Author: faridabadnews24

फरीदाबाद : विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा है कि सामाजिक सेवा में अग्रवाल समाज हमेशा अग्रणी भूमिका में रहा है और कोरोना संकट के दौरान भी अग्रवाल समाज की भूमिका दानदाताओं में अग्रणी रही है। श्री गुप्ता आज यहां अग्रवाल समाज द्वारा उनको हरियाणा मुख्यमंत्री कोरोना रिलीफ फंड के लिए दिए गए 5 लाख 11 हजार रुपये के चेक को लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर प्रमुख उद्योगपति सज्जन जैन अग्रवाल समाज सेक्टर-21 के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश बंसल, आनंद गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके…

Read More

हरियाणा सरकार कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई के दौरान 24 घंटे कॉल सेंटर में तैनात अपने समर्पित कर्मचारियों के माध्यम से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान घर पर रह रहे प्रदेश के लोगों की सहायता के लिए उनकी जरूरतों का ख्याल रख रही है। राज्य स्तर पर जारी हेल्पलाइन नंबरों 1075 और 8558893911 पर अब तक प्राप्त 60 हजार से अधिक कॉल का जवाब दिया गया है, जिनमें से 20 हजार कोरोना से संबंधित थी और बाकी अन्य मुद्दों जैसे कि भोजन, पास, कानून एवं व्यवस्था से संबंधित थी। इन कॉल सेंटर पर हर दिन लगभग 2 हजार कॉल भोजन और…

Read More

चंडीगढ़ । कोरोना के खिलाफ जंग और लॉकडाउन के बीच हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए सहकारी बैंकों के ऋणों की किस्तों की अदायगी तीन माह के लिए टाल दी है। देरी से की जाने वाली इस अदायगी पर सरकार किसानों से कोई ब्याज वसूल नहीं करेगी। इसके साथ ही सरकार ने सभी बैंक और एटीएम खोलने के निर्देश दिया है। किसानों से किस्‍त की अदायगी में देरी के लिए ब्याज भी नहीं लेगी सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा.…

Read More

नई दिल्ली । Coronavirus Lockdown Day-9: दिल्ली में कोरोना वायरस और लॉकडॉउन की वजह से परेशान लोगों की मदद दिल्ली सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि ऑटो और टैक्सी वाले परेशान हैं। इनकी भी सरकार मदद करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रत्येक ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा, आरटीवी (RTV) और ग्रामीण सेवा सार्वजनिक वाहन के ड्राइवरों को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। ये रकम बैंक खातें में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। सीएम ने बताया कि इसे लागू करने में एक सप्ताह से 10 दिन के बीच का समय लग सकता है। सीएम ने एक बार फिर लोगों से…

Read More

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा एवं निवर्तमान राज्यसभा सदस्य कु. सैलजा ने विदेशों में फंसे भारतीय खासकर राज्य के लोगों की मदद के लिए सरकार से गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को एक के बाद एक आधा दर्जन मसलों पर पत्र लिख चुकी सैलजा ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच विदेशों में फंसे हरियाणा के लोगों की देश वापसी के लिए राज्य सरकार को तुरंत केंद्र से बात कर फंसे हुए लोगों की देश वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए। विदेशों में हजारों हरियाणवी लोग फंसे, उनके स्वास्थ्य पर संकट पूर्व केंद्रीय मंत्री कु. सैलजा ने कहा कि हरियाणा के लोग…

Read More

कानपुर । लॉकडाउन में दूसरे राज्यों और शहरों में रहकर काम करने वालों का घर लौटने का सिलसिला थमा नहीं है। सड़कों और राजमार्गों पर पैदल, साइकल और दो पहिया वाहन पर सवार लोग घर पहुंचने के लिए मुसीबतों को सामना कर रहे हैं। भूखे-प्यास मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे हैं, ऐसा ही फरीदाबाद से साइकिल से चला एक जत्थ कानपुर पहुंचा। समाज सेवियों ने उन्हें रोककर खाना खिलाया तो आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्होंने अपना दर्द बयां किया। मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले रामभजन, सूरज, सुनील और उनके चार अन्य दोस्त कई किलोमीटर साइकिल चलाकर…

Read More

पलवल देश में कोरोना के चलते लगाए गए लॉक डाउन में लगभग सभी कुछ बंद है। लेकिन अब सरकारी और निजी बैंक रविवार और राजकीय छुट्टी वाले दिन भी खुले रहेंगे। उपायुक्त नरेश नरवाल ने कहा है कि सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए जिले के सभी निजी अस्पताल भी खुले रहेंगे और अपनी ओपीडी सेवाएं जारी रखेंगे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट संबंधित क्षेत्रों में नियुक्त किए गए हैं जो लॉक डाउन के दौरान लागू किए गए निर्देशों की पालना करना सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश 14 अप्रैल तक जिला के संपूर्ण क्षेत्र में लागू रहेंगे। साथ ही जिलाधीश ने पलवल के सभी…

Read More

पलवल में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की है। डीसी नरेश नरवाल ने पांच गावों के सरपंच को सस्पेंड किया है। इसमें गांव हुँचपुरी, महलूका, दुरैंची, मठेपुर और छांयसा के सरपंच शामिल है। इन पांच गांवों के नम्बरदारों व चौकीदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन पर गांव में बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी छिपाने का आरोप है। विदेश से जमात की गांव में पहुंचने की सूचना प्रशासन से छिपाई। हथीन थाना क्षेत्र के ड्यूटी मजिस्ट्रेट से भी किया जवाब तलब।

Read More

देश में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को पैसा पहुंचाने के मकसद से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में जनधन खाते में अगले तीन महीनों तक प्रत्येक महीने 500 रुपये डालने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री के इस ऐलान के बाद देश की करीब 20 करोड़ महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। पहली किस्त 3 अप्रैल को खाताधारकों के एकाउंट में जमा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। खाते में पैसा पहुंचने की तारीख- जिन खातों का अंतिम अंक  0 या 1 है उन खातों में सरकार 2 अप्रैल को राशि जमा करवाएगी, खाताधारक…

Read More

कोरोना वायरस की फैली महामारी में प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए जननायक जनता पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। जेजेपी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी ने अपनी एक टीम बनाते हुए प्रत्येक जिले के लिए हेल्पलाइन नंबर्स जारी किए है। इस टीम में इनसो और जेजेपी के युवाओं के साथ-साथ पार्टी के अन्य कई पदाधिकारी भी शामिल है जो कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को आ रही समस्याओं को हेल्पलाइन नंबर के जरिए सुनेंगे। जिसके बाद पार्टी द्वारा सरकार एवं प्रशासन की मदद से इन समस्याओं को शीघ्र अतिशीघ्र दूर करते हुए उन्हें…

Read More