हरियाणा में ठेका और नियमित कर्मचारियों को 3 महीने से वेतन नहीं मिलने का मामला उठने के बाद सरकार अब हरकत में आ गई है। हरियाणा मुख्य सचिव ने प्रदेश के 9 विभागों के मुखिया को आदेश जारी कर कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान कर रिपोर्ट मांगी है। इससे अब कर्मचारियों को उम्मीद बंधी है की रेगुलर व ठेका कर्मचारियों को शीघ्र वेतन का भुगतान हो जाएगा। आपको बता दें कि सर्व कर्मचारी संघ ने इस मामले में सरकार को तीन पत्र लिखकर वेतन भुगतान न होने का मामला प्रमुखता से उठाया था। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान…
Author: faridabadnews24
नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए, भारत सरकार ने गत 24 मार्च, 2020 से 14 अप्रैल, 2020 तक देश में लॉकडाउन की घोषणा की और 03 मई, 2020 तक इसे बढ़ाया गया। लॉकडाउन अवधि के दौरान, बैंक उपभोक्ताओं को आवश्यक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उपभोक्ताओं के बीच सामाजिक दूरियां सुनिश्चित करने और बैंक शाखाओं में भारी भीड़ से बचने के लिए, हरियाणा के वित्त विभाग ने, एक वेबसाइट / वेब आधारित यूआरएल डैवलप किया है, जो उपभोक्ताओं को उनकी सुविधा के अनुसार टाइम-स्लॉट के दौरान बैंक शाखाओं में जाने में सहयोग करेगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल…
चंडीगढ़ : हरियाणा में 25 मार्च से जारी लॉकडाउन (Lockdown) के बावजूद शराब की अवैध बिक्री लगातार जारी है और आंकड़े बेहद हैरान करने वाले हैं. हरियाणा (Haryana) में प्रतिदिन औसतन करीब 5825 शराब (Alcohol) की बोतलें लॉकडाउन के दौरान पकड़ी जा रही हैं. इन मामलों को लेकर अब तक करीब 1200 FIR दर्ज की गई है और 1285 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. जबकि 173 आरोपी फरार हैं और एक्साइज एक्ट के तहत इन सब लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. प्रदेश में अब तक 84537 अंग्रेजी और 72727 देसी शराब की बोतलें पकड़ी जा चुकी है.…
नई दिल्ली । देश की अग्रणी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी HDFC ने ब्याज दरों में 0.15 फीसद की कटौती की मंगलवार को घोषणा की। देश के सबसे बड़े बैंक SBI सहित कई बैंकों द्वारा ब्याज दर में कमी किए जाने के बाद HDFC ने भी अपने खुदरा होम लोन ग्राहकों के लिए ब्याज दर घटाने का एलान किया है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि HDFC ने हाउसिंग लोन से जुड़े अपने रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) में 0.15 फीसद की कटौती की है। नई दरें 22 अप्रैल, 2020 से प्रभावी होंगी। कंपनी ने कहा है…
ग्रेटर नोएडा । Delhi-NOIDA Border: कोरोना वायरस कोविड -19) के संक्रमण को कम करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। गौतम बुध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने गौतम बुध नगर व दिल्ली के बीच आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। जिलाधिकारी ने यह आदेश चिकित्सा विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई आख्या के बाद दिया है। आवागमन अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंधित रहेगा आवागमन में सरकारी कर्मचारियों, कोविड-19 में लगे अधिकारियों, एंबुलेंस सेवाएं व कुछ अन्य आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया पिछले कुछ…
फरीदाबाद : जिले में गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है इसी कड़ी में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सेक्टर 16 स्थित अनाज मंडी का दौरा किया और मार्केट कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत कर खरीद को लेकर चर्चा की। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने मार्केट कमेटी के पदाधिकारियों से कहा कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए जो भी सहयोग उन्हें चाहिए उनकी तरफ से उन्हें दिया जाएगा। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने इस दौरान गेहूं की खरीद में लगे श्रमिकों से भी अपील की कि कोरोना खतरनाक बीमारी है…
कैथल की पुरानी पुलिस लाइन क्वार्टर में रह रहे रिजर्व पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर सतवीर सिंह ने रविवार रात दो बेटों और पुत्रवधूओं पर गोली चला दी, जिसमें छोटे बेटे गगनदीप की दो गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा प्रदीप गर्दन व पेट के नजदीक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बेटों को गोली मारने के बाद सतवीर ने पुत्रवधू पर भी फायर किया। एक बहू ने जान बचाने के लिए क्वार्टर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी टांग टूट गई। आरोपित ने दूसरी बहू को रिवॉल्वर की…
पुंडरी विधानसभा से विधायक और पर्यटन विभाग के चेयरमैन रणधीर गोलन से 5 लाख रुपये की फिरौता मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में हल्का विधायक ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुंडरी स्थित गोलन कॉलोनी निवासी अनिल ने रविवार रात 9:24 बजे उनके मोबाइल पर फोन करके कहा कि वह व्यापारियों और सरकार के नुमाइंदों से पिस्तौल के बल पर पैसा लेना जानता है। आरोपित ने उससे सोमवार सुबह तक 5 लाख रुपये देने को कहा है, नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी है। इसको लेकर…
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कैथल की एक महिला की याचिका को खारिज करते हुए एक अहम फैसला सुनाया है। साथ ही हाई कोर्ट ने कहा कि पुनर्विवाह व करेवा दोनों अलग-अलग हैं। करेवा वह होता है जब विधवा महिला को बग़ैर शादी के अपने देवर या जेठ की पत्नी बनाकर बैठा दिया जाता है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट कर दिया कि विधवा महिला जिसने पुनर्विवाह या करेवा कर लिया है, विधवा के रूप में मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन की हकदार नहीं है। हाई कोर्ट ने यह आदेश कैथल की एक…
किसानों को इस बार गेहूं में अच्छी पैदावार हुई है। गेहूं व सरसों की खरीद भी शुरू हो गई तो अब मौसम भी अपने तेवर दिखाने लगा है। ऐसे में फसल कटने से पहले ही गीली न हो जाए, इसकी चिंता भी बढ़ गई है। सोमवार को दिन में कभी धूप से तेज गर्मी तो कभी बादल देखने को मिले तो शाम को हरियाणा के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। हिसार में दिन का तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान मौसम के बदलाव की वजह से सामान्य…
