नंद नगरी में बृहस्पतिवार रात एक क्लस्टर बस ने कोहराम मचा दिया। फ्लाईओवर से उतरते वक्त बस एक ट्रक से टकराकर नियंत्रण खो बैठी, जिसके बाद बस ने एक-एक कर कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक मासूम समेत तीन लोगों की मौ”त हो गई, जबकि एक महिला समेत चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सड़क पर चारों ओर खून ही खून बिखर गया। जैसे ही स्थानीय लोगों को हादसे की जानकारी मिली, तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया।…
Author: faridabadnews24
राजधानी में कोरोना संक्रमण के 30 से अधिक नए व बड़े हॉटस्पॉट चिह्न्ति किए गए हैं। यह वे हॉटस्पॉट हैं, जहां 1 से 1.5 किमी के दायरे में एक हजार या ज्यादा मामले आ चुके हैं। इनमें ज्यादातर घनी आबादी वाले इलाके और बाजार हैं। खासकर लाजपत नगर, कृष्णा नगर और कनॉट प्लेस जैसे इलाके बीते कुछ दिनों में बड़े हॉटस्पॉट के रूप में उभरे हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बीते शुक्रवार को हुई बैठक के बाद राजस्व विभाग ने 1 से 16 सितंबर के बीच दर्ज मामलों की संख्या के आधार पर दिल्ली के सभी 11 जिलों में कोविड-19…
फरीदाबाद : सर्व जाट एकता समिति ने ताऊ देवीलाल की 107 वी जयंती मनाई ।इस अवसर पर जिले के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे ।प्रदेश महासचिव संजय डागर ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वह गंगा जल से जलाभिषेक किया और उन्होंने कहा ताऊ देवीलाल 36 बिरादरी के नेता थे। उन्होंने कभी जात पात में विश्वास नहीं किया वह किसान , मजदूर तथा हर वर्ग से जुड़े नेता थे। इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष किसान सेल भारतीय कृषक समाज संजू तेवतिया, राज सिंह, हृदय नंबरदार, भगत सिंह, रविंदर डागर, प्रेम जाखड़, युद्धवीर जाखड़, रोहतास आदि मौजूद थे
बुधवार को जब तीनों बिल राज्यसभा से पास हो रहे थे तो बाहर कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के सांसद प्रदर्शन कर रहे थे. अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने अत्याचार करना आसान कर दिया है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि इस कठिन समय की मांग है कि किसी की नौकरी न जाए. सबकी आजीविका सुरक्षित रहे. भाजपा सरकार अब ऐसा कानून लाई है जिसमें कर्मचारियों को नौकरी से निकालना आसान हो गया है. वाह री सरकार. आसान कर दिया अत्याचार. इससे पहले कांग्रेस…
फरीदाबाद : फरीदाबाद में आए दिन कोई ना कोई घटना घटित होती रहती है और ऐसे ही एक घटना मुजेसर गांव से सटे आजाद नगर जोकि रेलवे पटरियों के किनारे बसा हुआ है वहां से घटना घटित हुई थी। जिसमें 15 साल का एक लड़का और 16 साल की एक लड़की घर से 3 दिनों से गायब थे ।उनका कुछ भी ठिकाना पता नहीं चल रहा था की आखिर वह कहां गए हैं लेकिन मुजेसर थाने की पुलिस द्वारा दोनों बच्चों को बाटा पुल के नीचे से पकड़ा गया। मुजेसर थाने के SHO श्री राम जी ने अपने पुलिस अधिकारियों…
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कृषि बिल को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर बुधवार को फिर हमला बोला। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आय दोगुनी करने के झूठे सपने दिखाने वाले, संसद में किसान विरोधी बिल पास कर रहे हैं। कहा कि राजद संसद से स़ड़क तक किसानों के साथ है। पार्टी किसान विरोधी बिलों को लेकर 25 को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से कृषि से जुड़े बिल वापस लेने की मांग की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब किसान अपने जिले में ही अनाज नहीं…
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर स्थित पीठ ने प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण 14 फीसद से बढ़ाकर 27 फीसद किए जाने पर पूर्व में लगाई गई अंतरिम रोक को बरकरार रखा है। मामले की अगली सुनवाई दो नवंबर लिए बढ़ा दी गई। बुधवार को प्रशासनिक न्यायाधीश संजय यादव व जस्टिस बी. श्रीवास्तव की पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य शासन को चार याचिकाओं पर जवाब व याचिकाकर्ताओं को प्रत्युत्तर देने के लिए समय प्रदान कर दिया। जबलपुर निवासी छात्रा आकांक्षा दुबे सहित अन्य की ओर से अधिवक्ता आदित्य संघी ने पक्ष…
बिहार के अररिया जिले के तीन मजदूरों की मौत पंजाब में हुए एक हादसे में हो गई। जानकारी के अनुसार पंजाब के पटियाला के डेराबस्सी में गुरुवार की सुबह एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरने से सिकटी के तीन मजदूर की दबकर मौत हो गई। मृतकों में तीरा खारदह सरदार टोला वार्ड संख्या चार के बटोही सरदार (50 वर्ष) पिता सीताराम सरदार, वार्ड संख्या पांच के रमेश सरदार (40 वर्ष) पिता स्व. फागु सरदार व गोपी चंद सरदार (54 वर्ष) पिता स्व. अनूप लाल सरदार शामिल हैं। ग्रामीण समाजसेवी सुमन कुमार झा और रामसेवक सरदार ने बताया कि गांव के दर्जनों…
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में एनसीबी को एक बाद एक कई अहम सुराग मिलते जा रहे हैं। यही वजह है कि ड्रग्स केस की जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, कई बॉलीवुड सेलेब्स एनसीबी की रडार पर आते जा रहे हैं। फिलहाल, सुशांत सिंह ड्रग्स मामले में एक ओर जहां रिया मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं, वहीं उनका भाई शौविक तलोजा जेल में हैं। इस बीच एनसीबी को रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती का बयान दर्ज करने और जेल जाने की इजाजत मिल गई है। स्पेशल एडीपीएस अदालत ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी…
मॉडल और एक्टर पूनम पांडे अपने पति सेम बॉम्बे के साथ रोमांटिक हनीमून पर थीं. जहां किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. ये झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि पूनम को सेम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी पड़ी. हालांकि बाद में गोवा की एक अदालत ने फिल्म निर्माता सैम बॉम्बे को सशर्त जमानत दे दी जिन्हें अपनी अदाकारा पत्नी पूनम पांडेय से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इस घटना के बाद पूनम ने इस शादी को तोड़ने का फैसला किया है पूनम ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं…
