एक तरफ तो पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगा हुआ है लेकिन कुरुक्षेत्र में इसके बावजूद भी एक होटल में वेश्यावृति का धंधा चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को रेड करके संचालिका समेत पांच को गिरफ्तार किया है। इसमें दो महिलाएं और तीन युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने सभी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि निशा तलवार अपने चालक के द्वारा होटल में वेश्यावृति के लिए लड़कियां भेजती है। इस समय भी होटल एस्पायर में लड़के और लड़कियां मौजूद…
Author: faridabadnews24
हरियाणा में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार अब तक कुल 165 पॉजिटिव केस है, वहीं कल तक हरियाणा में 162 पॉजिटिव केस थे। आज हरियाणा में 3 और नए केस सामने आए है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज तीसरी बार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस पर की गई चर्चा के दौरान राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन अवधि को दो सप्ताह और बढ़ाने के दिए गये संकेतों के अनुरूप हरियाणा में इसे चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित करने की रूप रेखा तैयार करने के निर्देश नोडल अधिकारियों को दिए हैं। ‘ हरियाणा आज’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश के लोगों को टेलीविजन के माध्यम से कोरोना वायरस की वर्तमान परिस्थिति के बारे अवगत करवाते हुए मुख्यमंत्री…
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला और उनके चचेरे भाई सुदीप सुरजेवाला को फोन कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच ने आरोपित कैथल निवासी अग्रिम को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। आपको बता दें कि सुरजेवाला को एक अप्रैल को एक फोन आया था, जिसमें उसने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस को ऑनलाइन शिकायत में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया था कि उनके सेक्टर-6 पंचकूला स्थित आवास पर लैंडलाइन फोन पर एक अप्रैल को एक मोबाइल से कॉल आया था। सुबह 9.50 बजे कॉल…
लॉकडाउन के नाम पर कर्मचारियों तथा मजदूरों को मार्च का पूरा वेतन देने में आनाकानी करने वाली बैंकिंग व बीमा कंपनियों तथा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के साथ अनुबंध पर कार्य करने वाली इकाइयों और कांट्रैक्टर्स पर केंद्र सरकार का शिकंजा कस सकता है । इस संबंध में श्रम मंत्रालय की ओर से केंद्रीय श्रमायुक्त को केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आने वाली समस्त इकाइयों के बारे में शिकायतों पर कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं। दरअसल, केंद्रीय श्रम मंत्रालय को यूनियनों के अलावा कुछ कर्मचारियों की व्यक्तिगत शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि एक सरकारी कंपनी के लिए…
लखनऊ । Fight Against Corona Virus : उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ने के साथ ही पुलिस ने अपनी सतर्कता और बढ़ा दी है। खासकर हॉटस्पॉट के मद्देनजर लखनऊ, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद व अन्य जिलों में ड्रोन कैमरों से कड़ी नजर रखी जा रही है। संक्रमित क्षेत्रों में पुलिसकर्मी दूर से ही चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान लोगों की सड़कों पर आवाजाही को और नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने चेकिंग के दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए…
पंचकूला । कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला को फोन कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच ने आरोपित कैथल निवासी अग्रिम को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। सुरजेवाला को एक अप्रैल को एक फोन आया था, जिसमें उसने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस को ऑनलाइन शिकायत में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया था कि उनके सेक्टर-6 पंचकूला स्थित आवास पर लैंडलाइन फोन पर एक अप्रैल को एक मोबाइल से कॉल आया था। सुबह 9.50 बजे कॉल आई, तो उस वक्त सुरजेवाला वीडियो कान्फ्रेंसिंग में…
फरीदाबाद : कोरोना जैसी महामारी में जनता सरकारी जनसुविधा न मिलने से परेशान तो है ही प्रसाशन के लोग भी भाजपा से दुखी हैं।ये कहना है आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी संतोष यादव का,यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी सारी जिम्मेदारी प्रसाशन पर थोप दी है और जनता के प्रतिनिधियों को उद्योगपति और सामाजिक संगठन से उगाही करने में लगा दिया है।और ऐसे वक्त भाजपा सरकार कोई भी जनसुविधा गरीब तबके तक नहीं दे रही है और न ही कोई राशि दे रही है।कोरोना जैसी महामारी में भगवान बने डॉक्टर को भी…
दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटे के बाद छिपे छह तब्लीगी जमातियों को शुक्रवार को यमुनानगर में पकड़ा गया। इनको आइसोलेशन में रखा गया है। इसके साथ उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। इनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। इन तब्लीगी जमातियों के संपर्क में आए लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। बता दें कि हरियाणा सरकार ने हरियाणा में आए तब्लीगी जमातियों को अपने बारे में जानकारी देने और सरेंडर करने के लिए पिछले बुधवार तक का समय दिया था, लेकिन अधिकतर छिपे जमाती सामने नहीं आए। हरियाणा सरकार ने कहा था…
पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार का पूरा सहयोग कर रहे हैं। गंभीर ने शुक्रवार को बताया कि उनके फाउंडेशन की तरफ से दिल्ली के लोकनायक अस्पताल (LNJP) को एक हजार व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट भेजा जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ से गंभीर ने कहा कि कोरोना वायरस (COVID19) का और अधिक टेस्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थापित आश्रय गृह में पूर्ण स्वच्छता बनाए रखी जा रही है। इससे पहले गौतम गंभीर ने दिल्ली सरकार को अभी हाल में ही दो बार में एक करोड़…
