फरीदाबाद : फरीदाबाद जिला के 26 गांवों को नगर निगम के दायरे में शामिल किए जाने के प्रस्ताव का एनआइटी-86 से विधायक नीरज शर्मा ने विरोध करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। नीरज शर्मा का कहना है कि यह प्रस्ताव तैयार करते समय नगर निगम प्रशासन ने चुने हुए प्रतिनिधियों से रायशुमारी नहीं की। इससे 26 गांवों की पंचायतों से लेकर आम जन में भी रोष है। विधायक के अनुसार किसी भी प्रस्ताव को तैयार करते समय ग्राम पंचायत, ग्राम सभा, ब्लॉक समिति, जिला परिषद, पार्षद, विधायक और सांसद से सुझाव अवश्य लिया जाता है। मगर निगम प्रशासन…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली : अब दिल्ली के लोगों को उपभोक्ता मामलों से संबंधित शिकायत करने के सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, कोई भी, कभी भी 24 घंटे घर बैठे ऑनलाइन शिकायत कर सकेगा। इसके लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने ऑनलाइन उपभोक्ता शिकायत सिस्टम का उद्घाटन किया। ऑनलाइन किए गए इस कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले 5 सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के क्षेत्र में कई कदम उठाए हैं, जिनकी चर्चा पूरे देश और दुनिया में हुई है। उसी दिशा में उपभोक्ता विभाग ने ऑनलाइन शिकायत करने का सिस्टम शुरू…
फरीदाबाद : सुप्रीमकोर्ट के आदेशों के बावजूद वर्षाे से अपनी जमीन के मुआवजे की बाट जोह रहे अजरौंदा व दौलताबाद के किसानों को अब मुआवजा मिलने की उम्मीद बंधी है। हुडा प्रशासन ने इन किसानों को 3 सप्ताह में मुआवजा राशि उनके बैंक खातों में जमा करवाने का लिखित आश्वासन दिया है, जिसके चलते इन किसानों ने फिलहाल धरना एक माह के लिए स्थगित कर दिया है। मंगलवार को इन दोनों ही गांवों के किसानों ने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के ओल्ड फरीदाबाद स्थित उनके कार्यालय पर पहुंचकर उनका मुंह मीठा…
केसरिया भारत के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पण्डित अजय शुक्ल जी व दिल्ली टीम ने मिलकर सुंदर कांड का आयोजन किया। कोविड 19 वैश्विक महामारी से सभी परेशान है और यह फैलती ही जा रही है। कहते है दवा से ज्यादा प्रार्थना का असर होता है। इसलिए केसरिया भारत की टीम ने सुंदर कांड का आयोजन करके ईश्वर से प्राथना की है कि कोविड 19 जैसी महामारी से जल्दी से छुटकारा हो। केसरिया भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी का कहना है कि हमारा संगठन सनातन हिन्दू संस्कृति की रक्षा और उसके प्रचार प्रसार में लगातार लगा है। संगठन द्वारा…
कोरोना वायरस की अभी तक जितनी भी रिपोर्ट आई हैं, उसमें बच्चों के संक्रमित होनी की संख्या बहुत कम है. जो भी मामले सामने आए हैं, उसमें बच्चों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं या बहुत हल्के लक्षण देखे गए हैं. इटली, स्पेन, ब्रिटेन और अमेरिका के कुछ बच्चों में कोरोना से संबंधित एक नए सिंड्रोम दिखने की भी बात सामने आ चुकी है. इस घातक लक्षण को मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (MIS-C)का नाम दिया गया है. चिंता की बात ये है कि अब भारत के बच्चों में भी ये लक्षण सामने आने लगे हैं. 2/6 अन्य देशों की तुलना में…
फरीदाबाद : नगर निगम के आयुक्त यश गर्ग एवं जिला उपायुक्त यशपाल की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ, जिसमें अॉनलाइन रजिस्ट्री व अॉनलाइन टोकन प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई। उपायुक्त ने बताया कि सरकार ने प्रॉपर्टी पंजीकरण कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए अॉनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू की हुई है। सरकार ने अभी हाल ही में जमाबंदी वेबसाइट पर अॉनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा शुरू की है। उन्होंने बताया कि अब रजिस्ट्री करवाने के लिए टोकन प्राप्त करने हेतु घर बैठे ही आवेदन किया जा सकता है। टोकन प्राप्त…
फरीदाबाद : कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए एनएसयूआई ने छात्रों की दाखिले संबंधी मदद करने के लिए ऑनलाइन हेल्प डेस्क शुरू की है। ऑनलाइन हेल्प डेस्क में छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये है जिन नंबरों पर छात्र व्हाट्सएप्प या कॉल के माध्यम से दाखिला संबंधी जानकारी ले सकते हैं। इस हेल्प डेस्क का आयोजन एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में किया जा रहा हैं। एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने हेल्पडेस्क के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा जी, राज्यसभा सांसद श्री…
फरीदाबाद : एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के गांव नंगला गुजरान स्थित राजकीय उच्च विद्यालय को हरियाणा सरकार द्वारा अपग्रेड कर राजकीय मॉडल संस्कृति सी.सै. स्कूल (1098) किए जाने पर आज स्कूल के अध्यापकों ने पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना का नवादा स्थित उनके निवास पर आभार जताया और उनका मुंह मीठा कराया। इस मौके पर पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने इस मांग को प्रमुखता से उठाया था, लिहाजा सरकार ने उनकी इस मांग को अब पूरा किया है, जिसके लिए वह पूरे…
धन की देवी लक्ष्मी जी को खुश करने के लिए मां की पूजा अर्चना की जाती है। दिवाली पर भी मां लक्ष्मी के आगमन के लिए महीने भर पहले से लोग घरों की साफ-सफाई शुरू कर देते हैं। मां लक्ष्मी अपने भक्तों से प्रसन्न होकर उन्हें धन और वैभव का वरदान देती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिस इंसान से माता लक्ष्मी प्रसन्न नहीं होती, उन्हें धन का अभाव का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसी मान्यताएं हैं जिनमें कहा गया है कि शाम या रात के वक्त इन कामों को करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं। इसलिए…
ग्रेटर नोएडा : गौतम बुद्ध नगर में अपराधी कानून व्यवस्था को लगातार चुनौती दे रहे हैं। इनके हौसले इस कदर बुलंद हैं कि सोमवार रात ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा ली-गार्डन हाउसिंग सोसायटी के अंदर ही अंधाधुंध गोलियां बरसाकर दो दोनों प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में देर रात तक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। नोएडा के डीसीपी सेंट्रल हरिश्चंद्र ने बताया कि विराट और अरुण त्यागी अजनारा ली-गार्डन के टॉवर-ए में प्रॉपर्टी डीलिंग का दफ्तर चला रहे थे। इन दोनों का कुछ अन्य प्रॉपर्टी डीलर के साथ विवाद था। इस…
