Author: faridabadnews24

हरियाणा के कई जिलों में कोरोना को मात दी जा रही है। हरियाणा के रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़ और झज्जर में कोरोना के मरीज नहीं है। इधर धीरे धीरे सिरसा, फतेहाबाद, जींद, चरखी दादरी, करनाल, रोहतक और यमुनानगर में कोरोना का सफाया हुआ है। अब इन जिलों में कोई भी कोरोना का पॉजिटिव एक्टिव केस नहीं है। चरखी दादरी, रोहतक और फतेहाबाद में 1-1,जींद में 2, यमुनानगर में 3, सिरसा में 4 और करनाल में 6 मरीज थे। हालांकि करनाल के एक मरीज की मौत हो चुकी है। राज्य में संक्रमित का आंकड़ा 241 पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 57 मरीज नूंह…

Read More

फरीदाबाद :  लोगों की शिकायत पर डबुआ कालोनी सैक्टर 62 स्थित आशियाना सोसायटी में  जांच करने के लिए पहुंची पुलिस के साथ झड़प होने की सूचना आ रही है।  पता चला है कि पुलिस के पास शिकायत पहुंची थी कि एनआईटी नंबर 3 के नजदीक ही नगर निगम की आशियाना  सोसायटी में जमात से जुड़े कुछ लोग एक फ्लैट में रह रहे हैं। इस शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस के साथ वहीं रहने वाले लोगों द्वारा पथराव व झड़प करने की कोशिश की गई है। फिलहाल पुलिस भारी संख्या में मौके पर पहुंच गई है तथा जांच की जा…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में एक महत्‍वपूर्ण विषय को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि आवश्यक सेवाओं जैसे दूध, फल, सब्जी बेचने वालों को कर्फ्यू पास जारी करने से पहले उनकी मेडिकल जांच की जाए। याचिका के अनुसार अगर आवश्यक सेवाओं के लिए पास  होल्डर COVID-19 संक्रमण का शिकार होंगेे तो वह हजारों लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं। देश में ऐसे कई मामले आए हैं, जिसमें आवश्यक सर्विस से जुडे व्यक्ति Coronavirus Positive मिले हैंं। ऐसे में अब हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ लॉकडाउन/कर्फ्यू पास लेने वालों की पहले मेडिकल जांच…

Read More

दिल्ली : दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन और लोकसभा सचिवालय के बाद अब कोरोना ने मौसम विभाग में दस्तक दे दी है. नई दिल्ली के प्रादेशिक मौसम केंद्र में तैनात एक कर्मचारी की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है. मल्टी टॉस्किंग स्टाफ के तौर पर काम कर रहे मौसम विभाग के कर्मचारी की मौत सफदरजंग हॉस्पिटल में 17 अप्रैल को हुई थी. इसके बाद मौसम विभाग में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में प्रादेशिक मौसम केंद्र के कई कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा गया है. इसी के साथ यहां पर सैनिटाइजेशन भी किया गया. संपर्क में आये 10 कर्मचारियों…

Read More

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त  के के राव ने बताया कि सरकार ने कुछ इंडस्ट्री एवं फैक्ट्रियों एवं अन्य को आज 20 अप्रैल से कुछ शर्तों के साथ छूट दी है। पुलिस आयुक्त  केके राव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिन फैक्ट्रियों को परमिशन दी जाएगी वह गाड़ी पर अपना स्टीकर लगाएं। वर्कर को कंपनी में लाने ले जाने के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें अगर 50 सीटर बस है तो केवल 20 व्यक्ति ही बिठाए ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। अपने वर्करों को लाने ले जाने की जिम्मेवारी कंपनी तय करें कि उनको किस तरह…

Read More

रायपुर / छत्तीसगढ़ : भारत देश मे कोरोना महामारी के इस भयंकर दौर में देश भर में जगह जगह समाजिक संस्थाओं द्वारा मदद की जा रही है। इस तरह राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की महिला टीम भी पूरे देशभर में अलग अलग राज्यों में अपना अपना योगदान दे रही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में जिला अध्यक्ष सुजाता दूसी जी व रायपुर टीम द्वारा भी रायपुर जिला प्रशाशन को ऑन व्हील सेवा के जरिये सहायता राशि भेजी गई है। जिला अध्यक्ष सुजाता जी, गिरिजा जी, रंजीता गोस्वामी जी, सी.वी. लक्ष्मी जी व पायल निहार जी आदि बहनों की इस…

Read More

फरीदाबाद :  बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने आज से लॉकडाउन में औद्योगिक इकाइयों को दी जाने वाली छूट को छलावा करार देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार छूट के नाम पर छोटे व्यापारियों को सब्जबाग दिखाने का काम कर रही है। कोरोना महामारी की वजह से पहले से ही आर्थिक संकट झेल रहे लघु एवं मध्यम व्यापारियों से साथ सरकार का ऐसा बर्ताव बेहद ही निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि आज जब ट्रांसपोर्ट की सारी सुविधाएं बंद हैं तो औद्योगिक इकाइयों को खोलने का क्या औचित्य बनता है? क्योंकि व्यापारी फैक्ट्री चलाने के लिए कच्चा…

Read More

फरीदाबाद  : महाराष्ट्र पालघर मे दो सन्तों व उनके ड्राइवर की पुलिस की मौजूदगी में असामाजिक तत्वों की भीड़ ने पीट-पीकर नृशंस हत्या कर दी। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। ऐसे लोगों की जांच कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। देश में इस तरह की घटनाओं का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने इस घटना की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए मांग की, कि इस मामले में आरोपी सभी को व इनके सहायकों को गिरफ्तार कर फांसी दी जाए। पुलिस की…

Read More

चंडीगढ़ : राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन अवधि के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उद्योगों और अन्य प्रतिष्ठानों के निर्बाध संचालन के लिए जारी समेकित संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार आज हरियाणा में सरल पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के लिए पास जारी करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है तथा इसके तहत आज 25 श्रमिकों तक की संख्या वाली फैक्ट्ररियों के लिए 571 पास जारी किये गए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 26 से 200 कामगारों तक की संख्या वाले 42 उद्योगों ने 3447 पास के लिए आवेदन किया है तथा 200 से अधिक कामगारों की संख्या वाले 14 उद्योगों ने 5404…

Read More

हरियाणा सरकार ने जनसाधारण को किसी भी अनधिकृत स्रोत से शराब न खरीदने की सलाह दी है क्योंकि इस तरह की अवैध शराब नकली, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक और प्राणघातक हो सकती है। आबकारी एवं कराधान विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में लॉकडाउन लागू होने के बाद 27 मार्च, 2020 से शराब की खुदरा दुकानें बंद कर दी गई हैं और राज्य सरकार ने 27 मार्च के बाद प्रदेश में किसी भी व्यक्ति को शराब बेचने की अनुमति नहीं दी है। उन्होंने बताया कि हालांकि, शराब की खुदरा दुकानें बंद होने के…

Read More