चंडीगढ़: हरियाणा में लोकसभा चुनाव की 10 सीटों के लिए 25 मई को वोटिंग होगी. सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर रही है. कांग्रेस गुरुग्राम सीट (Gurugram) पर अब तक अपना प्रत्याशी नहीं उतार सकी है. बाकी पर ऐलान कर दिया है. भाजपा के 10 उम्मीदवार मैदान में आ चुके हैं. कांग्रेस (Congress) और आप (Aap) ने गठबंधन में 9 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं. उधर, जननायक जनता पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल ने भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। दरअसल, कांग्रेस की टिकटों की घोषणा के बाद भाजपा के लिए कड़ी चुनौती साबित हो रहे हैं. बीजेपी ने…
Author: faridabadnews24
देश में सबसे पॉपुलर कॉमेडियन की बात करें तो सभी की जुबां पर कपिल शर्मा का नाम आएगा. लेकिन, बात जब कमाई की आती है तो एक नाम ऐसा है जिससे सभी पीछे रह जाते हैं. यह कॉमेडियन न तो टीवी पर कोई प्रोग्राम करता है और न ही किसी ओटीटी का चेहरा है, फिर भी कमाई के मामले में अच्छे-अच्छों को टक्कर देता है. यूट्यूब के जरिये लोकप्रियता बटोरने वाले इस कॉमेडियन को देश का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूटर भी माना जाता है. वैसे तो युवाओं की जुबां पर सफल यूट्यूबर्स में सबसे ज्यादा नाम कैरी मिनाटी…
गैर सरकारी संगठन भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट (BVST) और उद्योग मंडल दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने दलितों की अगुवाई वाले लघु एवं मझोले उद्यमों को कर्ज सहायता, प्रशिक्षण और परामर्श प्रदान करने के लिए समझौता किया है. इस पहल का मकसद 5,000 दलित उद्यमियों को रोजगार पैदा करने वाला बनने में मदद करना है. बीवाईएसटी ने शनिवार को एक बयान में यह कहा. इस साझेदारी के माध्यम से, बीवाईएसटी और दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डीआईसीसीआई) 1000 दलित युवा उद्यमियों को परामर्श प्रदान करेंगे. इन युवाओं को उद्यमिता, ग्राहक के साथ संबंध, परियोजना की तैयारी और बिक्री…
फ़रीदाबाद: शनिवार, 27 अप्रैल 2024: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फ़रीदाबाद ने 26 से 28 अप्रैल 2024 के बीच ताज विवांता, सूरजकुंड में उत्तर-पश्चिम जोन के न्यूरोसर्जन एसोसिएशन की 8वीं वार्षिक कांफ्रेंस की सह-मेजबानी की। डॉ. तरुण शर्मा, क्लिनिकल डायरेक्टर, ब्रेन एंड स्पाइन सर्जरी ने आयोजन समिति में सह-अध्यक्ष के रूप में मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स का प्रतिनिधित्व किया, जबकि मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फ़रीदाबाद के ब्रेन और स्पाइन सर्जरी के एसोसिएट क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. सचिन गोयल कांफ्रेंस में सह-आयोजन सचिव थे। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं ग्रुप सीईओ डॉ. राजीव सिंघल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कांफ्रेंस…
फरीदाबाद: डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद ने अपना 11वां स्थापना दिवस अर्थ डे पर धूमधाम से मनाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरणविद अनुज रामात्री, अनित गुप्ता, एसडीजी कू्रूसेडर, रितु मल्होत्रा एसडीजी क्रूसेडर उपस्थित रहे। दीप प्रज्जवल व पौधारोपण के साथ कार्यकम की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर स्कूल के स्कूल की प्रिंसीपल डा. बिंदु शर्मा, मुख्याध्यापिका संजना महाजन व रितु जैन भी मौजूद रहीं। इस मौके पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर स्कूल के प्रो.वीसी रोहित जैनेंद्र जैन ने स्कूल के स्थापना दिवस की…
हरियाणा के अंदर कांग्रेस ने भले ही आठ टिकटों का आबंटन कर दिया हो, लेकिन कांग्रेस की आपसी गुटबाजी एक बार फिर से चरम सीमा पर देखी जा रही है। सिरसा से कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय स्तर की नेता कुमारी शैलजा को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस के शैलजा समर्थक गुट के द्वारा सिरसा के अंदर शुक्रवार को शैलजा को टिकट मिलने के बाद सभी कांग्रेस के नेताओं को रोड मेंप तैयार करने के लिए आमंत्रित किया गया। इस मीटिंग के अंदर केवल शैलजा समर्थन ही मौजूद रहे, जबकि नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट…
निसान मोटर इंडिया ने देशभर में अपने ग्राहकों के लिए दो महीने का निशुल्क एसी चेकअप कैंप शुरू किया है. निशुल्क एसी चेकअप कैंप देशभर में निसान के सर्विस वर्कशॉप में 15 अप्रैल से शुरू हुआ है और 15 जून, 2024 तक चलेगा. इस दौरान सभी ग्राहकों को कई तरह की सर्विस और डिस्काउंट का भी लाभ मिलेगा. निसान के स्किल्ड और ट्रेंड सर्विस प्रोफेशनल्स चेकअप कैंप का कंडक्ट कर रहे हैं. इसमें निसान के ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स के साथ कस्टर्स के लिए बेहतर सुविधा का इंतजाम किया गया है. सभी निसान और डैटसन के ग्राहक निसान वन ऐप या…
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने विदेशी नागरिकों को बिना नियमों का पालन किए परिसर किराए पर देने पर 25 लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संपत्ति मालिकों ने मुंबई के बाहरी इलाके नालासोपारा (पूर्व) में तुलिंज पुलिस थाना क्षेत्र में आवासीय और वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए विदेशियों को अपना परिसर दिया था. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस प्रकार के मामलों में मालिकों को अपने परिसर को किराए पर देने के 24 घंटे के भीतर पुलिस को सूचित करना होगा. मौजूदा कानूनों के अनुसार नियमों का पालन नहीं…
Sex Racket: नोएडा में एक होटल में बड़े पैमाने पर चल रहे देह व्यापार के खुलासे के बाद अब OYO कंपनी ने उस होटल से अपना अनुबंध खत्म कर लिया है और कार्रवाई की बात भी कही है. नोएडा के शीतला होटल के साथ ओयो का करार था, लेकिन जब कंपनी के पास देह व्यापार से जुड़ी शिकायत पहुंची तो अनुबंध खत्म करने के साथ ओयो ने होटल के मालिकों को कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए अपना इरादा जाहिर किया है. शीतला होटल में चल रहे देह व्यापार का भांडाफोड़ तब हुआ जब नोएडा पुलिस ने छापा…
ONGC Recruitment 2024 Notification: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है. इसके लिए ओएनजीसी असम ने जूनियर/एसोसिएट कंसल्टेंट के पदों पर भर्तियां निकाली है. उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य हैं, वे ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार ओएनजीसी के इस भर्ती के जरिए कुल 28 पदों पर बहाली की जाने वाली है. जो भी उम्मीदवार ओएनजीसी में नौकरी पाना चाहते हैं,…
