Author: faridabadnews24

फरीदाबाद: स्मार्ट सिटी में कूड़े के खत्तों से उठान में देरी होने पर लोग कूड़े के ढेरों में आग लगा रहे हैं। इससे कूड़े से निकल रहे धुएं की वजह से लोगों का दम घुट रहा है। एक तरफ कूड़े से शहर में गदंगी फैल रही है तो दूसरा आग लगाने की वजह से ये आबोहवा के लिए भी बड़ा खतरा बनकर उभरा है। शहर में हर रोज करीब 1,050 टन कूड़ा निकलता है। इसमें करीब 300 टन बल्लभगढ़, करीब 350 टन फरीदाबाद और करीब 400 टन एनआईटी फरीदाबाद इलाके से निकलता है। इस कूड़े को इकट्ठा करने के लिए…

Read More

क्या आप जानते हैं कि घोड़ों को नाल (Horseshoes) की जरूरत क्यों पड़ती है? लोगों को यह जानने की उत्सुकता भी रहती है कि आखिर नाल घोड़े के लिए क्या करती है? जंगली घोड़ों को छोड़कर लगभग सभी घोड़ों में नाल लगाई जाती है. घोड़ों के नाल लगाने का पहला उद्देश्य तो यही होता है कि उनके खुरों को घिसने से बचाया जा सके. घोड़ों को अक्सर पक्की सड़कों पर चलना पड़ता है, जिससे उनके खुरों के घिसने का जोखिम रहता है. हालांकि नाल को लेकर समाज में अंधविश्वास भी है. काफी लोग मानते हैं कि अगर नाल को घर में…

Read More

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। अगले 9 दिन तक लोग पूजा-उपवास और उपवास करेंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये कि इन 9 दिन के व्रत के लिए आपका शरीर कितना तैयार है। आप तंदुरुस्त रहेंगे तभी अच्छे से उपवास रख पाएंगे। इसलिए जरुरी है कि चैत्र महीने की इस नवरात्र से पहले बॉडी को डिटॉक्स कर लें। व्रत के लिए शरीर को तैयार करें, ताकि 9 दिन की फास्टिंग में पाचन ठीक रहे और लिवर की ताकत बढ़े। अब तो Scientifically भी ये बात साबित हो गई है कि फास्ट रखने से एक खास तरह…

Read More

Cyber fraud: फ्री ऑनलाइन गेम के चक्कर में मुंबई के एक युवक ने साइबर फ्रॉड के बाद अपनी जान गंवा दी. मुंबई के नालासोपारा में रहने वाले एक 18 साल के लड़के ने खुदकुशी कर ली. इससे पहले उसे 2 लाख रुपये का चूना लगा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को मुंबई में यह घटना हुई. 18 साल का युवक मोबाइल पर गेम खेल रहा था, उस दौरान उसने एक लिंक पर क्लिक कर दिया और उसके बाद 2 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया. इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली. जानते हैं पूरा मामला. 11वीं में पढ़ने…

Read More

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शादीशुदा महिला को सोशल मीडिया फेसबुक पर राजस्थान के युवक के साथ प्यार हो गया. इसके बाद मौका पाते ही महिला अपने पति को बाथरूम में बंदकर दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई महिला के पति का आरोप है कि कई महीने से उसकी पत्नी की राजस्थान के धौलपुर के युवक से दोस्ती हुई थी. वह उससे फेसबुक पर बात करती थी. उसके पास ही गई होगी. पुलिस ने पति की शिकायत पर जांच करनी शुरू कर दी है. महिला के…

Read More

फरीदाबाद : भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में एनआईटी क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश फागना द्वारा डबुआ अनाज मंडी में एक विशाल स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद भारी संख्या में लोगों ने एक स्वर में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के पक्ष में हुंकार भरते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे नतमस्तक है, आज रूस कहता है कि भारत पर किसी का दबाव नहीं है। चीन अपना…

Read More

फरीदाबाद: श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर एनआईटी नंबर एक में संचालित डा. अनिल मलिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के संस्थापक डा. अनिल मलिक की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया सहित गणमान्य लोगों व अध्यापकों ने डा. अनिल मलिक चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए राजेश भाटिया ने कहा कि डा. अनिल मलिक ने वर्षाे पहले जो पौधा रोपा था, आज वह वट वृक्ष के रूप में बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रहा है, उन्होंने कहा कि जो पहले डा. अनिल मलिक ने…

Read More

लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले एक जांच एजेंसी ने बड़ा ऐलान किया है. जांच एजेंसी ने एक मामले की जांच में सहयोग करने वाले शख्‍स को ₹2000000 रुपए का ईनाम देने का ऐलान किया है. साथ ही यह भरोसा भी दिलाया है कि सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह से गुप्‍त रखा जाएगा. दरअसल, ₹20 लाख का ईनाम देने की घोषणा करने वाले एजेंसी का नाम नेशनल इन्‍वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए है. एनआईए ने इस इनाम की घोषणा बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस को लेकर की है. उल्‍लेखनीय है कि बेंगलुरु के आईटीपीएल रोड पर…

Read More

देश की राजधानी दिल्‍ली में रहने वाले शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्‍ली सरकार ने अप्रैल महीने में 5 दिनों के ड्राई डे की घोषणा की है. आबकारी विभाग की ओर से इसकी तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं. अप्रैल में इन पांचों दिन शराब के ठेके बंद रहेंगे. इस दिन न तो शराब खरीद सकेंगे और न ही बेच सकेंगे. इसका मतलब यह हुआ कि सरकार द्वारा निर्धारित तिथियों पर शराब के ठेके पूरी तरह से बंद रहेंगे. आदेश का उल्‍लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग…

Read More

Bigg Boss OTT 3: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद से ही ओटीटी के तीसरे सीजन की चर्चा शुरू हो गई है। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT Season 3) में कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। अब शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की रील बेटी भी इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस इस वक्त लाइमलाइट से दूर है। खबरें हैं कि वह सलमान खान के रियलिटी शो के साथ कमबैक करने जा रही हैं। ये कोई और नहीं बल्कि…

Read More