Author: faridabadnews24

नई दिल्ली । दिल्ली में जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, ऐसे लोगों को अगले सप्ताह से दिल्ली सरकार राशन देना शुरू करेगी। इस संबंध में खाद्य व आपूर्ति विभाग के आयुक्त ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए। राशन के लिए दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके आधार पर संबंधित व्यक्ति को उस केंद्र का नाम दिया जाएगा, जहां पर वह जाकर राशन ले सकेगा। लगातार आ रही मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले ऐसे लोगों को भी राशन देने की घोषणा की थी, जिनके पास राशन…

Read More

फरीदाबाद  : फरीदाबाद 4 अप्रैल आज टीम पंडित जी के साथियों द्वारा जिसमें मुख्य रूप से प्रिन्स कम्बोज (वार्ड न 5) , एवं विद्या दर्शन पब्लिक स्कूल (जवाहर कॉलोनी) के चेयरमैन श्री राजीव नागपाल जी द्वारा लगभग 600-700 लोगों का खाना बढ़िया तरीक़े से बनवाया गया एवं पैक करके डिस्पोज़ल पर वार्ड न 5 में सभी लेबर मज़दूर को बाँटा गया है ! टीम पंडित जी का भरपूर योगदान रहा टीम पूरी कोशिश कर रही है कि गरीब जनता और मजदूर भाई पलायन न करें । इसमें मुख्य रूप से योगदान एवं सेवा में श्री परवीन शर्मा जी, प्रदीप श्रीवास्तव जी, पंडित सुभाष जी , राजेंद्र नेगी जी, हरिराम जी, योगेश चावला जी मोजूद थे !

Read More

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की रविवार, 5 अप्रैल को रात 9 बजे, 9 मिनट तक दीप प्रज्वलन करने की अपील को स्वीकार, हम 130 करोड़ देशवासियों को इस आवश्यक लड़ाई में विजय के अपने महासंकल्प को पुनः जागृत करना है। हमारी प्रदेशवासियों से अपील है कि आदरणीय PM श्री Narendra Modi जी के आह्वान को स्वीकार कर इस 5 अप्रैल,रविवार को रात 9 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके,घर के दरवाजे पर या बालकनी में, खड़े रहकर,9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं। कोरोना हारेगा, देश जीतेगा

Read More

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी जी व उनकी टीम जिला अध्यक्ष नागपुर मीना तिवारी जी व वैशाली हनुवते जी द्वारा शनिवार 04-04-2020 को नागपुर की झुग्गी में जाकर गरीब परिवारों को महीने भर का राशन वितरित किया। जब टीम झोपड़पट्टी में गई तो वहाँ रहने वाले लोगों की दशा देखकर बहुत दुख हुआ। झुग्गी के लोग भोजन व रोजमर्रा की जरूरतों से बहुत परेशान थे। उन्हें एक वक्त का भी भोजन ठीक से नही मिल पा रहा था। टीम ने वहाँ झुग्गी में जाकर उन जरूरतमंद लोगों को महीने भर का राशन बांटा ताकि वो…

Read More

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने विभिन्न पदों पर 629 वैकेंसी निकाली हैं। इन पदों में सहायक निदेशक, सहायक लेखाकार अधिकारी, वास्तुकला अधिकारी, योजना सहायक, स्टेनोग्राफर, पटवारी, माली आदि शामिल हैं। इन पदों के लिए बारहवीं पास से लेकर ग्रेजुएट और अन्य शैक्षणिक योग्यजा रखने वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए डीडीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में बताया गया है कि डीडीए में इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल, 2020 से शुरू हो चुकी है। इन सभी पदों का विवरण और आवेदन से जुड़ी सभी जानका‍रियां हम यहां…

Read More

कोरोना के कारण देश में चल रहे लॉक डाउन में सभी किसी ना किसी तरह घर में अपना टाइम पास कर रहे हैं। जिसको लेकर हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक नया विकल्प निकाला है। मुख्यमंत्री  ने ट्वीट कर युवाओं से कहा है कि युवा कैसे अपना समय दिलचस्प और रचनात्मक तरीके से बिता रहे हैं। ये सब मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बताएं, जिसमें से कुछ लोगों से मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं बात करेंगे। Manohar Lal ✔@mlkhattar अभी लॉकडाउन चल रहा है, मैं राज्य के युवाओं(15-35वर्ष) से जानना चाहता हूँ कि वे कैसे अपना समय दिलचस्प और रचनात्मक तरीके से…

Read More

हरियाणा सरकार ने राज्य में स्थित सभी निजी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वर्तमान हालातों में लोकडाऊन होने के कारण विद्यार्थियों के अभिभावकों से फीस जमा करवाने के लिए दबाव न बनाए, स्थिति सामान्य होने पर ही फीस लेने की कार्यवाही की जाए। ऐसे में अब सभी प्रकार की फीस जमा करवाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल शिक्षा निदेशालय ने उक्त सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सरकार के उक्त आदेशों की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More

पलवल : पलवल में आज कोरोना वायरस के 13 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। जिले में अबतक पॉजिटिव केस की संख्या 16 हो गई है। कोरोना पॉजिटिव सभी मरीजों को उपचार के लिए नल्लहड़ मेडिकल कॉलेज में रखा जाएगा जहां विशेषज्ञों द्वारा उनका उपचार किया जाएगा। वही जिलाधीश एवं उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि जिला के पांच गांव नामत: हूंचपुरी कलां, मठेपुर, दुरैंची, छांयसा व महलूका के सरपंचों को तुंरत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही हथीन थाना क्षेत्र के लिए नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट, इन गांवों के नंबरदारों व चौकीदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।…

Read More

हरियाणा पुलिस द्वारा राज्य में व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर कोविड-19 को लेकर भ्रामक जानकारी, फर्जी समाचार व अफवाहें फैलाने के आरोप में 36 लोगों के खिलाफ कुल 38 एफआईआर दर्ज की गई हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्री अनिल विज द्वारा  पुलिस विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा गया था कि कोविड-19 के बारे में सोशल मीडिया पर फर्जी, भ्रामक और असत्य जानकारी प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएं ताकि आमजन के बीच संभावित भ्रम…

Read More