नई दिल्ली : स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल के लिए मशहूर अक्षय कुमार ने हाल ही में ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग पूरी की और फ़िल्म का पहला टीज़र भी आ गया। टीज़र में अक्षय सूटबूट पहने हुए जेंटलमैन की तरह नज़र आ रहे हैं। ख़ास बात यह है कि टीज़र में जिन शॉट्स का इस्तेमाल किया गया है, उनमें हवाई जहाज दिखाया गया है। ‘बेलबॉटम’ एक जासूसी फ़िल्म है, जिसकी कहानी अस्सी के दशक में सेट की गयी है। अक्षय कुमार एक सीक्रेट एजेंट के किरदार में नज़र आएंगे। ‘बेलबॉटम’ अगले साल 2 अप्रैल को रिलीज़ होगी। ‘बेलबॉटम’ के बारे में ख़ास बात यह है कि यह…
Author: faridabadnews24
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक बीजेपी नेता की पुलिस थाने के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार थे और मास्क लगाकर आए हुए थे. जानकारी के मुताबिक, तीतागढ़ पुलिस स्टेशन से कुछ कदमों की दूरी पर हमलावरों ने मनीष शुक्ला पर पीछे से कई गोलियां दागी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मनीष के दो सहयोगी बीजेपी कार्यकर्ता भी उन्हें बचाने के चक्कर में घायल हो गए. सांसद अर्जुन सिंह के करीबी थे मनीष शुक्ला मनीष शुक्ला बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय सांसद अर्जुन सिंह के करीबी थे. और…
बेंगलुरु: कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के ठिकानों पर चल रही सीबीआई की छापेमारी में 50 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं. बता दें कि शिवकुमार के 14 ठिकानों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीमें छापेमारी कर रही हैं. उनके भाई डीके सुरेश के घर पर भी सीबीआई (CBI) की छापेमारी चल रही है. ये छापेमारियां पिछली कांग्रेस सरकार के समय हुई धांधलियों से जुड़ी हुई हैं. कर्नाटक, दिल्ली, मुंबई में छापेमारी डीके शिवकुमार से जुड़े 14 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है, जिसमें से 9 ठिकाने कर्नाटक में हैं, चार ठिकाने दिल्ली में और मुंबई…
फरीदाबाद : पर्वतीया कॉलोनी चौकी क्षेत्र में सरपंच चौक के समीप एक वर्कशॉप में रविवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। गोदाम में रबड़ व केमिकल रखे होने के कारण तेजी से आग फैल गई व पड़ोस के एक मकान तक पहुंच गई। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। एनआईटी फायर स्टेशन से दो गाड़ी मौके पर भेजी गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। एनआईटी फायर स्टेशन के एएफएसओ रमेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को 12.45 बजे एक वर्कशॉप के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर…
नई दिल्ली: संसद से पास हो चुके कृषि कानूनों को लेकर विरोधी दलों और किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में कृषि विधेयक बिल के विरोध में ट्रैक्टर यात्रा शुरू की तो अब मोदी सरकार के मंत्री भी ट्रैक्टर पर सवार हो गए हैं. वे संसद से पास हुए कृषि कानूनों पर किसानों में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए किसान चौपाल आयोजित कर रहे हैं. किसानों को समझाने रामपुर पहुंचे मुख्तार अब्बास नकवी केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रविवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर पहुंचे और ट्रैक्टर चलाया. वे ट्रैक्टर…
दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पर्यावरण पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। सात अक्तूबर को आयोजित होने वाले ‘डेयरिंग सिटीज 2020’ के मंच पर मुख्यमंत्री देश और दुनिया के सामने अपनी बात रखेंगे। सम्मेलन की मेजबानी जर्मनी सरकार के सहयोग से बॉन शहर में की जा रही है। ‘डेयरिंग सिटीज’ जलवायु परिवर्तन पर शहरी नेताओं का एक वैश्विक मंच है। विशेषकर कोविड -19 महामारी के संदर्भ में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जलवायु आपातकाल और पर्यावरणीय स्थिरता से निपटने के लिए…
हरियाणा : कांग्रेस सांसद व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘खेती बचाओ यात्रा’ हरियाणा में दो दिन चलेगी। छह अक्टूबर को पेहोवा से शुरू होकर यात्रा सात अक्टूबर को करनाल में संपन्न होगी। यात्रा को लेकर रविवार को नई दिल्ली के 15 गुरुद्वारा रकाबगंज मार्ग स्थित वार रूम में हरियाणा कांग्रेस की बैठक हुई। प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं व विधायकों को यात्रा का पूरा कार्यक्रम बताया गया व इसे सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी,…
फरीदाबाद :आल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) द्वारा एक वर्चुअल्ल कैंपेन 2020 चलाया जा रहा है जिसमे हम देश के डेढ़ लाख मोबाइल विक्रेताओं के हक़ के लिए आवाज़ उठाते हैं और इसके अंतर्गत देश के सभी राज्यों और जिलास्तर पर लीडर्स बनाएं जा रहें हैं और इन लीडर्स का काम होगा सभी मोबाइल विक्रेताओं के कल्याण के लिए कार्य करना। इसी कड़ी में AIMRA की नेशनल टीम ने हरियाणा में भी राज्यस्तर के लीडर्स निर्धारित किये। ये चुनाव ज़ूम एप्प के माध्यम से देश के जानेमाने लगभग 400 मोबाइल विक्रेताओं के समक्ष हुआ और वो लीडर्स निर्विरोध चुने गए…
कुरुक्षेत्र : पढ़ाई करने और सीखने की कोई उम्र नहीं होती। खुद को निरंतर बेहतर बनाने की सोच हो तो इन्सान किसी भी उम्र में और कैसे भी हालात में कुछ ना कुछ अच्छा कर सकता है। गुहला से जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह ने कोरोना काल में कुछ ऐसा किया है जो हर किसी को प्रेरित करने लायक है। 72 वर्षीय ईश्वर सिंह ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान की एमए की प्रथम वर्ष की परीक्षा दी है और वो भी ऑनलाइन तरीके से। निजी छात्र के तौर पर केयू के साथ खुद को रजिस्टर कर विधायक ईश्वर सिंह ने लॉकडाउन के समय…
फरीदाबाद : आम जनता के लिए प्यार और बदमाशों के प्रति कड़ा रुख अपनाने वाले पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह फरीदाबाद शहर की आम जनता को साइबर ठगी से बचाने के लिए लिए जागरूक अभियान चला रहे हैं। यह अभियान बीट ऑफीसर के द्वारा चलाया जा रहा है। बीट ऑफिसर शहर, मोहल्ला, गांव जाकर फरीदाबाद में लोगों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक कर रहे हैं। साइबर ठग जो भी नए-नए तरीके अपना रहे हैं उनके प्रति लोगों को बताया जा रहा है।साइबर ठग आजकल फ्री रिचार्ज या कैशबैक से संबंधित लुभावने ऑफर देकर व्हाट्सएप पर लिंक भेज रहे हैं। लिंक…
