल रंग लगाकर होली महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी बड़े ही हर्ष उल्लाष के साथ मनाया गया। सभी सम्मिलित महिलाएं श्रीमती अनीता तिवारी संभाग अध्यक्ष हरदा, विभा मिश्रा जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सोना शर्मा, सचिव आभा शर्मा, संगठन मंत्री अपेक्षा शर्मा, प्रभारी ममता विश्नोई, कोषाध्यक्ष सी पी शर्मा, मीडिया प्रभारी पिंकी गुप्ता, कमलेश, उपाध्यक्ष राधिका प्रजापति आदि उपस्थित रही। नारी शक्ति द्वारा किए गए महोत्सव की प्रसंशा करते हुए संस्थापक एवं…
भिवानी : बंगाल में भाजपा नेता रामविलास शर्मा ने झोंकी ताकत पश्चिम बंगाल की विधानसभा बेहाला पश्चिम में पार्टी की तरफ से रामविलास शर्मा को विधानसभा प्रभारी लगाकर भेजा है,श्री शर्मा लगातार विधानसभा बेहाला पश्चिम में डटे हुए हैं वो घर-घर तक व बूथ बूथ तक पहुंच कर भाजपा उम्मीदवार सावंती चटर्जी को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। बेहाला पश्चिम विधानसभा के मंडल वन में कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे उन्होंने बताया कि अब ममता दीदी का जंगलराज खत्म हो जाएगा आने वाले समय में नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में बंगाल…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] एनआईटी चार स्थित केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर आयुक्तालय (सीजीएसटी) में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया।देश को आजादी मिले 75 वर्ष पूरे होने वाले हैं। इसके उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत आयुक्त प्राणेश पाठक ने की। इस मौके पर परिसर में एक बड़ा गुब्बारा आसमान में छोड़कर खुशियां मनाई गई। सुबह करीब 10 बजे परिसर में सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने देशभक्ति के नारों लगाए। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीजीएसटी आयुक्त आयुक्त प्राणेश पाठक ने कहा कि लगातार 75 हफ्ते तक आयुक्तालय में कई…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] रबी की फसल के खरीद के दूसरे दिन शुक्रवार को बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में करीब दर्जनभर किसानों का 700 किंवटल गेहूं खरीदा गया, जबकि मोहना मंडी में एक भी किसान का गेहूं नहीं खरीदा गया और फतेहपुर बिल्लौच में किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। इसके अलावा बल्लभगढ़ मंडी में 11 किंवटल सरसों खरीदी गई। इधर, दोनों मंडियों में गेहूं लाने वाले करीब 65 किसानों के पास मैसेज पहुंचे। इतना जरूर है कि फसल लाने वाले किसानों के चेहरे पर संतोष जरूर नजर आ रहा था। सरकार ने रबी की फसल खरीद करने के…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] सरकारी आदेशों को धता बताते हुए अभिभावकों से जबरन वार्षिक फीस वसूलने और बच्चों का रिजल्ट रोकने के खिलाफ अभिभावकों ने शुक्रवार को सेक्टर-21डी स्थित एक निजी स्कूल के सामने प्रदर्शन किया। अभिभावकों के साथ आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, बड़खल विधानसभा के अध्यक्ष तेजवंत सिंह बिट्टू एवं दक्षिण हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजुद्दीन भी थे। इन्होंने स्कूल द्वारा की जा रही लूट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल के कोआर्डिनेटर पर बदतमीजी करने के आरोप लगाते हुए कहा कि वे बच्चों का कैरियर खराब करने तक की…
