दिल्ली : रील और रीयल लाइफ का फर्क आज वडोदरा की एक घटना ने पूरी दुनिया के सामने उजागर कर दिया। विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह जैसी सेलेब्रिटी हस्बैंड वाइफ की जोड़ियां जहां आनलाइन लूडो खेलकर लॉकडाउन का लुत्फ उठा रहे हैं और अपने लूडो खेलने के वीडियो, फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर सोशल मीडिया प्लैटफार्म की दुनिया में आग लगा दे रहे हैं वहीं वडोदरा में एक हस्बैंड वाइफ के बीच आनलाइन लूडो बड़े विवाद का कारण बन गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि पत्नी हॉस्पिटलाइज्ड हो गई और दोनों के बीच डायवोर्स की नौबत आ गई। दरअसल…
Author: faridabadnews24
कोरोना फंड में UP के BJP विधायक ने दिए थे 25 लाख, अब वापस मांग रहे पैसे कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की गोपामऊ से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी विधायक निधि से कोरोना फंड में 25 लाख रुपये दिए थे. अब वह इन पैसों को वापस मांग रहे हैं. इस संबंध में विधायक ने हरदोई जिला प्रशासन को एक पत्र लिखा है और कहा कि उनके दिए गए पैसों का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है, जिसके चलते उनकी विधायक निधि का पैसा वापस किया जाए. विधायक श्याम प्रकाश आरोप…
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पूजा पाठक जी ने सफाई कर्मचारियों का जयपुर में आगरा रोड पर स्वागत किया। कोविड 19 लॉक डाउन में जहाँ सभी लोग अपने अपने घरों में आराम से बैठे हैं वही देश के कुछ योद्धा कोरोना वायरस महामारी के इस संकट काल मे अपनी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। सफाई करने वाले कर्मचारी भी अपनी जान जोखिम में डाल कर गली गली सफाई कर रहे हैं। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पूजा पाठक जी व उनके पतिदेव ललित पाठक जी ने इन सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया
फरीदाबाद : उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 2745 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1005 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 1740 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 2700 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 2390 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 2210 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 135 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 45 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से…
हरियाणा में कोरोना वायरस फिर से धीरे धीरे अपने पैर पसार रहा है, हरियाणा में दिन-प्रतिदिन कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस मिल रहें हैं, देखिये मेडिकल बुलेटिन में आज की जिले वार लिस्ट।
कोरोना वायरस से बचने के लिए देश मे लॉक डाउन लगाया गया, लेकिन फिर भी लोग अनावश्यक रूप से आवाजाही कर रहे हैं और इसके चलते कोविड-19 पर लगाम लगाने में परेशानी आ रही है। हरियाणा के सोनीपत में आवाजाही को रोकने के उद्देश्य से दिल्ली-सोनीपत सीमा को सील कर दिया गया है। यह आदेश सोनीपत के जिला मजिस्ट्रेट ने दिया है। इस आदेश के तहत सोनीपत-दिल्ली बॉर्डर को 3 मई तक सील कर दिया गया है। वहीं दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल स्टाफ से 25 अप्रैल को 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले भी…
शिक्षा विकास की धुरी है, ऐसे में यह धुरी निरंतर विकासशील रहे इसके लिए नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की शिक्षा निर्बाध रूप से हरियाणा सरकार की ओर से जारी रखी जा रही है। कोविड-19 के तहत चल रहे लॉकडाउन में शिक्षा प्रणाली बाधित न हो और झज्जर जिला के विद्यार्थी अपनी सक्षमता को कायम रखें इसके लिए पूरी रूपेरखा के साथ घर से पढ़ाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। वैश्विक महामारी के फैलाव के इस कठिन समय में शिक्षा विभाग झज्जर अपने अथक प्रयासों से विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने को प्रयासरत है।…
फरीदाबाद : लिव फॉर नेशन सगंठन द्वारा लगातार लाकडाऊन मे बेसहारा गौवंश और जरूरत बदं लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की जा रही है लिव फॉर नेशन सगंठन फरीदाबाद बेसहारा गौवंशो के लिए हरे चारे की सेवा कर रहा है। और लिव फॉर नेशन सगंठन पलवल हर रोज तकरीबन 200 लोगों का खाना जरूरत बदं लोगों के लिए बना रहा है। लिव फॉर नेशन सगंठन अर्थात् ( राष्ट्र के लिए जीवन) इस सिद्धांत पर संगठन के लोग दिन रात निस्वार्थ सेवा में लगे हुए हैं। और बेसहारा घायल गौवशों का फस्टटेड कर हास्पिटल या गौशाला पहुंचा दिया जाता है।…
हिसार : हिसार में दुष्कर्म का झूठा केस बनाने की धमकी देकर बिजली निगम के विजिलेंस सिपाही से पैसा ऐंठने का मामला सामने आया है। बीते कुछ महीनों में ही हनीट्रैप के कई केस सामने आ चुके हैं। अब ये मामला सामने आया है जिसका भंडाफोड़ पहले ही हो गया। दरअसल बिजली निगम की विजिलेंस में सिपाही के पद पर तैनात विनोद कुमार को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा कर चार लाख रुपये मांगने के मामले में कैमरी रोड की महेश नगर निवासी सुमन उर्फ मीरा और मॉल कालोनी निवासी सुदेश उर्फ दर्शना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।…
फरीदाबाद : भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच की हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी रानी नागर द्वारा सार्वजनिक रूप से इस्तीफा दिए जाने की घोषणा के बाद उनके समर्थन में अनेक नेतागण एवं गुर्जर समाज के लोग उतर आए हैं। इसी कड़ी में फरीदाबाद से आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पाली क्रेशर जोन के प्रधान धर्मबीर भड़ाना ने इसे निंदनीय बताया है और कड़े शब्दों में इसकी निंदा की है। भड़ाना का कहना है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में जब एक आईएएस रैंक की महिला अधिकारी ही सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाओं की…
