यूनिक स्टेडियम शेखपुरा में रविवार को मैच खेलने आए दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी के मामले को लेकर अब स्टेडियम एमडी को गन्नौर के ऑपरेशन सैक्शन चीफ कम इन्सीडेंट कमांडर ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस में जवाब मांगा है कि क्रिकेट मैच के आयोजन की स्वीकृति किस अधिकारी द्वारा प्रदान की गई है। साथ ही यह भी जवाब मांगा गया कि क्रिकेट खेलने से पहले स्टेडियम को सेनीटाईज करवाया गया था। उनका कहना है कि मैच के दौरान शारीरिक दूरी का भी ध्यान नही रखा गया। कई खिलाड़ियों ने तो मास्क भी नही लगा…
Author: faridabadnews24
हरियाणा में राज्य परिवहन विभाग ने अब मिनी बसों को अलग अलग रुटों पर उतारने की तैयारी कर ली है। विभाग ने अलग अलग जगहों पर दी गई अपनी बसों को वापस मंगवा लिया है और जल्द ही कम सवारियों वाले रुटों पर 150 मिनी बसों को उतारा जाएगा। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिन रुटों पर सवारियां कम है और सिर्फ 10 से 15 सवारियां मिल रही है, उन रुटों पर अब मिनी बसों को लगाया जाएगा। इन बसों का खर्च भी कम है और सफर में भी आसानी होती है। वहीं अब इन बसों को सेनेटाइज का काम…
हरियाणा सरकार के गृह एसीएस (अतिरिक्त मुख्य सचिव) ने एक आदेश जारी करते हुए यह साफ कर दिया गया है कि अब डिजास्टर मैनेजमेंट के मामलों में जिला अटार्नी नहीं बल्कि प्रदेशभर के थाना प्रभारी खुद ही केस दर्ज कर कार्रवाई करने में सक्षम हैं। अब कोरोना संक्रमण की महामारी को गंभीरता से नहीं लेने वालों की अब खैर नहीं है, क्योंकि हरियाणा के थाना प्रभारियों को डिजास्टर मैनेजमेंट का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई करने का अधिकार होगा। यहां पर यह भी बता दें कि राज्य में जिला अटार्नियों के पास में पहले से ही…
राजनीति : अखिल भारतीय संत एकता आंदोलन परिषद एवं गुरु गोरक्षनाथ मानव कल्याण संस्थान कपूरथला पंजाब के परमाध्यक्ष महंत कैलाश नाथ हठयोगी ने खेद जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र नांदेड़ में शिवाचार्य की निर्मम हत्या महाराष्ट्र सरकार के माथे पर कलंक है हमारे साधु संत समाज के साधु के हत्यारे को कठोर दंड दिया जाए संतो की सुरक्षा करने में महाराष्ट्र सरकार पुनः असफल हुई है जिसका बड़ा खेद हो रहा है परंतु संतोष की बात यह है कि हत्यारे को महाराष्ट्र पुलिस ने खोज निकाला और गिरफ्तार कर लिया है। महंत ने कहा कि महाराष्ट्र में संतों की हो…
देश प्रेदश में कोरोना न फैले इसके लिए सरकार लोगों से फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील कर रही है। मगर बीजेपी के विधायक ही अपनी सरकार की अवहेलना करते नजर आ रहे हैं। हांसी के विधायक विनोद भयाना पहले एक गौशाला के कार्यक्रम में भीड़ के साथ नजर आए तो अब हांसी में बनाए गए कंटेनमेंट जोन में भी भीड़ के साथ जा पहुंचे। हांसी में दिल्ली से लौटे टैक्सी ड्राइवर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिस कंटेनमेंट जोन में किसी को आने जाने की इजाजत नहीं वहां विधायक खुलेआम घूम रहे हैं। हालांकि इस जगह पर जाने…
फरीदाबाद : जैसे सरहद पर जवान की ज़रूरत वेसे ही देश को किसान की ज़रूरत हे । कोरोनावैश्विक महामारी से हमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बचाना हे और इसके लिय सबसे ज़्यादा ज़रूरी हे मास्क और सेनिटाजर से हाथ साफ़ करना । ये बात जजपा नेता और पूर्व प्रत्याशी तिगाँव विधानसभा उमेश भाटी के साथ युवा नेता जगत सिंह भाटी ने ग्राम फज्जुपुर में मास्क और सनिटाइज़र बाटते हुए कही। उमेश भाटी ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कोरोना जेसी बीमारी के साथ जीने की आदत डालनी होगी लेकिन बचाव के साथ । दो गज की दूरी…
हिसार के दड़ौली निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक जो कि 25 अप्रैल से अग्रोहा के कोरोना अस्पताल में से दाखिल है। कोरोना मरीज सैंपल के कभी पॉजिटिव तो कभी नेगेटिव के फेर में उलझा है। इससे परेशान युवक ने शुक्रवार को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पत्र लिखकर अपनी परेशानियों से रूबरू करवाया है। युवक ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा कि उसकी तीन रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसके बाद चौथी और पांचवीं रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी चिकित्सकों द्वारा उसे रिलीव नहीं किया गया। इसके बाद उसकी तीन और रिपोर्ट क्रमश: छठी, 7वीं और 8वीं एक बार फिर पॉजिटिव…
कोरोना वायरस के कारण लगे लॉक डाउन के दौरान देश में हवाई सेवाएं भी बंद थी। अब करीब 2 महीने बाद चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से फिर से फ्लाइट्स का संचालन शुरू किया जा रहा है। फ्लाइट का संचालन 25 मई से शुरू किया जाएगा। 25 मई से श्रीनगर, अहमदाबाद बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, धर्मशाला आदि शहरों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। एयरपोर्ट पर कोरोना से बचाव के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लेने का दावा किया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कहा गया है कि यात्रियों में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा जाएगा। इसके भी…
गुरुग्राम में एक अजीब घटना सामने आई है। पति पत्नी कार में सवार थे, दोनों का आपस मे झगड़ा हुआ तो पति ने अपनी कनपट्टी पर बंदूक रखकर गोली चला दी, गोली पति की खोपड़ी से दूसरी तरफ निकली और उसकी पत्नी को भी जा लगी। जब यह हादसा हुआ तो इस व्यक्ति की पत्नी कार में उसके साथ दूसरी तरफ बैठी हुई थी। गोली महिला के गर्दन में लगी है। फिलहाल 34 साल के इस शख्स का दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल के आईसीयू में इलाज चल रहा है, जबकि उसकी 7 महीने की गर्भवती पत्नी की हालत खतरे से…
भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व चेयरमैन चंद्र प्रकाश कथूरिया पर पार्टी ने बड़ी कार्यवाही की है। पार्टी ने कथूरिया को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके लिए पार्टी की तरफ से आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। आपको बता दें कि बीजेपी नेता और पूर्व चेयरमैन चंद्र प्रकाश कथूरिया चंडीगढ़ में सेक्टर 63 स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल से कूद गए थे। जांच में सामने आया है कि वो अपनी गर्ल फ्रेंड के पास गए थे और वहां पर बाहर से किसी ने घर की घंटी बजाई तो वो पीछे बनी खिड़की…
