Author: faridabadnews24

महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने आज महम हल्के के दौरे के दौरान खेतों में जाकर किसानों से मुलाकात की और मजदूर ना मिलने के कारण किसानों को हो रही दिक्कतों का जायज़ा लिया। कुंडू ने किसानों के साथ उनके खेतों में गेहूँ की कटाई भी करवाई और उनकी हौंसला अफजाई की। विधायक बलराज कुंडू ने किसानों को ये विश्वास दिलाया कि फसल के एक-एक दाने की खरीद करवायी जायेगी और लेबर की वजह से किसी किसान भाई की फसल को खेतों में नहीं सूखने देंगे। बलराज कुंडू ने कहा कि वो किसानों की समस्या से भली-भांति परिचित हैं…

Read More

हरियाणा सरकार ने कोरोना से जंग लड़ रहे कर्मचारियों को दोगुना वेतन देने की घोषणा की थी। इस सम्बन्ध में अब कोरोना से जंग लड़ रहे कर्मचारियों को पहली अप्रैल से दोगुना वेतन मिलेगा। किन कर्मचारियों को दोगुना वेतन मिलना है, सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है। इसमें डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, ग्रुप डी कर्मचारी जोकि कोरोना आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू, ओटी, लेबर रूम, टेस्टिंग लैब में तैनात हैं आदि कर्मचारी शामिल हैं। आपको बता दें कि दोगुना वेतन बेसिक पे के बराबर मिलेगा। सरकार इसके लिए वेब पोर्टल भी बना रही है। जिसके तहत यह तय किया…

Read More

फरीदाबाद :  डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती पर एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए अग्रिम श्रेणी में संघर्षरत सफाई कर्मचारियों को सेनेटाइजर, मास्क व खाद्य सामग्री देकर उनका अभिवादन कर जयंती मनाई जिससे एनएसयूआई ने बाबा साहेब के एकता व समानता के सन्देश को आगे बढ़ाने का काम किया। इस दौरान एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि बाबा साहब की जयंती पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन जी के निर्देशानुसार पूरे देश में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा सफाईकर्मियों को मास्क, सेनेटाइजर व खाद्य सामग्री देकर सम्मनित किया गया…

Read More

भिवानी : भाजपा नेता रीतिक वधवा  एवं पार्षद मुकेश रहेजा एडवोकेट ने संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा  पर  पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ! उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने देश को एकता के सूत्र मे पिरोने का कार्य किया। डा. भीमराव अम्बेडकर हमारे देश के ऐसे महान सपूत थे, जिन्होंने जात-पात और छूआ-छूत की भावना को जड़ से मिटाने का काम किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब महान क्रांतिकारी, विधि विशेषज्ञ ,समाज सुधारक ,महान शिक्षाविद, प्रभावशाली वक्ता, योग्य प्रशासक और कुशल राजनेता थे। उनके व्यक्तित्व में मानवता के प्रति प्रेम तथा अन्याय, असमानता और…

Read More

फरीदाबाद  : सृष्टि बचाओ संस्था जो कि लोकडाउन मैं असमर्थ परिवारों की राशन से सहायता कर रही है आज उसने कोरोना से बचाब के लिए जनता को फ़ेस मास्क दिए । अध्यक्ष भगवानदास भारद्वाज जी ने लगभग 100 फेक मास्क उन व्यक्तियों को दिए जो इस समय बिना मास्क के लापरवाही कर रहे है ।रेहड़ी वालों को स्पस्ट रूप से समझाया गया कि आप मास्क पहनकर ही ग्राहक से बात करें एवम् सामान देते समय सीधे हाथों मैं न देकर रेहड़ी पर रखें उस रेहड़ी से ग्राहक माल को लेना । इससे कोरोना को फैलाने से रोक जा सकता है…

Read More

अभिषेक पंडित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्व समाज एकता संघ युवा भाजपा नेता एवं मेरे भाई व मित्र आयुष कौशिक जी राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व समाज एकता संघ व भाजपा नेता आप सभी देशवासियों से हाथ जोड़ कर विनम्र आग्रह करता हूं कि इस संकट की घड़ी में कोरोना वायरस नामक महामारी आपदा से निबटने के लिए हमारे भारत देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाना पड़ेगा । यानी 3 मई तक हम सभी हम सभी को…

Read More

सर्व समाज एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता आयुष कौशिक ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक, चिंतक डॉ भीमराव अंबेडकर का आज जन्मदिन है। बाबा साहेब से मशहूर भीम राव अम्बेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज में फैली बुराइयां जैसे छुआछूत जातिवाद के खिलाफ संगर्ष में लगा दिया। इस दौरान बाबा साहेब गरीबों ,दलितों और शोषितो के अधिकार के लिए संगर्श करते रहे। आज पूरा देश कोरोना जैसी गंभीर बीमारी के लिए संघर्ष कर रहा है। श्री कौशिक ने सभी देश वासियों से अपील की कि वे जैसे अपने माता पिता का जन्मदिन…

Read More

नई दिल्ली । कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किया गया 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन आज पूरा हो रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 3 मई तक हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं। पीएम ने देश के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है। स्थानीय स्तर पर…

Read More

अध्यक्ष अखिल भारतीय संत एकता आंदोलन परिषद एवं गुरु गोरक्षनाथ मानव कल्याण संस्थान पंजाब कपूरथला ने एक बयान जारी कर कहा कि महामारी करो ना सदैव के लिए समाप्त करने के लिए प्रत्येक भारतवासी प्रयत्नशील है लेकिन तनाव ग्रस्त है उसका मूल कारण वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की चिंता आय के संसाधन का क्या होगा? घरेलू खर्च आदि बच्चों की फीस पढ़ाई दवाई घरेलू खर्च बिजली के बिल का भुगतान आरबीआई की घोषणा के बावजूद बैंक होम लोन गाड़ी लोन आदि की किस्ते खाता धारकों के खाते से काट रहे हैं। जबकि वेतन भोगियों पेंशन भोगियों के खाते में…

Read More