बल्लभगढ़: कोरोना वायरस फैलने की आशंका के मद्देनजर अब अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) दिल्ली ने अपनी बल्लभगढ़ शाखा में भी ओपीडी पांच अप्रैल तक बंद करने का फैसला लिया है। सोमवार को दिल्ली से एक भी चिकित्सक ओपीडी में नहीं आए। यहां सिर्फ सुरक्षा गार्ड तैनात थे। कार्ड बनाने वाले कर्मचारी और फार्मेसी में दवा देने वाले फार्मेसिस्ट भी छुट्टी पर रहे। एम्स ने बल्लभगढ़ में व्यापक ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा परियोजना के नाम से अपना अस्पताल बनाया है। इस अस्पताल के साथ ही एक शाखा गांव दयालपुर और एक छांयसा में है। इन शाखाओं में रोजाना अलग-अलग बीमारियों से संबंधित…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के मकसद से सोमवार को जिले में लॉकडाउन लागू हो गया है। शुरुआत में लोग कुछ संशय में दिखे, मगर शाम तक स्थिति साफ हो गई। पुलिस ने लोगों को उनके घर वापस लौटा दिया। पुलिस आयुक्त केके राव ने साफ किया है कि मंगलवार से लॉकडाउन के प्रावधानों में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जो लोग बिना वाजिब कारण सड़क पर मिलेंगे, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चालान कर उनका वाहन भी जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लोग केवल जरूरी वस्तुओं की खरीदारी या…
फरीदाबाद : जनता कर्फ्यू के सफल समापन के बाद फरीदाबाद को लॉक डाउन कर दिया गया है फरीदाबाद की सभी सीमाएं बंद कर दी गई है पुलिस ने दिल्ली बदरपुर बॉर्डर, पलवल बॉर्डर, पल्ला बॉर्डर, और माँगर बॉर्डर के साथ चारों ओर नाके लगाए हुए हैं फरीदाबाद की सीमा से बाहर सिर्फ उन्हीं लोगों को आने जाने की अनुमति है जो लॉकडाउन के दायरे में आते हैं जिसमें स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी, मीडिया कर्मी, सफाई कर्मी और राशन से जुड़ी हुई गाड़ियां और लोग शामिल हैं लॉक डाउन के बाद लोग भी कहीं ना कहीं इस फैसले का समर्थन कर रहे…
कोरोना वायरस के खिलाफ सारा देश एकजुट होकर लड़ रहा है। इसमें अपना योगदान देने के लिए सुनारिया जेल के कैदी भी मास्क की कमी पूरा करने के लिए जुट गए हैं। इसके लिए 50 कैदियों की एक टीम मास्क तैयार करने में लगी है और रोजाना हजारों मास्क तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए कैदियों को 2 घंटे की विशेष ट्रेनिंग दी गई है, उसके बाद वे मास्क बनाने के काम में जुट गए हैं। जेल प्रबंधन ने सरकार को भी आश्वस्त किया है कि मास्क की कमी नहीं आने दी जाएगी। डिमांड के अनुसार मास्क सरकार को…
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई कई बार हनीट्रैप में जवानों को फंसाकर सुरक्षाबलों और सीमांत क्षेत्रों की जानकारियां हासिल कर चुकी है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस पर रोक लगाने का काम लगातार कर रही हैं। इस पर कारवाई करते हुए गुरुवार को पुलिस ने दिल्ली स्टेशन हेड क्वार्टर में तैनात सैनिक को गिरफ्तार किया। बहादुरगढ़ निवासी इस सैनिक मनोज का नाम दूसरे आरोपियों से पूछताछ में आया है। आरएसपुरा निवासी एक नाबालिग और तेलंगाना निवासी सारीकेलि लिंगना से पूछताछ चल रही है। पुलिस मनोज से उसके अन्य साथियों की जानकारियां भी हासिल कर रही है।
जिला एवम् सत्र न्यायालय हिसार के चपरासी के पद का रिजल्ट जारी किया गया है।
फरीदाबाद : जनता कर्फ्यू के शुरूआती एक घंटे के रुझान तो ठीक हैं बाकि अभी पूरा दिन है। जनता का ऐसा ही सहयोग और समर्थन बना रहे तो अपना भारत देश विश्व विजेता कह लाएगा।
हरियाणा में शिक्षा विभाग ने दोबारा नियुक्त किये गए अध्यापकों को हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। इन अध्यापकों की सेवाएं 20 मार्च को खत्म करने के आदेश जारी किये गए हैं। देखिये आदेश
चंडीगढ़ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नया हेल्प डेस्क नंबर जारी किया है। इस व्हाच्सएप नंबर पर आप कोरोना वायरस से संबंधित किसी भी सवाल का जवाब तुरंत हासिल कर सकते हैं। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 195 हो चुकी है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए कई राज्यों में पाबंदियां लगाई जाने के चलते बंद जैसे हालात पैदा हो गए है। फिलहाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी पाने के लिए एक नया हेल्प नंबर जारी किया है।…
चंडीगढ़ – हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एक ओर कदम उठाते हुए यह निर्णय लिया है कि ऐसे कर्मचारी जो संवेदनशील (वल्नरेबल) श्रेणी में आते हैं, जिसमें आउटसोर्सिंग पर रखे हुए कर्मचारी भी शामिल हैं, जैसे 50 साल की उम्र से ज्यादा के कर्मचारी, किसी प्रकार के स्वास्थ्य हालातों से गुजर रहे और गर्भवती महिलाएं, घर से कार्य कर सकते हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने संबंध में जानकारी देते बताया कि सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, विभागों के प्रभारियों को इस संबंध में जारी पत्र के अनुसार किसी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में सक्षम प्राधिकारी…
