फरीदाबाद : आयुष विभाग मंत्रालय द्वारा करोना महामारी के दौर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आज एक बार फिर पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हजारों लोगों के लिए मुफ्त होम्योपैथिक दवा बाटी। आज उन्होंने नगर निगम के 4000 सफाई कर्मचारियों को दवा वितरित की वही उन्होंने गांव के सरपंचों को भी इस दवा का वितरण करते हुए सरपंचों से अपील की कि वह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली इस दवा का वितरण गांव के लोगों में घर पर जाकर करें इस अवसर पर उन्होंने पलवल पुलिस अधिकारियों को भी पुलिस के जवानों के लिए दवाइयां डिसटीब्यूट की…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : जिलाधीश यशपाल ने कहा कि जिला में बाजारों व दुकानों को खोलने के लिए दाएं व बाएं तरफ के नियम लागू किए गए थे, लेकिन दुकानदार जरूरी सेवाओं का बहाना बनाकर इन नियमों को तोड़ रहे हैं और प्रतिदिन दुकाने खोलकर कार्य कर रहे हैं। अगर कोई दुकानदार दाएं व बाएं के नियमों की अनुपालना नहीं करता तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिलाधीश ने आदेश जारी कर कहा कि सिर्फ एक तरफ की ही दुकानें खुलेंगी तथा दूसरी तरफ की दुकाने, चाहे वे जरूरी सेवाएं देने वाली ही हो, नहीं खुलेंगी। उन्होंने कहा कि…
फरीदाबाद : हरियाणा में लॉकडाउन-4 का 7वां दिन है। फरीदाबाद में सोमवार को गुड़गांव के एक व्यक्ति की कोरोना की वजह से मौत हो गई। उसे गुड़गांव से यहां रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि फरीदाबाद के कोरोना के नोडर अधिकारी ने की है। प्रदेशभर के हालात की बात करें तो ईद के दिन मस्जिदों में कोई नमाजी नहीं पहुंचा। मस्जिदों के बाहर बाकायदा पोस्टर लगे मिले कि लॉकडाउन के चलते ईद की नमाज अपने घर में ही अदा करें। बाजार सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक खुले। कुछ जगह लोग जिला प्रशासन के…
फरीदाबाद : जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के सौजन्य से गांव डीग की पंचायत वाटिका में स्वर्गीय खड़क सिंह नंबरदार बोहरे जी की पुण्य तिथि में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।थेलिसिमिया ग्रस्त बच्चों के लिए रोटरी क्लब के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजीव भगत बीके अस्पताल ने अपने कर कमलों से रिबन काटकर किया ।कार्यक्रम के मुख्य संयोजक संस्था के महासचिव सुभाष गहलोत की देखरेख में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।सुभाष गहलोत ने बताया कि शिविर में 80 लोग आए जिनका परीक्षण के बाद 50…
फरीदाबाद : NIT विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल को NIT सहित फ़रीदाबाद जिला में पनप चुके जल माफ़िया के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि NIT विधानसभा क्षेत्र में पानी की ज़बरदस्त क़िल्लत है । उनके क्षेत्र में 72 -72 घंटे तक पानी नहीं आता है।इसका कारण यह भी है कि NIT विधानसभा क्षेत्र के हिस्से का पानी के साथ लगते अन्य विधानसभा क्षेत्रों में रोक लिया जाता है । इस अव्यवस्था को रोकने के लिए नीरज शर्मा पिछले दिनों अपने…
बल्लभगढ़ : पुलिस और बल्लभगढ़ प्रशासन की नाक के नीचे सुभाष कॉलोनी में शराब ठेके मालिक जमकर सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं शहर में समय सीमा के बाद भी शराब के ठेके खुले हुए नजर आ रहे हैं तो वही शाम को 7:00 बजे के बाद शटर बंद करके नीचे से भी धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है आपको बता दें कि शराब के ठेके खुलने की समय सीमा शाम 7:00 बजे तक ही है, सरकारी समय सीमा के बाद भी निडर होकर शराब ठेके मालिक धड़ल्ले से शराब की बिक्री कर रहे हैं जिसकी तस्वीरें…
फरीदाबाद : अखिल भारतीय संत एकता आंदोलन परिषद एवं गुरु गोरक्षनाथ मानव कल्याण संस्थान कपूरथला पंजाब के परमाध्यक्ष गुरु गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर महंत कैलाश नाथ हठयोगी ने ब्यान जारी कर देश के सभी संतो से अनुरोध किया है कि धर्मांधता कट्टरवाद अलगाववाद क्षेत्रवाद जातिवाद के संकीर्ण विचारधारा के खिलाफ संघर्ष के लिए संकल्प लें तभी जाकर मानवतावाद की रक्षा हो सकेगी संतो का परम कर्तव्य है कि मानवता की रक्षा करना शांति सद्भाव अहिंसा में समाज का निर्माण करना । अपने विरोधियों के साथ भी सुने सम्मान पूर्ण श्रद्धा में सदा व्यवहार करना ना की हिंसा नफरत राग द्वेष जातिवाद…
फरीदाबाद : सोशल मीडिया मानो व्यक्ति के जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है।बच्चे,युवा,किशोर हर कोई फेसबुक,व्हाट्सएप,इंस्टाग्राम,यु ट्यूब,टिक-टोक और ऐसे ही न जाने कितने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने आप को सक्रिय रखते है। कुछ सोशल मीडिया ऐप्प आज सामाजिक,राजनीति ओर शैक्षणिक क्षेत्रों में सकारात्मक क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में उपयोगी भी रहे है वही कुछ ऐप्प ने समाज और युवाओं,किशोरों बच्चों पर दुष्प्रभाव भी डाले है।आज कुछ ऐप्प नशा का रूप लेकर उनके मन मष्तिक पर छा रहे है। सोशल मीडिया के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं लेकिन जब बच्चों के मन मष्तिस्क पर सर चढ़कर बोलने लगे तो…
फरीदाबाद : जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने फरीदाबाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व प्रधान जगदीश भाटिया और ओल्ड फरीदाबाद मार्केट एसोसिएशन के प्रधान नीरज मिगलानी ने किया। इस अवसर पर बाजार में साप्ताहिक अवकाश एवं व्यापारियों की समस्याओं को लेकर वार्ता हुई। इस दौरान बाजारों में साप्ताहिक अवकाश के तौर पर रविवार की बजाए मंगलवार का दिन निर्धारित करने पर भी गहन चर्चा की गई। व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने रविवार को मार्केट खोलने की मांग की थी। इसे लेकर उन्होंने हाल ही में एक बयान भी जारी किया था, इसके…
हरियाणा में कोरोना के मरीजों की संख्या 1200 पार कर चुकी है, लेकिन राहत की खबर यह भी है कि 802 पॉजिटिव केस ठीक होकर घर पहुंच गए हैं, कोरोना से अब तक 16 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं हरियाणा के चार जिले भी कोरोना मुक्त हो गए हैं, हालांकि दिल्ली के साथ लगते जिलों में अभी तक कोरोना का ज्यादा खतरा मंडराया हुआ है। हरियाणा के कोरोना मुक्त जिलों में यमुनानगर, अंबाला, सिरसा और नूंह है। इन चार जिलों में अब कोई भी एक्टिव केस नहीं है। हालांकि नूंह में तब्लीगी जमात के चलते एक बार…
