Author: faridabadnews24

दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के एक बार फिर बढ़ते मामलों और सामने आए वायरस के नए प्रकारों ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कई देशों ने एक बार फिर लॉकडाउन का रास्ता अख्तियार किया है। आपको बता दें कि दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 12 करोड़ 96 लाख 84 हजार 325 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा इस जानलेवा महामारी के चलते अब तक 28 लाख 31 हजार 398 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पूरी दुनिया में अब तक इस बीमारी की चपेट में आए 10 करोड़ 45…

Read More

अमेरिका के एक थिंक टैंक ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया को चीन के बर्ताव की वजह से उसके खिलाफ अपनी नीति को धार देनी पड़ी है। उसने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के गठबंधनों और भागीदारियों को बहाल रखना चीन के खिलाफ शक्तिशाली प्रतिस्पर्धा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ‘सेंटर फॉर ए न्यू अमेरिकन सिक्योरिटी’ ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि कोविड-19 के शुरू होने से पहले ही बीजिंग की बढ़ती आर्थिक ताकत, सैन्य आधुनिकीकरण और आक्रामक राजनयिक कोशिशें अमेरिका को प्रतिस्पर्धा का लाभ उठाने में प्रतिकूल साबित हो रहे थे। इससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में…

Read More

अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने उनके साथ विमान से कैलिफोर्निया से वॉशिंगटन लौट रहे संवाददाताओं को अनोखे अंदाज में अप्रैल फूल बनाया। भोजन सेवा के दौरान, “जैस्मिन” नाम की प्लेट लगाए हुए एक फ्लाइट अटेंडेंट ने सभी को डव आइसक्रीम बांटी। उस फ्लाइट अटेंडेंट ने काले रंग का मास्क और काले रंग का पैंट-सूट पहना हुआ था और उसके बाल छोटे थे। आइसक्रीम बांटकर जाने के कुछ मिनट बाद “जैस्मिन” इस बार बिना विग के सबके सामने हंसते हुए आईं और ‘अप्रैल फूल्स’ कहते हुए सभी को संबोधित किया। तब सबको मालूम चला कि फ्लाइट अंटेडेंट के भेष में…

Read More

हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत ‘‘म्हारा गांव जगमग गांव’’ योजना के अंतर्गत आज से अर्थात 1 अप्रैल 2021 से 47 और गांवों को इस योजना में जोड़ा गया है । इनमें पानीपत जिले के 25 गांव, रोहतक के 6 गांव, झज्जर के 9 गांव तथा कैथल जिले के 7 गांव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ‘‘म्हारा गांव जगमग गांव’’ योजना के तहत अब प्रदेश के 5270 गांवों को 24 घंटे…

Read More

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ( बीएसईएच ) की ओर से संचालित डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) और डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रवेश-वर्ष 2015-17 (चतुर्थ सैमेस्टर), 2016-18, 2017-19, 2018-20 व प्रवेश वर्ष 2019-21 री-अपीयर व विशेष अवसर परीक्षा मार्च-2021 का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया है। छात्र-अध्यापक परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। ये परीक्षाएं दो मार्च से 15 मार्च तक संचालित करवाई गई थी। इस परीक्षा में करीब 9,889 छात्र-अध्यापक शामिल हुए थे। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएड प्रवेश वर्ष 2015 के चतुर्थ सेमेस्टर विशेष अवसर परीक्षा…

Read More

फरीदाबाद : [ पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] किसानों एवं शुगर मिल क्षेत्र से गुजरने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। नेशनल हाइवे स्थित शुगर मिल के दोनों तरफ मिल की जमीन पर डीजल-पेट्रोल पंप व सीएनजी-पीएनजी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इसके लिए शुगरफैड हरियाणा व पलवल शुगर मिल के निदेशक मंडल की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है। सहकारी चीनी मिल पलवल के प्रबंध निदेशक सुमन भाखड़ एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के उपमहाप्रबंधक अरविंद गोविल की ओर से एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। मिल के प्रबंधक निदेशक सुमन भाखड़ ने बताया मिल का क्षेत्र 32 किलोमीटर की…

Read More

फरीदाबाद  : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] कोरोना महामारी से बचने के लिए हर व्यक्ति को टीकाकरण कराना बेहद आवश्यक है। यह आह्वान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया। वे गुरुवार को सेक्टर-37 के सामुदायिक भवन में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान व्यवस्था देखी और टीका लगवाने वालों से बात भी की। उन्होंने कहा कोरोना एक विश्वव्यापी महामारी है। जिसके बचाव के उपायों को अपनाने व इस बारे में आमजन को प्रेरित करने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर योजनाबद्ध रूप से कार्य कर कर रही हैं। इस क्रम में टीकाकरण एक प्रभावशाली कदम है। इसके…

Read More

फरीदाबाद :  बिजली निगम की ओर से मीटर के नाम पर सिक्योरिटी मनी चार्ज (एडिशनल चार्ज डिपॉजिट) वसूलने से उपभोक्ताओं में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। विरोध स्वरूप गुरुवार को ये सेक्टर-23 स्थित निगम के अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ के कार्यालय पहुंच गए। इन्होंने उन्हें सिक्योरिटी मनी चार्ज को समाप्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेता लखन सिंगला ने एसई से कहा कि प्रदेश की जनता पहले ही जीएसटी व नोटबंदी के कारण परेशान है। इनके कारण बिगड़ी अर्थव्यवस्था अभी तक संभल नहीं पाई। फिर कोरोना ने व्यापारियों, किसानों, मजदूरों व आम आदमी के बजट को पूरी…

Read More

फरीदाबाद  : सीएम मनोहर लाल ने गुरुवार को वीसी के माध्यम से स्वामित्व योजना, ऑनलाइन म्युटेशन, ऑनलाइन जमाबंदी व जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा इन कार्यों में और तेजी लाई जाए। सीएम ने स्वामित्व योजना के तहत अधिकारियों से कहा कि यह एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत हमें बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए लाभार्थी को इसका लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा इस विषय को लेकर बेहतर कार्य किया जा रहा है, लेकिन जो कुछ कमी रह गई है उसे दूर करना है। उन्होंने कहा लाल डोरा खत्म हो…

Read More