महम विधायक बलराज कुंडू ने एक आदर्श मिसाल पेश करते हुए अपने महम हल्के के लोगों के लिये 1 लाख मास्क की खेप रवाना की | इसके साथ ही एक बड़ा कदम उठाते हुए “कोरोना रिलीफ फंड” के लिए अपने निजी कोष से ₹500000 देने की घोषणा महम विधायक बलराज कुंडू ने की | उन्होने कहा कि इस विकट परिस्तिथि के समय सांसदों और जनप्रतिनिधियों को सरकारी फंड से नहीं अपने निजी कोष से पैसा देना चाहिये तभी सही मायने में वो सच्ची सेवा और मदद होगी। महम विधायक बलराज कुंडू ने स्पष्ट कहा कि इसके बाद भी जो…
Author: faridabadnews24
UP धमौली : प्रवीण कुमार मिश्रा (चंदन) ग्राम प्रधान धमौली ने प्रदेशवासियों को नूतन वर्ष और नवरात्रि की जीत देते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने घरों में ही रहकर नवरात्रि का अनुष्ठान करें। प्रधान ने कोरोनावायरस का जिक्र करते हुए कहा कि हम सभी के सामूहिक प्रयास से ही कोरोना पर विजय मिलेगी। प्रधान धमौली ने कहा – नूतन वर्ष विक्रमी संवत -2077 की सभी को हार्दिक बधाई। आज हम कोरोनावायरस के रूप में एक वैश्विक महामारी का सामना कर रहे हैं। ऐसी चुनौतीपूर्ण घड़ी में प्रारंभ हो रहा है यह नया साल हमें एकजुटता और बंधुत्व का संदेश…
फरीदाबाद : कोरोना वायरस को लेकर अपना जिला लॉकडाउन है, पर कुछ लोग लॉकडाउन के नियम तोड़ने पर आमादा है। मस्ती के इरादे से घर से बाहर निकले ऐसे लोगों पर अब पुलिस सख्ती दिखा रही है। सोमवार को भी पुलिस ने ऐसे 251 लोगों के चालान किए थे और मंगलवार शाम तक भी 110 चालान किए गए। इनमें 22 वाहनों को भी जब्त किया गया। मतलब लोग सोमवार के मुकाबले मंगलवार को बहुत कम निकले। ऐसी उम्मीद है कि लोग जागरूक होकर घरों में ही रहेंगे। इसके अलावा 20 एफआइआर भी दर्ज की गई। इनमें कई ऐसे दुकानदारों के…
नई दिल्ली: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता अब पूरी तरह से घिर गए हैं। नरेंद्र गुप्ता के कारण फरीदाबाद प्रशासन की भी तौहीन हो रही है। पुलिस की भी सारे मेहनत पर पानी फिर रहा है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन और जनता कर्फ्यू के दौरान विधायक गुप्ता की कंपनी खुली थी और लगभग 50 मजदूर कंपनी में काम कर रहे थे। मीडिया के सवाल करने पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि मजदूर एडवांस लेने आये थे जबकि मजदूरों ने मीडिया को बताया कि उन्हें काम करने के लिए बुलाया गया था। नरेंद्र गुप्ता…
फरीदाबाद । उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 567 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 49 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 518 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 566 होम आइसोलेशन पर है। दो केस के सैंपल पॉजिटिव आए हैं, जिन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया है। एक केस नई दिल्ली से भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट में पॉजिटिव आया है, जिसकी फिलहाल स्थिति ठीक है। अब तक 38 लोगों…
फरीदाबाद: लॉक डाउन के दौरान अब आमजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आवश्यक चीजों की खरीदारी कर सकता है। दुकानदार को निर्देश गए हैं की अपनी दुकान के बाहर लाइन खींच कर रखें। जो भी ग्राहक आता है वह 1 मीटर की दूरी पर रहे। दुकान के काउंटर पर ना लगाएं भीड़। पुलिस आयुक्त ने कहा है कि महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरूरी है और चीजों की खरीददारी के लिए सिर्फ एक आदमी ही निकले घर से। 11:00 से 3:00 के बीच मे ही आमजन को सामान लाने के लिए अपने नजदीकी दुकान पर…
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo फिलहाल स्मार्टफोन के निर्माण की जगह अब N95 मास्क का निर्माण करेगी। ये मास्क देशभर में Coronavirus को रोकने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में लगे हुए लोगों को दिए जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी ने अपने Vivo V19 स्मार्टफोन को, जो भारतीय बाजार में 26 मार्च को लॉन्च किया जाना था, लेकिन Coronavirus के खतरे को भांपते हुए कंपनी ने इस इवेंट को रद्द करने का फैसला कर लिया है। Vivo V19 स्मार्टफोन को पहले इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। भारत में लॉन्च होने वाला मॉडल इंडोनेशिया के मॉडल की तुलना में अलग हो…
कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन किया हुआ है, लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है। फिर भी कुछ लोग घरों से बाहर निकल रहें हैं, जिनसे पुलिस अपने तरीके से निपट रही हैं। उसी की कुछ तस्वीरें-
कोरोना को हराने की जंग में देश एकजुट हो रहा है, बाजार बंद हैं , दुकानें बंद हैं। सड़कों पर पुलिस है। धारा 144 लागू है ताकि 5 से ज़्यादा लोग इकट्ठे ना हों। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो धारा 144 की धज्जियां उड़ाने में जुटे हैं। जिन्हें परवाह नहीं है, अपने कर्मचारियों की, जिन्हें परवाह नहीं है इंसानी जान की, जिन्हें परवाह नहीं है समाज की, देश की। करनाल में पुलिस ने गौशाला रोड पर एक फैक्ट्री में छापा मारा और छापा मारकर मजदूरों और कर्मचारियों को बाहर निकाला और फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की। दरसअल…
हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 31 मार्च तक प्रदेश में लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है। लॉकडाउन के दौरान जहां सभी प्रकार के व्यवसायों, दुकानों पर पाबंदी रहेगी, सिवाय उन दुकानों के, जहां पर आवश्यक सामग्री जैसे राशन, दूध, सब्जी इत्यादि मिलती हो। वहीं हरियाणा सरकार ने शराब के ठेकों पर पाबंदी नहीं लगाई है, प्रदेश में ठेके लॉकडाउन के दौरान खोले जा सकते हैं। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बताया कि मंगलवार सुबह से पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू किया जाएगा, इस दौरान हरियाणा सरकार ने सोशल…
