Author: faridabadnews24

फरीदाबाद: ओमैक्स सोसायटी आरडब्ल्यूए ऑडिटर पंकज विश्वामित्र पर नोएडा में जानलेवा हमले के बाद यहां के निवासियों को अपनी सुरक्षा की चिता सताने लगी है। सोसायटी के निवासियों ने शनिवार को डीसीपी सेंट्रल मुकेश मल्होत्रा से मुलाकात की। उन्होंने सोसायटी निवासियों की सुरक्षा की मांग की। साथ ही मांग की कि पंकज विश्वामित्र पर हमले में जिन भी स्थानीय लोगों को हाथ है, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। डीसीपी ने सोसायटी में पुलिस की मौजूदगी के अलावा आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का भी आश्वासन दिया है। उन्होंने मामले की जांच एसीपी ओल्ड आदर्शदीप को सौंपी है। बता दें कि ओमैक्स…

Read More

एक शहर में अचानक लोगों को घर के बाहर ‘शेर’ टहलता हुआ दिखा. लोगों ने तुरंत सहायता एजेंसियों को फोन किया और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी. लेकिन आखिर में सच कुछ और निकला. ये मामला स्पेन के मोलिना डे सेगुरा नाम के शहर का है. पुलिस ने ट्वीट करके पूरा मामला बताया है. पुलिस का कहना है कि जब अधिकारी घटना वाले इलाके में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि लोगों ने एक कुत्ते को शेर समझ लिया था. जब स्थानीय लोगों को असलियत का पता चला तो वे हैरान रह गए. पुलिस का कहना है कि उन्हें…

Read More

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 151,760 हो चुके हैं जिनमें 137 देशों में 5,764 मरने वालों की संख्या भी शामिल है. दुनियाभर से आधिकारिक तौर पर एकत्रित किए गए ये आंकड़े शनिवार शाम 5 बजे तक के हैं. दुनिया भर के देशों में शुक्रवार शाम 5 बजे से शनिवार शाम 5 तक कोराना वायरस के 11,037 नए मामले सामने आए जबकि 417 लोग वायरस की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं. पिछले 24 घंटों में जिस देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले बढ़े हैं वो इटली है, जहां 175 नए केस देखने को मिले जबकि…

Read More

उत्तर प्रदेश के रामपुर से सपा सांसद आजम खान पर शत्रु संपत्ति कब्जाने का एक और मुकदमा दर्ज हुआ है. राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार की तहरीर पर ये मुकदमा दर्ज हुआ है. सांसद आजम खान पर उनकी जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर चार दिवारी कर कब्जा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. आईपीसी की धारा 447 व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 2,3 में मुकदमा दर्ज है. थाना अजीम नगर में मुकदमा दर्ज हुआ है. अभी आजम खान और उनका परिवार जेल में है. यूनिवर्सिटी को शासकीय नियंत्रण में लेने का प्रस्ताव वहीं, आजम…

Read More

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को तगड़ा झटका दिया है. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट प्रभ दीप कौर ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के दिल्ली अध्यक्ष परवेज अहमद, सचिव मोहम्मद इलियास और मोहम्मद दानिश को जमानत दे दी है. अदालत ने इन तीनों को 30-30 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी. इन पर नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ और दिल्ली दंगों के लिए कथित तौर पर लोगों को उकसाने का आरोप है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इनको गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था. मोहम्मद दानिश पीएफआई में काउटंर इंटेलिजेंस का हेड था. पीएफआई के काउंटर…

Read More

उत्तर पूर्वी दिल्ली की हिंसा में मारे गए अंकित शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है. इंटेलिजेंस ब्यूरो में तैनात अंकित शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनके शरीर पर चोट के कुल 51 निशान थे. इनमें 12 चाकू से गोदने के निशान थे जो थाई, पैर, छाती समेत शरीर के पिछले हिस्से में थे. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हवाले से पुलिस सूत्रों ने बताया कि अंकित शर्मा के शरीर पर चाकू से वार के गहरे निशान मिले थे. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक 6 कट के निशान थे जिसमें स्क्रैच के निशान थे. बाकी 33 चोट के निशान थे जिसमें…

Read More

गुरुग्राम पुलिस ने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर चोरी की कोशिश कर रहे एक चोर को गिरफ्तार किया है. वहीं, उसका साथी मौके से फरार हो गया. घटना शहर के पॉश इलाके डीएलएफ फेज 3 की है. गिरफ्तार आरोपी शाकिर, प्रदेश के मेवात का निवासी बताया जाता है. शाकिर अपने साथी के साथ एटीएम मशीन को खोलने की कोशिश कर रहा था. सीसीटीवी मॉनिटर कर रही टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में पुलिस ने बताया…

Read More

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध और अपराधी पुलिस के लिए सिरदर्द बन गए हैं. लगातार हो रहीं आपराधिक घटनाओं के कारण आलोचना झेल रही दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाश राजेश उर्फ इमरान नीटू दाबोदिया गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार शनिवार को तड़के पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश रोहिणी इलाके के एक मकान में छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंच गई और मकान की घेराबंदी कर दी. स्पेशल सेल के अनुसार बदमाश राजेश ने पुलिस टीम…

Read More

पलवल में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक लेने आए हरियाणा के सहकारिता, मंत्री  डा. बनवारी लाल के काफिले को पायलेट कर रही तेज रफ्तार पुलिस की जिप्सी की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को हाईवे पर रख जाम लगा दिया। शहर थाना पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर नामजद पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पलवल शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि ओमैक्स सिटी निवासी विजयपाल ने दी अपनी लिखित शिकायत में कहा है…

Read More

फरीदाबाद  : हरियाणा  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोलते हुए कहा कि एक तरफ जनता वैसे ही महंगाई की मार झेल रही है, ऊपर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता की जेबों पर डाका डालने का काम किया है। सुमित गौड़ ने कहा कि एक तरफ जहां पूरे विश्व में कोरोना वायरल का प्रकोप फैला हुआ है और अर्थव्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई, ऐसे में पेट्रोलियम पदार्थाे में मूल्यवृद्धि करके सरकार ने यह साबित कर दिया कि वह लोगों…

Read More