हरियाणा में कोरोना महामारी के दौरान खुले शराब ठेको को आज आधी रात से बंद करने का ऐलान कर दिया हैं, आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ आज उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बैठक की। बैठक में शराब ठेकों को बंद करने का फैसला लिया गया। आपको बता दें कि हरियाणा में ज्यादातर दुकानें बंद है लेकिन शराब के ठेके खुले हैं ऐसे में शराब ठेकों को बंद करने की मांग उठ रही थी। अब सरकार ने आज आधी रात से शराब के सभी दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया है।
Author: faridabadnews24
चंडीगढ- हरियाणा सरकार ने चिकित्सा और पैरा-मेडिकल स्टाफ तथा अन्य आवश्यक सेवाओं में सेवा प्रदान करने वाले कर्मचारियों, जिनकी सेवानिवृति इस माह है, की सेवाओं को एक्सटेंशन देने का फैसला किया है। इस संबंध में संबंधित प्रशासनिक विभागों द्वारा एक प्रस्ताव सक्षम अधिकारी से अनुमोदन लेने के पश्चात वित्त विभाग को भेजा जाएगा। यह निर्णय मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित संकट समन्वय समिति की बैठक में लिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) अधिनियम के तहत कोविड-19 को शामिल करने के लिए दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया है और…
फरीदाबाद :लॉक डाउन के दौरान आमजन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आवश्यक चीजों की कर सकता है खरीदारी।11:00 से 5:00 के बीच मे ही आमजन को सामान लाने के लिए अपने नजदीकी दुकान पर जाने की छूट होगी। सब्जी एवं फलों के थोक विक्रेता (होलसेलर) को सुबह 6:00 से 11:00 तक, दुकानदारों को माल बांटने का समय दिया गया है।दुकानदार को दिए गए निर्देश की अपनी दुकान के बाहर लाइन खींच कर रखें। जो भी ग्राहक आता है वह 1 मीटर की दूरी पर रहे। दुकान के काउंटर पर ना लगाएं भीड़।* आवश्यक चीजों की खरीददारी के…
फरीदाबाद : वार्ड 29 की पार्षद नीतू भाटी और समाजसेवी विनोद भाटी ने बताया कि वार्ड 29 के सभी मैन रोड और मुख्य गलियों को sanitzed कराते हुए कल छोटी बडी गलीयो में कराया जाऐगा आप सभी से अनुरोध है। संयम बना कर रखें और हमारा सहयोग करे घर से बाहर ना निकले ऐसा करके हम सब अपनी तो जान बजाऐगे इसके अलावा दुसरो की भी जान बजाने में मदद करेगे आपकी मदद पुरे हिन्दुस्तान ओर मोदी जी की मदद होगी धन्यवाद।
अम्बाला-चंडीगढ़ नैशनल हाईवे पर मनमोहन नगर से सद्दोपुर रोड पर स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी में 4 मजदूरों को काफी जोर से करंट का झटका लगा। वहीं अपने साथियों को बचाने के लिए आए 2 अन्य मजदूर करंट के कारण मशीन के साथ ही चिपक गए। घटना उस वक्त हुई जब फर्श डालने के लिए लेकर आई मिक्सर मशीन को फैक्टरी में लेकर जाने के दौरान मशीन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली की तारों में छू हो गई। जिससे मशीन को पकडऩे वाले 4 मजदूरों को काफी जोर से करंट का झटका लगा। सूचना पाते ही एंबुलैंस मौके…
लॉक डाउन के चलते पूरे देश में कर्फ्यू जैसा महौल है। ऐसे में पुलिस भी किसी को बाहर नहीं निकलने नहीं दे रही है। इससे स्टेट या केन्द्रीय कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पर जाने में भी परेशानी हो रही थी। लेकिन अब कोई भी स्टेट या केन्द्रीय सरकार का कर्मचारीगण नाका पे नहीं रोका जाएगा, पहचान पत्र देखकर जाने दिया जाएगा।
महम विधायक बलराज कुंडू ने एक आदर्श मिसाल पेश करते हुए अपने महम हल्के के लोगों के लिये 1 लाख मास्क की खेप रवाना की | इसके साथ ही एक बड़ा कदम उठाते हुए “कोरोना रिलीफ फंड” के लिए अपने निजी कोष से ₹500000 देने की घोषणा महम विधायक बलराज कुंडू ने की | उन्होने कहा कि इस विकट परिस्तिथि के समय सांसदों और जनप्रतिनिधियों को सरकारी फंड से नहीं अपने निजी कोष से पैसा देना चाहिये तभी सही मायने में वो सच्ची सेवा और मदद होगी। महम विधायक बलराज कुंडू ने स्पष्ट कहा कि इसके बाद भी जो…
UP धमौली : प्रवीण कुमार मिश्रा (चंदन) ग्राम प्रधान धमौली ने प्रदेशवासियों को नूतन वर्ष और नवरात्रि की जीत देते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने घरों में ही रहकर नवरात्रि का अनुष्ठान करें। प्रधान ने कोरोनावायरस का जिक्र करते हुए कहा कि हम सभी के सामूहिक प्रयास से ही कोरोना पर विजय मिलेगी। प्रधान धमौली ने कहा – नूतन वर्ष विक्रमी संवत -2077 की सभी को हार्दिक बधाई। आज हम कोरोनावायरस के रूप में एक वैश्विक महामारी का सामना कर रहे हैं। ऐसी चुनौतीपूर्ण घड़ी में प्रारंभ हो रहा है यह नया साल हमें एकजुटता और बंधुत्व का संदेश…
फरीदाबाद : कोरोना वायरस को लेकर अपना जिला लॉकडाउन है, पर कुछ लोग लॉकडाउन के नियम तोड़ने पर आमादा है। मस्ती के इरादे से घर से बाहर निकले ऐसे लोगों पर अब पुलिस सख्ती दिखा रही है। सोमवार को भी पुलिस ने ऐसे 251 लोगों के चालान किए थे और मंगलवार शाम तक भी 110 चालान किए गए। इनमें 22 वाहनों को भी जब्त किया गया। मतलब लोग सोमवार के मुकाबले मंगलवार को बहुत कम निकले। ऐसी उम्मीद है कि लोग जागरूक होकर घरों में ही रहेंगे। इसके अलावा 20 एफआइआर भी दर्ज की गई। इनमें कई ऐसे दुकानदारों के…
नई दिल्ली: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता अब पूरी तरह से घिर गए हैं। नरेंद्र गुप्ता के कारण फरीदाबाद प्रशासन की भी तौहीन हो रही है। पुलिस की भी सारे मेहनत पर पानी फिर रहा है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन और जनता कर्फ्यू के दौरान विधायक गुप्ता की कंपनी खुली थी और लगभग 50 मजदूर कंपनी में काम कर रहे थे। मीडिया के सवाल करने पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि मजदूर एडवांस लेने आये थे जबकि मजदूरों ने मीडिया को बताया कि उन्हें काम करने के लिए बुलाया गया था। नरेंद्र गुप्ता…
