भोपाल । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को पिछले चार-पांच दिनों से लगातार फोन पर धमकियां मिल रही थी। उसके बाद दिग्विजय सिंह ने फोन बंद कर लिया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि ये वो फोन कॉल्स हैं जो 4/5 दिनों से मुझे परेशान कर रहे हैं। मैंने एमपी के डीजीपी को शिकायत भेजी। मैंने सर्विस प्रोवाइडर से भी बात की, लेकिन ये बंद नहीं हो रहे। अफसोस इस हालत में मुझे अपने मोबाइल नंबर को बंद करना पड़ रहा है। digvijaya singh ✔@digvijaya_28 ये वो फोन कॉल्स…
Author: faridabadnews24
चंडीगढ़ : कोरोना संकट के चलते आर्थिक मंदी से जूझ रहे व्यापारियों और उद्यमियों तथा नौकरी को लेकर चिंतित अनुबंधित कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली की खपत आधी करने वाले उद्योगपतियों और व्यापारियों का फिक्स चार्ज माफ होगा। इसी तरह सरकार ने अनुबंधित कर्मचारियों को भी सरकार ने तोहफा दिया है। उनको लॉक डाउन की अवधि का भी पूरा वेतन मिलेगा। अनुबंध के कर्मचारियों के लिए जीरो पीरियड माने जाएंगे लॉक डाउन के 21 दिन, सेवाकाल में मिलेगा लाभ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने घोषणा की, कि 50 किलोवाट तक के बिजली…
फरीदाबाद । डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र में लॉकडाउन के कारण बंद पड़ी फैक्ट्री में शुक्रवार रात करीब पौने 9 बजे वेल्डिंग गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। इसका धमाका इतना तेज था कि आस-पास करीब एक किलोमीटर के दायरे में आवाज सुनी गई। फैक्ट्री बंद होने के कारण कोई कर्मचारी अंदर नहीं था। ऐसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। धमाके से औद्योगिक क्षेत्र से सटी स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी और सेक्टर-31 में घरों के शीशे टूट गए। खिड़कियां हिल गईं। शुरू में पता ही नहीं चल पाया कि धमाका कहां हुआ है। लोग घरों से बाहर निकल आए और बेहद डर गए।…
नई दिल्ली: हरियाणा के लगभग सभी जिलों में सरकारी राशन डिपो पर राशन पहुँच गया है और बंट भी रहा है लेकिन कई राशन डिपो जनता से अब भी पैसे की मांग कर रहे हैं जबकि इस महीने का राशन फ्री में दिए जाने के आदेश हरियाणा सरकार के हैं। कई राशन डिपो पर अब भी अनियमितता बरती जा रही है। जनता डिपो होल्डरों पर आरोप लगा रही है कि उनके हिस्से का राशन ब्लैक कर लिया गया है। एनआईटी फरीदाबाद में भी एक राशन डिपो पर कुछ ऐसी ही आरोप लगा और आज सैकड़ों लोग विधायक नीरज शर्मा के…
फरीदाबाद : कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में समाजसेवी संगठन युवा उदय फाउंडेशन ने ओल्ड फरीदाबाद के 50 परिवारों को गोद लिया है। इन परिवारों मे प्रवासी मजदूरों के परिवार भी शामिल है जो झारखंड, बिहार, यूपी एवं अन्य प्रदेशों से आए हुए हैं। संस्था के अध्यक्ष पारस भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि जब तक देश में लॉक डाउन रहेगा संस्था इन परिवारों को सभी प्रकार की सहायता एवं मदद उपलब्ध कराएगी। खाने-पीने के राशन से लेकर जरूरत का हर सामान इन परिवारों तक पहुंचाने का काम युवा उदय फाउंडेशन करेगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि…
फरीदाबाद : कांग्रेस के नेता विजय प्रताप सिंह की टीम द्वारा फरीदाबाद में कोरोना से लड़ रहे इस महामारी में दिहाड़ी मजदूरों एवं जरूरतमंद गरीब परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी विजय प्रताप की टीम ने आदर्श कालोनी एन एच चार में 90 परिवारों, गांधी कालोनी 40, खोरी 40, शिवदुर्गा विहार 15, एसजीएम नगर पी ब्लॉक में 15 ,एन एच दो व तीन में 70, एसजीएम नगर की सीमा को 20 परिवारों का राशन ,नगंला इन्क लेव वीर सिंह के पास 20 परिवारों को सुखा राशन वितरित…
फरीदाबाद : विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा है कि सामाजिक सेवा में अग्रवाल समाज हमेशा अग्रणी भूमिका में रहा है और कोरोना संकट के दौरान भी अग्रवाल समाज की भूमिका दानदाताओं में अग्रणी रही है। श्री गुप्ता आज यहां अग्रवाल समाज द्वारा उनको हरियाणा मुख्यमंत्री कोरोना रिलीफ फंड के लिए दिए गए 5 लाख 11 हजार रुपये के चेक को लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर प्रमुख उद्योगपति सज्जन जैन अग्रवाल समाज सेक्टर-21 के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश बंसल, आनंद गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके…
हरियाणा सरकार कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई के दौरान 24 घंटे कॉल सेंटर में तैनात अपने समर्पित कर्मचारियों के माध्यम से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान घर पर रह रहे प्रदेश के लोगों की सहायता के लिए उनकी जरूरतों का ख्याल रख रही है। राज्य स्तर पर जारी हेल्पलाइन नंबरों 1075 और 8558893911 पर अब तक प्राप्त 60 हजार से अधिक कॉल का जवाब दिया गया है, जिनमें से 20 हजार कोरोना से संबंधित थी और बाकी अन्य मुद्दों जैसे कि भोजन, पास, कानून एवं व्यवस्था से संबंधित थी। इन कॉल सेंटर पर हर दिन लगभग 2 हजार कॉल भोजन और…
चंडीगढ़ । कोरोना के खिलाफ जंग और लॉकडाउन के बीच हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए सहकारी बैंकों के ऋणों की किस्तों की अदायगी तीन माह के लिए टाल दी है। देरी से की जाने वाली इस अदायगी पर सरकार किसानों से कोई ब्याज वसूल नहीं करेगी। इसके साथ ही सरकार ने सभी बैंक और एटीएम खोलने के निर्देश दिया है। किसानों से किस्त की अदायगी में देरी के लिए ब्याज भी नहीं लेगी सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा.…
नई दिल्ली । Coronavirus Lockdown Day-9: दिल्ली में कोरोना वायरस और लॉकडॉउन की वजह से परेशान लोगों की मदद दिल्ली सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि ऑटो और टैक्सी वाले परेशान हैं। इनकी भी सरकार मदद करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रत्येक ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा, आरटीवी (RTV) और ग्रामीण सेवा सार्वजनिक वाहन के ड्राइवरों को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। ये रकम बैंक खातें में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। सीएम ने बताया कि इसे लागू करने में एक सप्ताह से 10 दिन के बीच का समय लग सकता है। सीएम ने एक बार फिर लोगों से…
