दिल्ली : पांच महीने से अधिक इंतजार के बाद सोमवार यलो लाइन (समयपुरी बादली से हुडा सिटी सेंटर) पर मेट्रो का परिचालन शुरू हो गया है। मगर कोविड महामारी के बीच शुरू हुए मेट्रो में पहले दिन की तुलना में उम्मीद से कम यात्री पहुंचे। मगर जो पहुंचे वह कोविड संक्रमण को रोकने के लिए किए गए मेट्रो के इंतजामों से खुश नजर आएं। मेट्रो का कहना है कि आने वाले दिनों में जब बाकी लाइन खुलेगी तो भीड़ भी बढ़ेगी। मेट्रो का परिचालन सुबह शाम चार-चार घंटे में दो पाली में हुआ। दिनभर में कुल 15,500 से अधिक लोगों…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : पिछले 6 महीने से कोरोना महामारी के कारण सभी जगह लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही सब से ज्यादा दिक्कत महिलाओं को आ रही है पहले भी गरीब तबके की महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक नहीं थी आज भी महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक नहीं है यही कारण है बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट ने सेक्टर 8 बाईपास रोड पर महिलाओं के लिए वुमंस हाइजीन पर जागरूकता अभियान चलाया। बाईपास रोड झुग्गी-झोपड़ी डाल कर रह रहे बहुत से परिवार की महिलाओं के लिए ये अभियान शुरू किया गया ट्रस्ट ने देखा कि…
शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रेखा जी के निर्देशानुसार सिरसा जिले की अध्यक्ष किरण जी, जिला उपाध्यक्ष सविता बंसल जी, जिला उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा जी ने सिरसा के अध्यापकों को स्टार टीचर अवार्ड 2020 देकर सम्मानित किया। संगठन की तरफ से राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने राष्ट्रीय स्तर पर स्टार टीचर अवार्ड का आयोजन किया हुआ है। देश भर से अवार्ड के लिए आवेदन आये हुए हैं। और लगभग 100 से ज्यादा अध्यापकों को अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। संगठन की संस्थापक राष्ट्रीय चेयरपर्सन श्रीमती अम्बिका शर्मा जी का…
फरीदाबाद : (साँसे हो रही कम, आओ पौधे लगाए हम) के अंतर्गत प्रेम नगर, बल्लबगढ़ मोहना रोड पर पौधारोपण का कार्य किया गया आज रविवार सुबह 7:00 बजे मोहना रोड बल्लबगढ़ सड़क के बीचो-बीच फुटपाथ पर सांसे मुहिम द्वारा पौधारोपण किया गया जिसमें पील्कन, नीम, जामुन, अमरूद, गुलमोहर के 100 पौधे लगाए गए पौधारोपण से पहले सांसे मुहिम के संयोजक जसवंत पवार का प्रेम नगर की युवा टीम के द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया जसवंत पवार ने पौधारोपण के दौरान सभी युवा साथियों से कहा कि यहां पर जितने भी युवा साथी हैं अगर वह अपने जीवन में एक…
नई दिल्ली : अभी तक आपने अरावली की हरियाली या पहाड़ों के मनोहारी व रोमांचक नजारे का दीदार फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग पर आवागमन के दौरान ही किया होगा। तब आपके मन यह जिज्ञासा जरूर हुई होगी कि अरावली पर्वतमाला का आंतरिक स्वरूप कैसा होगा ? इतना ही नहीं आपके मन में ये सवाल भी आते होंगे कि अवैध खनन से अरावली की पहाड़ियों की उजड़ी हरियाली से वन्य प्राणी किस तरह प्रभावित हुए होंगे? अब फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो ट्रेन सारी उत्सुकता काे शांत करेगा। इस मेट्रो का सफर अरावली के मनोरम नजारा कराएगा। दोनों शहरों के बीच 36.1 किलोमीटर लंबे सफर में…
फरीदाबाद : दोस्त के जेल से छूटने की खुशी में अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिग करना सेक्टर-17 निवासी फोटोग्राफर प्रवीन को भारी पड़ गया। किसी साथी ने फायरिग करते हुए उसकी वीडियो बना ली। जो दो दिन पहले वाट्सएप और फेसबुक पर वायरल हो गई। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने वीडियो पर संज्ञान लेकर क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी इंस्पेक्टर विमल कुमार को कार्रवाई के लिए कहा। इंस्पेक्टर विमल ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उससे लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है। लाइसेंस होगा रद क्राइम ब्रांच ने उसका शस्त्र लाइसेंस रद करने की सिफारिश पुलिस आयुक्त…
फरीदाबाद : बैंक में मदद का झांसा देकर दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग के 30 हजार रुपये उड़ा लिए। बुजुर्ग की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डबुआ कॉलोनी निवासी अमरनाथ एस्कार्ट्स कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। शनिवार को वे 30 हजार रुपये जमा कराने पंजाब नेशनल बैंक की नेहरू ग्राउंड शाखा में गए थे। फार्म भरकर वे रुपये जमा कराने वाली कतार में खड़े हो गए। तभी एक युवक उनके पास आया। उसने अमरनाथ से कहा आप बुजुर्ग हैं, बैठ जाइये। वह उनके रुपये जमा करा देगा। अमरनाथ ने…
फरीदाबाद : पुलिस की लक्ष्मण रेखा जिले के बाजारों को जाम से निजात दिलाएगी। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के निर्देश पर बाजारों में दुकानों के सामने तीन फुट जगह छोड़कर सड़क पर पीली पट्टी बनाई जाएगी। दुकानदारों को इस पट्टी के अंदर सामान रखना होगा। इससे बाहर सामान रखने वाले दुकानदार का चालान होगा, मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। इस पीली पट्टी को पुलिस ने लक्ष्मण रेखा नाम दिया गया है। बाजारों में पीली पट्टी बनवाने और उसका पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी बीट प्रभारी पुलिसकर्मियों की होगी। कुछ बीट प्रभारियों ने बाजारों में पीली पट्टी बनवानी शुरू भी कर…
फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ओर देव मानव सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर स्टार टीचर अवार्ड 2020 का आयोजन किया गया। यह आयोजन फरीदाबाद के सिकरोना गाँव मे सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल के संस्थापक ओर निदेशक डॉ तेजपाल शर्मा जी की संयोजकता में किया गया था। संगठन की संस्थापक राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने राष्ट्रीय स्तर पर स्टार टीचर अवार्ड का आयोजन किया हुआ है। देश भर से अवार्ड के लिए आवेदन आये हुए हैं। और लगभग 100 से ज्यादा अध्यापकों को अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका…
फरीदाबाद : आज स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था के आईएमटी सेक्टर 68 स्थित शिक्षण संस्थान पर सांसे मुहिम के द्वारा शिक्षक दिवस के मौके पर किया गया पौधारोपण किया गया पौधरोपण में मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया के द्वारा कराया गया, महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने कहा कि सांसे मुहिम के द्वारा जो फरीदाबाद शहर मैं जगह -जगह, अलग-अलग स्थानों पर जो पौधारोपण किया जा रहा है सभी को उसमें अपना बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए और सभी को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए स्त्री शक्ति संस्था के अध्यक्ष पूनम सिनसिनवार ने शिक्षक…
