हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा एवं निवर्तमान राज्यसभा सदस्य कु. सैलजा ने विदेशों में फंसे भारतीय खासकर राज्य के लोगों की मदद के लिए सरकार से गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को एक के बाद एक आधा दर्जन मसलों पर पत्र लिख चुकी सैलजा ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच विदेशों में फंसे हरियाणा के लोगों की देश वापसी के लिए राज्य सरकार को तुरंत केंद्र से बात कर फंसे हुए लोगों की देश वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए। विदेशों में हजारों हरियाणवी लोग फंसे, उनके स्वास्थ्य पर संकट पूर्व केंद्रीय मंत्री कु. सैलजा ने कहा कि हरियाणा के लोग…
Author: faridabadnews24
कानपुर । लॉकडाउन में दूसरे राज्यों और शहरों में रहकर काम करने वालों का घर लौटने का सिलसिला थमा नहीं है। सड़कों और राजमार्गों पर पैदल, साइकल और दो पहिया वाहन पर सवार लोग घर पहुंचने के लिए मुसीबतों को सामना कर रहे हैं। भूखे-प्यास मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे हैं, ऐसा ही फरीदाबाद से साइकिल से चला एक जत्थ कानपुर पहुंचा। समाज सेवियों ने उन्हें रोककर खाना खिलाया तो आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्होंने अपना दर्द बयां किया। मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले रामभजन, सूरज, सुनील और उनके चार अन्य दोस्त कई किलोमीटर साइकिल चलाकर…
पलवल देश में कोरोना के चलते लगाए गए लॉक डाउन में लगभग सभी कुछ बंद है। लेकिन अब सरकारी और निजी बैंक रविवार और राजकीय छुट्टी वाले दिन भी खुले रहेंगे। उपायुक्त नरेश नरवाल ने कहा है कि सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए जिले के सभी निजी अस्पताल भी खुले रहेंगे और अपनी ओपीडी सेवाएं जारी रखेंगे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट संबंधित क्षेत्रों में नियुक्त किए गए हैं जो लॉक डाउन के दौरान लागू किए गए निर्देशों की पालना करना सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश 14 अप्रैल तक जिला के संपूर्ण क्षेत्र में लागू रहेंगे। साथ ही जिलाधीश ने पलवल के सभी…
पलवल में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की है। डीसी नरेश नरवाल ने पांच गावों के सरपंच को सस्पेंड किया है। इसमें गांव हुँचपुरी, महलूका, दुरैंची, मठेपुर और छांयसा के सरपंच शामिल है। इन पांच गांवों के नम्बरदारों व चौकीदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन पर गांव में बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी छिपाने का आरोप है। विदेश से जमात की गांव में पहुंचने की सूचना प्रशासन से छिपाई। हथीन थाना क्षेत्र के ड्यूटी मजिस्ट्रेट से भी किया जवाब तलब।
देश में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को पैसा पहुंचाने के मकसद से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में जनधन खाते में अगले तीन महीनों तक प्रत्येक महीने 500 रुपये डालने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री के इस ऐलान के बाद देश की करीब 20 करोड़ महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। पहली किस्त 3 अप्रैल को खाताधारकों के एकाउंट में जमा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। खाते में पैसा पहुंचने की तारीख- जिन खातों का अंतिम अंक 0 या 1 है उन खातों में सरकार 2 अप्रैल को राशि जमा करवाएगी, खाताधारक…
कोरोना वायरस की फैली महामारी में प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए जननायक जनता पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। जेजेपी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी ने अपनी एक टीम बनाते हुए प्रत्येक जिले के लिए हेल्पलाइन नंबर्स जारी किए है। इस टीम में इनसो और जेजेपी के युवाओं के साथ-साथ पार्टी के अन्य कई पदाधिकारी भी शामिल है जो कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को आ रही समस्याओं को हेल्पलाइन नंबर के जरिए सुनेंगे। जिसके बाद पार्टी द्वारा सरकार एवं प्रशासन की मदद से इन समस्याओं को शीघ्र अतिशीघ्र दूर करते हुए उन्हें…
फरीदाबाद: बड़खल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता सुबोध महाशय ने क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान कोई भूख से नहीं मरेगा। सुबोध महाशय ने बताया कि मैंने अपनी टीम के साथ फरीदाबाद के बड़खल विधानसभा के खोरी या मोहन डेरा में जहां पर सबसे ज्यादा स्लम आबादी वाले एरिया में जाकर जनता के हालत और समस्याओं का जायजा लिया। तथा अपनी टीम के साथ मिलकर यहां पर सभी को इस महामारी से बचने के लिए राशन वितरित किए। सुबोध ने कहा कि हमारे सांसद और देश में राज्यमंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर और बड़खल विधानसभा की विधायक सीमा त्रिखा जी के द्वारा…
फरीदाबाद : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए डबुआ मंडी कमेटी भी गंभीरता बरत रही है। इसी के मध्यनजर मंडी को सेनेटाइज किया गया। साथ ही मंडी में फल-सब्जी खरीदने आ रहे ग्राहकों को सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। डबुआ मंडी कमेटी के सेक्रेटरी विपिन कुमार यादव के निर्देश पर मंडी परिसर में कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। श्री यादव के नेतृत्व में मंडी व उसके आस पास के एरिया को सेनेटाइज किया गया. मौके पर मौजूद सेक्रेटरी विपिन कुमार यादव ने बताया कि कोरोना के खतरे…
देहरादून । इसे सजगता कहें या चिंता में उठाया गया कदम। मगर, इतना जरूर है कि शासन व प्रशासन ने प्रदेशभर में संदिग्ध लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन में रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। यही कारण है कि 29 मार्च तक जितने लोग संस्थागत क्वारंटाइन किए गए थे, उसमें 31 तारीख तक 430 फीसद का उछाल आ गया। अच्छी बात यह भी है कि संदेह के घेरे में आए इन लोगों को निगरानी में रखने में अधिकारियों ने जरा भी देर नहीं की। सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से…
नई दिल्ली । 2 अप्रैल साल 2011 में रात को भारत में दिवाली जैसा जश्न था। आप सोच रहे होंगे कि अप्रैल में कौन सी दिवाली होती है, तो आप भी इस बात को स्वीकार कर पाएंग कि आज से ठीक 9 साल पहले भारत ने दिवाली मनाई थी। दरअसल, भारतीय टीम ने 2 अप्रैल 2011 को श्रीलंका को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता था, जब कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने हेलिकॉप्टर सिक्स लगाकर भारतीय टीम को विश्व विजेता बनाया था। 2 अप्रैल 2011 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंकाई टीम के बीच वर्ल्ड कप 2011…
