केंद्र सरकार ने कई देशों में कोरोना वायरस के नए स्वरूपों (Mutant variants) का संक्रमण फैलने के मद्देनजर विदेशों से आने वाले लोगों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए। यह नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) 22 फरवरी की रात 23 बजकर 59 मिनट से आगामी आदेश आने तक लागू रहेगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कई देशों में SARS-COV-2 के नए स्वरूपों का संक्रमण फैलने के मद्देनजर, नागर विमानन मंत्रालय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श के बाद विदेशों से आने वाले लोगों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। ब्रि ब्रिटेन,…
Author: faridabadnews24
हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर में सिंचाई के पानी की कमी को दूर करने के उद्देश्य से सूक्ष्म सिंचाई के लिए किसानों को दी जा रही सब्सिडी के बारे में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाल ही में मुख्य तौर पर किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बढ़ाने और सूक्ष्म स्तर के बुनियादी ढाँचे के विकास के माध्यम से निर्मित सिंचाई क्षमता और प्रयुक्त सिंचाई क्षमता के बीच के अंतर को पाटने के बहु-आयामी उद्देश्यों के साथ https://cadaharyana-nic.in पोर्टल लॉन्च किया था। इसके लिए जारी की गई एसओपी के अनुसार सब्सिडी के इच्छुक व्यक्ति का…
हरियाणा के यमुनानगर जिले के थाना प्रतापनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने प्रेमी संग पति की हत्या कर शव घर के स्टोर रूम में दफना दिया और पति के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करा दी। एक महीने बाद शक के आधार पर पुलिस ने पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और सच्चाई बता दी। इसके बाद पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर में दफनाया शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है। वहीं, आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया…
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान अपने आंदोलन को और व्यापक बनाने की कोशिश में आज गुरुवार को देशभर में 4 घंटे के लिए रेल रोको अभियान चलाएंगे। किसानों के अभियान को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। रेलवे ने हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए देशभर में रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की 20 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया है। बता दें कि हरियाणा में 80 स्थानों और पंजाब के 15 जिलों में 21 स्थानों पर किसान दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेल रोकेंगे। हरियाणा सरकार…
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार पिछले कई दिनों से इजाफा हो रहा हैं। वहीं आज भी सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की गई है। रोजाना बढ़ती तेल की कीमतें नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज डीजल की कीमत में 32 से 34 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 32 से 34 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल का दाम…
हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव दबलैन में दुल्हे ने अपनी मां की इच्छा का मान रखते हुए अनोखा काम कर डाला। दूल्हे की मां की इच्छा थी कि उसका बेटा हेलीकॉप्टर में अपनी दुल्हन को लेकर दहलीज पर लाए। बेटे ने मां की इच्छा को पूरा करते हुए दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर घर पहुंचा। गांव दबलैन निवासी स्व. गंगा सिंह की पत्नी सुमित्रा ने अपने बेटे विकास से कहा था कि उसकी इच्छा है कि वो उसकी पुत्रवधु को हेलीकॉप्टर से उसकी दहलीज पर आए। बुधवार को उसका बेटा विकास उसकी अपनी दुल्हन को…
फरीदाबाद : फरीदाबाद की खोखा कॉलोनी में मृत मिले राहुल ने मरने से कई घंटे पहले ही एक व्हाट्सएप मैसेज में घटना को अंजाम देने की जानकारी दे दी थी। राहुल के मैसेज को अगर कोई एक दोस्त या जानकार समय रहते समझ जाता तो आज राहुल और प्रिया जिंदा होते। ब्रॉडकास्ट मैसेज में लड़की को बताया धोखेबाज राहुल ने सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे अपने मोबाइल की फोन लिस्ट का एक ब्रॉडकास्ट ग्रुप बनाकर उसमें एक संदेश भेजा था। जिसमें उसने लिखा था कि वह आज एक ऐसी लड़की को सजा देने जा रहा है, जिसने उसे और…
फरीदाबाद : दो साल पूर्व अपने पिता को खो चुकी एक गरीब लडक़ी ने कभी यह नहीं सोचा होगा कि उसका विवाह इतनी धूमधाम से होगा कि वह पूरे क्षेत्र में मिसाल बन जाएगा, इस नेक कार्य को युवा समाजसेवी एवं वार्ड नंबर 7 से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार बलराम भाटी ने बखूबी तरीके से करवाया, जिसकी पूरे क्षेत्र में उनकी चौतरफा प्रशंसा हो रही है। दरअसल क्षेत्र के एक वरिष्ठ बुजुर्ग के माध्यम से बलराम भाटी को जानकारी मिली कि किसी गरीब कन्या के लिए कुछ लोग मदद मांगने आए है, जिस पर लोगों की बात सुनने के…
फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राजस्थान से सीकर जिला संयोजक मीराँ जी कुमावत पत्नी श्री ओमप्रकाश जी कुमावत ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 11000 रु. का आर्थिक सहयोग किया! सौभाग्य से राम काज करने का अवसर मिला है। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की समस्त टीम की तरफ से सीकर संयोजक मीरा कुमावत जी का आपका हार्दिक अभिनंदन!
भिवानी : भारतीय आजादी आंदोलन के महानायक शहीद वासुदेव बलवंत फड़के के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वासुदेव बलवंत फड़के के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा के नेता एवं इंडिया स्पोर्टस संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रीतिक वधवा एवं सुनील चौहान ने कहा कि वासुदेव बलवंत फड़के भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी थे जिन्हें आदि क्रांतिकारी कहा जाता है। जिनका केवल नाम लेने से ही युवकों के ह्रदय में राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत हो जाती थी ऐसे थे वासुदेव बलवंत फडके । भाजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता…
