Author: faridabadnews24

फ़रीदाबाद : करोंना के चलते स्कूल बंद होने से स्टूडेंट्स का नुक़सान ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रिन्सिपल मिसेज़ अनिता गौतम ने अपने टीचर्स क़ो गाइड किया कि वो स्टूडेंट्स के साथ सम्पर्क करे ओर उन्हें ऑनलाइन क्लास कि बारे में प्रोत्साहन करे। आज सभी कक्षाओं की ऑनलाइन क्लास चल रही है । स्कूल के सबसे छोटे स्टूडेंट्स बड़े हर्षों उल्लास के साथ इसमें भाग ले रहे है।डीएवी सेक्टर १४ की इस मुहीम का पेरेंट्स ने बहुत स्वागत किया। मैडम अनिता गौतम के निरीक्षण में बच्चों को वर्तमान हालात में कैसे बिज़ी रखें / पेरेंट्स व…

Read More

फरीदाबाद : कोरोना के खिलाफ लड़ाई में न सिर्फ पुलिस लॉक डाउन का पालन करा रही है बल्कि गरीबों को खाना खिलाने से लेकर पशुओं को चारा डालने तक का काम वर्दी वाले कर रहे हैं ऐसे में वर्दी पूरे देश के लिए देवतुल्य हो गई है । ये विचार भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सचिन ठाकुर व समाज सेवी मयंक चौधरी ने फरीदाबाद में पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के बाद व्यक्त किए। सचिन ठाकुर ने फरीदाबाद के सेक्टर 37 पुलिस थाने में जाकर पुलिस वालों को सम्मानित किया और फरीदाबाद वासियों के लिए दिन रात ड्यूटी कर…

Read More

Faridabad  : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी व हरियाणा कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा के दिशानिर्देश पर सेक्टर-9 कार्यालय पर पूर्व विधायक आनंद कौशिक व उनके अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने जबसे लॉकडाऊन हुआ है, तभी से कार्यकर्ताओं के साथ फरीदाबाद व बल्लभगढ़ विधानसभा  में जरूरतमंद लोगों को राशन व खाना मोहिया कराने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने सैकड़ों महिलाओं को अपने कार्यालय पर राशन दिया। इस अवसर पर आनंद कौशिक ने कहाकि हरियाणा प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की टेस्टिंग बहुत ही धीमी गति से हो…

Read More

लखनऊ । कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश में पहुंचे प्रवासी श्रमिकों की चिंता उत्तर प्रदेश सरकार ने कर ली है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपनी कोर टीम के साथ बैठक में करीब पांच लाख प्रवासी श्रमिकों को रोजगार कराने की तैयारी कर ली है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर कोर टीम के साथ बैठक में कोरोना के संक्रमण पर अंकुश लगाने के साथ ही कल से खुले रहे कुछ प्रतिष्ठानों तथा कार्यालयों की तैयारी को भी अपनी टीम के परखा है। पांच लाख से अधिक प्रवासी…

Read More

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है. ऐसे में कुछ लोगों को घर पर बोरियत सता रही है और कुछ वर्क फ्रॉम होम में इतने व्यस्त हैं कि अपनी नींद तक पूरी नहीं कर पा रहे हैं. क्या आप जानते हैं इस तरह पर्याप्त नींद न लेने से आपकी सेहत को कितने नुकसान हो सकते हैं. इस लॉकडाउन में यदि आप घर पर रहकर अच्छे से नींद पूरी करें तो अंत में आपको इसके ढेर सारे फायदे मिलेंगे. रोगों से मुक्ति कई स्टडी में इस बात की पुष्टि हो चुकी है…

Read More

TikTok द्वारा सेफ्टी को ध्यान में रखकर कई नए फीचर्स ऐड किए जा रहे हैं. ये फीचर्स खासकर यंग यूजर्स के लिए हैं. इनमें से पहला फीचर फैमिली पेयरिंग का होगा. इस फीचर की मदद से पैरेंट्स अपना टिकटॉक अकाउंट अपने बच्चे के अकाउंट से लिंक कर पाएंगे. इसके अलावा कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर 16 साल से कम के यूजर्स के लिए डायरेक्ट मैसेज को बंद करने की तैयारी कर रही है. फैमिली पेयरिंग फीचर के बारे में विस्तार से बात करें तो इससे पैरेंट्स अपने टिकटॉक अकाउंट को अपने बच्चों के टिकटॉक अकाउंट से लिंक कर पाएंगे. इसके बाद…

Read More

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के नागफनी थाने के हाजी नेब मस्जिद इलाके में बीती 15 अप्रैल को डॉक्टर व पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले और पथराव करने के आरोप में रविवार को दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. पुलिस अधिकारी के अनुसार, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. बेहद सतर्कता के साथ इन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है, ताकि किसी को भनक ना लगे और फिर से कोई हिंसा न भड़क जाए.…

Read More

फरीदाबाद । कोविड-19 से निपटने के लिए प्रदेश में सामाजिक संस्थाएं आगे आ रही है  जिससे देशभक्ति की भावना के साथ हर व्यक्ति की जान सुरक्षित रह सके। इसी उद्देश्य से काफी संख्या में समाज सेवी संस्थाएं और समाजसेवी लोग सेवा में लगे हुए हैं। कोविड-19  में संघर्ष कर रहे  डॉक्टर्स ,पुलिस  व आम जनता  को सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने वाले लोगों का हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने  धन्यवाद करते हुए कहे। इसी कड़ी मे  पैकेजिंग ओखला के माध्यम से संजय यादव ,अभिनव कौशिक ,दीपक भारद्वाज ,रमेश भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस के अलावा फरीदाबाद पुलिस को कोविड-19 से…

Read More

हरियाणा के डबवाली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे मनीराम ने फ़ोर्टिस अस्पताल, मोहाली में अंतिम सांस ली। वे वो तीन बार हरियाणा विधान सभा के सदस्य चुने गए। उनको चौधरी देवीलाल ने सरकारी विभाग से इस्तीफ़ा दिलवाकर 1977 में हरियाणा विधानसभा में भिजवाने का काम किया था। उन्होंने हमेशा चौधरी देवीलाल व चौ ओमप्रकाश चौटाला के साथ मिलकर काम किया, अपना पूरा जीवन निस्वार्थता से इलाके के लोगों की व पार्टी की सेवा की। राजनीतिक रूप से उन्होंने चार विधान सभा व एक लोकसभा का चुना लड़ा। दो बार चेयरमैन (PLDB,HRY) व HAFED के पद पर रहे। डॉक्टर सीता…

Read More

फरीदाबाद : कोरोनो वायरस महामारी से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए किये जा रहे अपने प्रयासों के अंतर्गत जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने सेवा भारती की हरियाणा प्रदेश इकाई को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। सेवा भारती हरियाणा प्रदेश इकाई फरीदाबाद जिला प्रशासन के साथ मिलकर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों तक सूखे राशन के पैकेट वितरित करवाने में सहयोग दे रही है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई वित्तीय सहायता राशि का योगदान विश्वविद्यालय के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों द्वारा किया गया है। कुलपति प्रो दिनेश कुमार ने आज 2 लाख…

Read More