नई दिल्ली। कोरोना महामारी को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते जनजीवन ठप हो गया है।लोगों का घर से बाहर निकलना बंद है। लोगों के काम धंधे ठप हैं ऐसे में लॉकडाउन से गरीब तबके के लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। संकट की इस घड़ी में गरीबों को राशन उपलब्ध कराना सरकार की एक बड़ी जिम्मेदारी है। दिल्ली में करीब साढ़े 19 लाख राशन कार्ड हैं जिनसे माध्यम से 71 लाख लोगों को राशन दिया जाता है। वही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ऐसे लोगों को भी राशन देने की रणनीति बनाई है। इनके पास राशन कार्ड नहीं है।सभी…
Author: faridabadnews24
चंडीगढ़ । हरियाणा में दो सप्ताह के लिए लाकडाउन बढ़ाने का संकेत देने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की जनता के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के तहत बैंक में आने वाले पैसे की पात्र लोगों तक पहुंच सबसे बड़ी समस्या है। यह पैसा निकलवाने के लिए हर रोज बैंकों में लाइनें लगनी शुरू हो गई हैं। इससे सोशल डिस्टेंसिंग (शारीरिक दूरी) बनाए रखने का नियम टूट रहा है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं तथा वेतन व पेंशन की राशि निकलवाने को बैंकों में बढ़ी भीड़ हरियाणा सरकार ने बैंकों से…
हरियाणा के नरवाना इलाके के प्राइवेट स्कूल श्री ज्ञानेंद्रा पब्लिक स्कूल, कालवन, ने बड़ी पहल की है। स्कूल संचालन समिति की तरफ से बच्चों की तीन महीने की फीस माफ कर दी गई है। इसके लिए स्कूल प्रशासन की तरफ से अभिभावकों को नोटिस जारी कर फीस न भरने की बात कही है। स्कूल संचालक संचालक बलिंदर सिंह नैन व श्याम सिंह धीमान व मुख्याध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि स्कूल प्रशासन की तरफ से लॉक डाउन को देखते हुए तीन महीने की फीस माफ कर दी है। फोन पर स्कूल संचालक बलिंद्र नैन ने बताया कि स्कूल में करीब…
हरियाणा पुलिस ने तेलंगाना और हैदराबाद सहित प्रदेश में लगभग तीन दर्जन एटीएम काटने की वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधी को जिला नूंह से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके कब्जे से एक अवैध देसी हथियार भी बरामद किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बलई निवासी साजिद के रूप में हुई है, जो एटीएम चोरी कर नकदी निकालने के लिए उन्हें काटने में एक्सपर्ट है। अपराधी को सीआईए नूंह की एक टीम ने एक गुप्त सूचना के बाद हथीन मोड, नूंह…
बैसाखी सिखों का पवित्र त्योहार है। बैसाखी पर सिखों के 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। बैसाखी के समय विशाखा नक्षत्र होता है, यही वजह है कि इस महीने को बैसाखी कहते हैं। इस दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है इसलिए इसे मेष संक्रांति भी कहते हैं। यह पर्व कृषि से भी जुड़ा है क्योंकि इसे रबी की फसल पकने के मौके पर मनाया जाता है। इस दिन गुरुद्वारों में विशेष भजन कीर्तन होते हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण सभी धार्मिक स्थल बंद हैं। ऐसे में इस पर्व को…
रांची । सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पैराल पर फैसला हो सकता है। कांग्रेस ने खुलकर लालू प्रसाद के पैरोल की वकालत की है। कांग्रेस के मंत्री बादल पत्रलेख ने खुले तौर पर कहा है कि लालू प्रसाद को राहत मिलनी चाहिए तो विधायक इरफान अंसारी भी लालू की जमानत की पैरवी कर रहे हैं। कोरोना के मद़देनजर सात साल की सजा काट रहे कैदियों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत का प्रावधान किया है। चारा घोटाला की सजा काट रहे लालू रिम्स में इलाजरत हैं। वह जहां रह रहे हैं, उसके…
बल्लभगढ़ : ऑल फरीदाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की तरफ से 7 लाख 76 हजार रुपये की धनराशि कोविड-19 के मद्देनजर सहायता के तौर पर प्रदान की गई । इस सहायता धनराशि मे से 2 लाख 76 हजार का चेक मुख्यमंत्री हरियाणा कोरोना रिलीफ फण्ड में और 5 लाख का चैक रेडक्रॉस में दिया गया । परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि कोरोना जैसी विश्व महामारी से निपटने के लिए जनता प्रशासन का सहयोग करे। उन्होंने कहा कि अपने आसपास कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर प्रशासन को इसकी सूचना दे। ताकि ऐसे व्यक्तियों को आइसोलेट किया जा सके। इस मौके…
हरियाणा में शराब फैक्टरियों को पत्र जारी करने के बाद अब कांग्रेस के निशाने पर सरकार आ गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार के इस कदम को लेकर कड़ी निंदा की है। वहीं भाजपा जजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि आम जनता की सेहत की बजाय शराब की नदियां बहाने पर सरकार का फोकस है । सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार ने एक बार फिर पूरे प्रदेश को शर्मसार करते हुए यह साबित किया है कि खट्टर-चौटाला की जोड़ी दशा व दिशा भ्रम से ग्रस्त है। लगता है कि कोरोना से जंग लड़ने…
पलवल में जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के तमाम प्रयासों के साथ-साथ एक ओर बड़ी कार्रवाई की है। जिला के गांव मीरपुर (मीरका) निवासी एक ग्रामीण के खिलाफ जमात के संपर्क में आने के बावजूद प्रशासन को बिना सूचना दिए चोरी छिपे अपने गांव में पहुंचने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बाहर से आने वालों की प्रशासन को दे तुरंत सूचना उपायुक्त नरेश नरवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गांव के सरपंच अनिल ने सराहनीय कार्य करते हुए जिला प्रशासन को संबंधित व्यक्ति…
हरियाणा में हरे राशन कार्ड धारकों यानी एपीएल को सरकारी राशन डिपो से अब सस्ता राशन नहीं मिलेगा। घोषणा के तीन दिन बाद ही सरकार ने फैसला वापस ले लिया है। सरकार का मानना है कि गरीबी रेखा से उपर के लोग लॉकडाउन से पहले भी अन्य दुकानों से राशन की खरीद कर रहे थे और इस वक्त भी वे खरीद करने के लिए सक्षम हैं। लिहाजा, सरकार का फोकस गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों पर ही रहेगा। मुख्यमंत्री ने सात अप्रैल को घोषणा की थी कि अब प्रदेश के सरकारी राशन डिपो पर एपीएल राशन कार्ड धारकों को…
