पश्चिमी विक्षोभ एकबार फिर खतरनाक संकेत दे रहा है। इसके प्रभाव से बना चक्रवाती सिस्टम हरियाणा और आसपास के भागों पर भी है। इसकी वजह से उत्तर भारत में मौसमी गतिविधियां लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यही नहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। वहीं मौसम का पूर्वानुमान है कि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी भारत पर चक्रवाती हवाओं का…
Author: faridabadnews24
बहादुरगढ़ : बहादुरगढ़ में कोरोना के 8 नए मरीज सामने आए हैं, इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 64 हो गयी है। इन पॉजिटिव मरीजों में पांच लोग सब्जी मंडी से जुड़े हैं, जबकि तीन दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से आये थे। अब बहादुरगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा 53 पहुंच गया है और झज्जर जिले में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 64 तक पहुंच गया है।
फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी के प्रकल्प बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिण्डे अभियान मे पूरे देश भर के अलग अलग राज्यों में बेजुबान पक्षियों व पशुओं के लिए घर के बाहर, पेड़ों पर, घर की छतों पर या घर की बालकनी में मिट्टी या किसी भी धातु के बर्तन में पानी भर कर रखा जा रहा है। अम्बिका शर्मा ने कहा कि इस चिलचिलाती धूप व गर्मी में पक्षियों व पशुओं के लिए हर जगह पानी की कमी हो रही है। इसी परेशानी को देखते हुए संगठन की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा…
फरीदाबाद : राजीव गांधी स्टडी सर्कल द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर +91 80768 86942 , 95608 07513 ज़िला अध्यक्ष आनंद राजपूत तथा ज़िला उपाध्यक्ष रितिक खटाना ने जारी किया गया जिस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से लोगों को जागरूकता एवं हर संभव मदद की कोशिश करने की शुरुआत है जिसके माध्यम से जिला प्रशासन के आवश्यक नंबर तथा प्रशासन द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन लोगों तक पहुँच सके ये हैं हमारा मूल रूप से उद्देश्य है। राज्य सभा सांसद दीपेन्द्र हूडा जी, विधायक नीरज शर्मा जी , पुर्व विधायक ललित नागर जी, विजय प्रताप जी , लखन कुमार सिंगला जी ,…
फरीदाबाद : हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने कहा है कि स्कूल प्रबंधकों ने नए दाखिलों में एडवांस में ली गई फीस से ही करोड़ों रुपए जमा कर लिए हैं। इसके अलावा दाखिला फार्म 500 से 1200 रुपए में बेचकर और 6 महीने पहले किए गए दाखिले में एडवांस के रूप में अभिभावकों से 30 हजार से 110000 लेकर बैंक ब्याज के रूप में ही लाखों रुपए कमा लिए हैं। मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा व जिला सचिव डॉ मनोज शर्मा ने कहा है कि मंच ने आरटीआई लगाकर शहर के 25 स्कूलों की जानकारी मांगी थी जिनमें से अभी…
दिल्ली के गोविन्दपुरी इलाके में एक शख्स ने फैक्ट्री मालिक के 18 साल के बेटे की कैंची घोंपकर हत्या कर दी. यहां पर मास्क की कीमत को लेकर झगड़ा हुआ था. दरअसल, मृतक शख्स के पिता की मास्क बनाने की फैक्ट्री है, दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अभी मास्क की ज्यादा मांग है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक मृतक सलमान के पिता मास्क बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं. वहीं अफसर नाम का शख्स भी मास्क बनाता है. सलमान के पिता कुछ दिन से ठेके पर मास्क की सप्लाई कर रहे थे. अफसर नाम का एक शख्स कम कीमत…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी देने वाले एएसआई को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यूपी की गाजीपुर पुलिस ने इस ASI को गिरफ्तार किया है. ASI पर 24 अप्रैल को फेसबुक पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है. सीएम के खिलाफ की थी टिप्पणी गाजीपुर एसपी डॉ ओमप्रकाश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि तनवीर खान गाजीपुर के दिलदारनगर क्षेत्र का रहने वाला है और बिहार के नालंदा में पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी तैनात था. आरोप है कि तनवीर…
नोबेल से सम्मानित इकोनॉमिस्ट डॉ. अभिजीत बनर्जी ने कहा है कि कर्ज की ईएमआई सिर्फ टालने से कोई फायदा नहीं होने वाला. उन्होंने कहा कि कुछ समय के लिए ईएमआई पूरी तरह से माफ होनी चाहिए और इसका भुगतान सरकार को करना चाहिए. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एक संवाद में भारतीय मूल के अर्थशास्त्री ने यह बात कही. इस संवाद का मंगलवार को कांग्रेस के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारण किया गया. बनर्जी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम इसे एमएसएमई सेक्टर के लिए आसानी से कर सकते हैं और वह सही भी होगा कि हम…
पूरी दुनिया कोरोना वायरस की वजह से दहशत में है. जब से कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं, तब से चमगादड़ भी चर्चाओं में है. माना जा रहा है कि कोरोना चमगादड़ के रास्ते इंसान में पहुंचा. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. रमन आर गंगाखेडकर ने भी चीन के रिसर्च का हवाला देते हुए माना है कि कोरोना वायरस पहले चमगादड़ के भीतर विकसित हुआ और उसके बाद इंसानों में फैला. गुजरात के पाटण जिले में एक गांव ऐसा है जो इसी वजह से दहशत में है. पाटण जिले का नेद्रोडा गांव की सड़के वीरान…
महाराष्ट्र और गुजरात से उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला शुरू हो गई है, लेकिन बवाल रेल टिकट पर मचा है. केंद्र सरकार ने दावा किया है कि मजदूरों से पैसा नहीं लिया जा रहा है. 85 फीसदी खर्च केंद्र वहन कर रही है तो 15 फीसदी राज्यों के जिम्मे है. गुजरात और यूपी में बीजेपी सरकारें हैं, बावजूद इसके मजदूरों से पैसा लिया गया. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मजदूरों से पैसा किसने लिया? दरअसल, गुजरात के नादियाड से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मजदूरों का एक जत्था आया. खेड़ा जिले के…
