पिछले साल दिल्ली के नार्थ ईस्ट में हुए दंगो का मुद्दा आज दिल्ली विधानसभा में गूंजा. सीलमपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक अब्दुल रहमान ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया. रहमान ने कहा कि पुलिस ने दंगों के बाद हुई गिरफ्तारी में एक समुदाय को निशाना बनाया है. अब्दुल रहमान ने विधानसभा में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि ‘कोरोना महामारी से ठीक पहले सीलमपुर में दंगा हुआ. दिल्ली पुलिस का दंगों के दौरान दोहरा चेहरा देखने को मिला. दंगा करावल नगर में हुआ, शिव विहार और यमुना विहार में…
Author: faridabadnews24
बता दें कि कुछ समय पहले सोने का भाव 50 हजार को पार कर गया था। लेकिन साल 2021 में सोने के भाव में काफी गिरवाट आई। 11 महीने से आसमान छू रहे सोने का भाव अब निचले स्तर पर आ गए है। अगस्त महीने में जहां सोने की कीमत 56,200 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर थी अब वह 43,680 पर पहुंच गई है। सोने के भाव में 9 मार्च को तेजी देखने को मिली। 22 कैरेट गोल्ड का भाव 160 रुपये बढ़कर 43,680 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि एक दिन पहले 8 मार्च को यह 43,520 रुपये था। MCX…
हरियाणा विधानसभा में बजट-सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में विधानसभा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के मुद्दे पर भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखा । उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पढ़ा और सीक्रेट वोटिंग करवाने की मांग की। उन्होंने कहा हम मनोहर लाल के नेतृत्व वाले हरियाणा मंत्रिमंडल में अविश्वास व्यक्त करते हैं। ये सरकार बहुमत की सरकार नहीं है। हुड्डा ने कहा 2019 में बीजेपी को बहुमत नहीं मिला था। एक दूसरी पार्टी की बैसाखियों पर ये सरकार बनी है जो यमुना पार पहुंचाने की बात कहने वाली पार्टी आज इनकी सहयोगी है। दुष्यंत चौटाला बताएं कि…
हरियाणा विधानसभा में आज कांग्रेस की तरफ से लाया गया “अविश्वास प्रस्ताव” गिर गया है। यहां पर एक बड़े अंतराल के बीच अविश्वास प्रस्ताव गिरा है। सत्तापक्ष को 55 वोट मिले हैं जबकि विपक्ष में सिर्फ 32 वोट ही पड़े हैं जिसमें दो निर्दलीय विधायकों ने वोट किया है। कांग्रेस की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘जननायक ताऊ देवीलाल के विचार जिंदाबाद, किसान हितैषी बीजेपी-जेजेपी सरकार जिंदाबाद’ कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 32 वोट पड़े हैं, जबकि विपक्ष में 55 वोट…
हरियाणा के जींद जिले के गांव भंभेवा नहर पार जींद-गोहाना मार्ग पर बुधवार शाम को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे के सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गांव किनाना निवासी सुखदीप (25) गांव के ही सुमित (19) किसी काम को लेकर गोहाना आए हुए थे। काम निपटने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव किनाना जा रहे थे। बाइक सवार युवकों ने गांव भंभेवा नहर को पार किया…
फरीदाबाद : बम भोले, बम भोले बम, बम, बम, यही तो वही मंत्र है, यही वो तंत्र है, शिव शंकर को जिसने पूजा, उसका ही उद्धार हुआ। कुछ ऐसे ही शिव भजनों की गूंज के बीच शिव भक्त शिव बाबा की पूजा करेंगे। शिवलिग पर दुग्ध तथा जलाभिषेक करके शिव आराधना करेंगे। मंदिर कमेटी की ओर से महाशिवरात्रि के चलते बुधवार को तैयारियां की गई हैं। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं से मास्क लगा कर आने की अपील की जा रही है। श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को तिकोना पार्क से शिव बरात निकाली…
फरीदाबाद : बड़खल मोड़ के पास बुद्ध औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार शाम कबाड़ गोदाम में जोरदार धमाका हो गया। इससे एक मजदूर के चिथड़े उड़ गए, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका किस सामग्री में हुआ और धमाके की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतक की पहचान मोहनबाबा नगर बदरपुर एक्सटेंशन दिल्ली निवासी चंदर देव के रूप में हुई है। वहीं संजय कालोनी फरीदाबाद निवासी जुबेर, नन्हे और दिलीप घायल हुए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सेक्टर-19 चौकी प्रभारी कैलाशचंद ने बताया कि सेक्टर-19 मेन मार्केट निवासी सचिन ने अक्टूबर 2020…
फरीदाबाद : मंगलवार रात आंधी और तूफान के साथ पड़े ओलों से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। ज्यादातर इलाकों के फॉल्ट के कारण कई घंटे बिजली गुल रही। कृष्णा काॅलोनी, राजीव काॅलोनी, सेक्टर 23, 55, 28, 29 सहित कई ग्रामीण इलाकों में फाॅल्ट की सूचना मिली। ऐसे में बारिश रुकने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकती है। बारिश के कारण ग्रमीणों की सफल खराब हुई है। इसके लिए किसानों से सरकार से गिरदावरी की मांग की है। मंलगवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में बादल…
फरीदाबाद : वैक्सीनेसन अभियान में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई रणनीति बनाई है। शहर में कई सेंटरों को वैक्सीनेसन के लिए चयनित किया है। जिला में कुल आठ केंद्र ऐसे बनाए हैं जहां शहरवासी 24 घंटे में कभी आकर टीका लगवा सकते हैं। जबकि 34 ऐसे सेंटर बनाए गए हैं जहां सातों दिन निर्धारित समयसीमा तक टीके लगाए जाएंगे। जबकि 36 केंद्राें पर सप्ताह में महज चार दिन ही टीकाकरण होगा। क्योंकि अन्य दिनों में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण अभियान चलेगा। टीका लगवाने लोग अपनी सुविधा के अनुसार सेंटरों पर पहुंचकर टीकाकरण करवा सकते हैं।…
फरीदाबाद : डबुआ सब्जी मंडी में फड़ (ठीहा) आवंटन घोटाले की जांच होगी। विधानसभा में एनआईटी विधायक नीरज शर्मा के सवाल पर कृषिमंत्री जेपी दलाल ने बताया कि 25 सितंबर 2018 में नीति विरुद्ध फड़ वितरण नहीं करने के कारण मार्केट कमेटी के सचिव को 8 नवंबर 2019 को निलंबित कर दिया गया था। बाद में सचिव को सात अक्टूबर 2020 को बहाल कर दिया गया। फिलहाल फड़ वितरण को निरस्त नहीं किया गया क्योंकि कुछ आवंटियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी थी। अभी भी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। विधायक ने सदन में बताया कि मौके…
