फरीदाबाद: कोरोना वायरस से देश में आई आपदा की स्थिति में फरीदाबाद शहर की जानी-मानी संस्था मिशन जागृति के वॉलिंटियर लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार,किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार,जीना इसी का नाम है। पूरे देश मे लॉक डाउन चल रहा है, पर किसी के प्राणों का लॉक डाउन नहीं होने देने के लिए इस आपदा के समय में मिशन जागृति द्वारा मानवता की मिशाल कायम की जा रही है।जहां कोरोना वायरस की कहर के चलते सभी लोग दहशत से घरों में बंद है वही मिशन जागृति अपने साथियो के साथ…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पाली क्रेशर जोन के प्रधान धर्मबीर भड़ाना ने अपने साथियों की मदद से रविवार को पाली क्रेशर जोन में गरीब एवं जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। उन्होंने सभी लोगों से अपील की, कि संकट की इस घड़ी में हमें सरकार पर निर्भर रहने की बजाय स्वयं आगे आकर सहयोग करना चाहिए। जो लोग स्वयं सक्षम हैं या समाज हित में काम करने वाली जितनी भी समाजसेवी संस्थाएं हैं, उनको आगे आकर कार्य करना चाहिए। रविवार को धर्मबीर भड़ाना के साथ महासचिव हरीश मित्तल, उपप्रधान सुभाष गोयल, अमन मित्तल, सुखराम ठेकेदार, गजे मेंबर,…
हरियाणा विधालय शिक्षा बोर्ड के छात्र 9वीं और 10वीं के छात्र अब घर पर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। हरियाणा विधालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया लॉकडाउन के चलते हरियाणा विधालय शिक्षा बोर्ड ने गोयल ब्रदर्स प्रकाशन के सहयोग से www.brighttutee.com वेबसाइट तैयार की है जिसको गुगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर 9वीं और 10वीं के विधार्थी घर बैठ कर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। इस एप द्वारा उपल्बध करवाई गई हैं। इस एप द्वारा उपलब्ध करवाई गई शिक्षण सामग्री बोर्ड के विधार्थियों के लिए 31 जुलाई तक मुफ्त है। इस एप…
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी सर्व समाज एकता एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता आयुष कौशिक व सर्व समाज एकता संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक पंडित ने लोक डाउन के चलते एक अनोखी मिसाल की जिसकी सराहना पूरा गाजियाबाद कर रहा है । इन्होंने अपने किराएदारों का एक महीने का किराया माफ़ कर दिया है। आयुष ने बताया कि उनके किराएदार किराएदार की तरह नहीं बल्कि उनके परिवार की तरह है ओर वो चाहते है कि वो लोग कुश और स्वस्थ रहे। अगर श्री कौशिक की तरह ऐसा सब करे तो लोक डाउन का असर किसी गरीब…
दुनिया भर में फैली महामारी कोविड-19 से निपटने के लिए जननायक जनता पार्टी ने अपने पार्टी फंड से 51 लाख रुपये की सहायता राशि राज्य सरकार को दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके निवास पर मुलाकात कर इस राशि का चैक सौंपा और कहा कि इस संकट से निपटने के लिए पार्टी की जो भी जिम्मेदारी सरकार लगाना चाहे, जेजेपी का हर कार्यकर्ता उसके लिए तैयार है। वरिष्ठ जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम तंवर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहन फूलवती, शिवालिक विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार सैणी और…
नई दिल्ली । कोविड-19 महामारी को लेकर लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर महीने रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण रविवार को होने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर रविवार को इसके लिए लोगों से विचार एवं सुझाव मांगे हैं। मोदी ने ट्वीट किया है, ‘इस महीने की 29 तारीख को ‘मन की बात’ का प्रसारण होगा। कार्यक्रम के लिए आपके सुझाव सुनकर बहुत खुशी होगी। अपना संदेश रिकॉर्ड कराने के लिए 1800-11-7800 डायल करें या फिर माइगोव और नमो एप पर विचार साझा करें।’ अनुमान है कि मोदी कार्यक्रम में…
नई दिल्ली । वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए सरकार की तैयारियां काफी हद तक आकार ले चुकी हैं और कोरोना के लिए अधिकृत अस्पतालों का चयन कर लिया गया है। जिसके बाद यह बात सामने आई है कि दिल्ली में छह बडे सरकारी अस्पताल मिलकर कोरोना के संभावित खतरे से निपटेंगे। उन अस्पतालों को तैयार किया जा रहा है। इनमें सिर्फ कोरोना का इलाज होगा। एम्स व आरएमएल अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर भी इसमें शामिल है। इन दोनों ट्रॉमा सेंटर को भी खाली कर कोरोना पीड़ित और उसके संदिग्ध मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जाएगी। देश का सबसे…
फरीदाबाद : जिले में कारखानों, निर्माण कार्यों या दिहाड़ी मजदूरी पर लगे दूसरे राज्यों के हजारों मजदूरों के जीवन पर लॉकडाउन का गहरा असर हुआ है। रोजाना कमाकर खाने वाले ये मजदूर यहां झुग्गी-झोपड़ी या कार्य स्थल पर ही रहते आए हैं। लॉकडाउन के चलते अब इनके सामने खाने के भी लाले पड़ गए हैं। ऐसे में इन्होंने टोलियों में पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने गृह राज्यों को लौटना शुरू कर दिया है। जिले में ज्यादातर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार व झारखंड के मजदूर हैं। लॉकडाउन के कारण सार्वजनिक यातायात बंद है, निजी वाहनों पर भी पाबंदी…
फरीदाबाद : बल्लभगढ़ निवासी बुजुर्ग और उसकी बेटी के खाते से फरवरी में 46.47 लाख रुपये उड़ाने का मामला साइबर अपराध शाखा पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान कांगड़ा हिमाचल प्रदेश निवासी विनीत मल्होत्रा, सचिन सूद, सेक्टर-75 नोएडा निवासी तरुण गुप्ता, जोगेंद्र गुप्ता, मानेसर गुरुग्राम निवासी प्रवीन मित्तल, बुराड़ी नई दिल्ली निवासी सौरभ कुमार, मोहम्मद अहमद और महेश चंद के रूप में हुई है। साइबर अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत कुमार का दावा है कि आरोपितों से सौ फीसद रकम बरामद कर ली गई है। एसीपी क्राइम अनिल कुमार यादव ने…
हरियाणा में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सभी सियासी दल एक हो गए हैं। विपक्षी दल कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलाे) मनाेहरलाल सरकार के साथ खड़ी है ओर लॉक डाउन में पूरी मदद को तैयार है। प्रदेश में चल रहे लॉकडाउन के बीच सत्तारूढ़ भाजपा और जजपा ने जहां पूरी सरकारी मशीनरी के साथ अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को फील्ड में उतारा हुआ है, वहीं विपक्षी कांग्रेस और इनेलो ने भी अपने विभिन्न संगठनों की ड्यूटी सरकार की मदद में लगाई है। जहां भी जरूरत होगी भाजपाई पहुंचाएंगे खाना, जजपा ने लगाई वर्करों की ड्यूटी भाजपा ने अपने…
