फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] हजारों लाखों लोग रेलवे से हर दिन से चलते हैं। हर दिन लाखों लोग इसके टिकट की बुकिंग के लिए ऑनलाइन प्रकिया से गुजरते हैं। ऐसे में जरा सावधानी की जररूत है क्योंकि आपकी छोटी सी लापरवाही से आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे फरीदाबाद के रहने वाले शख्स के साथ रेलवे के कस्टमर केयर के नंबर खोजने के दौरान ऑनलाइनन धोखा हो गया। टिकट के रुपये रिफंड कराने के लिए गूगल से रेलवे का कस्टमर केयर नंबर लेकर काल करना पर्वतीय कालोनी निवासी युवक को महंगा पड़ा। वह नंबर…
Author: faridabadnews24
भिवानी : भारतीय सेना से सेवानिवृत्त मेजर सूबेदार रामकंवार शर्मा भारतीय सेना और हरियाणा प्रदेश में शिक्षा का सफर करते हुए आज पंचतत्व में लीन हो गए हैं। जिनको आज प्रदेश भर से पहुंचे भारतीय सेना व शिक्षा से जुड़े अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की । गौरतलब है कि 1946 में महेंद्रगढ़ जिले के गांव बसई में जन्मे मेजर सूबेदार रामकंवार शर्मा 18 वर्ष की आयु में भारतीय सेना में भर्ती हुए और भारतीय सेना में एजुकेशन कोर में भर्ती हुए ,शर्मा ने सेना में 28 वर्ष तक लगातार शिक्षा दीक्षा देने का कार्य किया और उसके बाद सेना…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] वूमेंस पावर संस्था कोरोना वायरस के बढ़ते हुए केश को देखकर लगातार मास्क वितरण कर रही है ! उसमें अपनी मुख्य भूमिका निभा रही है … वूमेंस पावर की यूथ टीम वूमेंस पावर की प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली का कहना है कि हमें पुलिस के डर से ही नहीं ,,बल्कि बीमारी से बचाव के लिए भी मास्क लगाना चाहिए और अपने आस-पास भी जागरूकता फैलानी चाहिए तभी हम करोना से इस जंग को जीत पाएंगे इसी को मद्देनजर रखते हुए वूमेंस पावर की यूथ टीम लगातार मास्क वितरण कर रही है जिसके मुख्य भूमिका…
गर्मी दस्तक दे चुकी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन महीनों के दौरान गर्मी को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। सबसे ज्यादा गर्मी दिल्ली-हरियाणा में पड़ेगी। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 0.62 डिग्री ज्यादा रहने की संभावना व्यक्त की गई है। वैसे जम्मू-कश्मीर को छोड़कर उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की आशंका जाहिर की गई है। मौसम विभाग 2016 के बाद से लगातार गर्मियों का पूर्वानुमान जारी कर रहा है। बुधवार को अगले तीन महीनों अप्रैल-जून के लिए जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ संभाग में…
फरीदाबाद : आज फरीदाबाद में सोने और चांदी के दामों में बदलाव आया है। फरीदाबाद की बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 45,670.0 रुपये रहा। कल की तुलना में सोना आज 780.0 रुपये अधिक रहा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट 65,290.0 रुपये रहा। फरीदाबाद में कल सोने का भाव 44,890.0 रुपये और चांदी का भाव 64,590.0 रुपये था। सोने की खरीदारी से पहले हॉलमार्क का रखें ध्यान सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। अच्छा होगा कि हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की…
फरीदाबाद : हरियाणा में भी कोरोना वायरस महामारी ने एक बार फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। तेजी से बढ़ते आंकड़ों ने सरकार से लेकर डॉक्टरों तक सभी की चिंता बढ़ा दी है। डॉक्टर भी अब एक बार फिर इस महामारी की चपेट में आने लगे हैं। रोहतक स्थित पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PGIMS की डॉ. पुष्पा दहिया ने गुरुवार को बताया कि पीजीआईएमएस में पिछले दो हफ्ते में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के 22 रेजिडेंट डॉक्टर COVID-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इन 22 डॉक्टरों में से 14 डॉक्टरों ने कोरोना का टीका भी लगाया था।…
भिवानी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक हेडगेवार जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हे पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा नेता रीतिक वधवा ने कहा कि मातृभूमि को निःस्वार्थ-समर्पित ,भारतीय संस्कृति के परम उपासक ,राष्ट्र सेवा के प्रतीक, विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ जैसे वटवृक्ष की नींव रखने वाले परम पूज्यनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन ! उन्होंने कहा कि केशवराव बलिराम हेडगेवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं प्रकाण्ड क्रान्तिकारी थे। उनका जन्म 1 अप्रैल, 1889 को महाराष्ट्र के…
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। रजनीकांत को ये अवॉर्ड 3 मई को दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने इसकी घोषणा की है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर रजनीकांत को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- ‘कई पीढ़ियों से मशहूर, जबरदस्त काम जो कम ही लोग कर पाते हैं, विविध भूमिकाएं और एक प्यारा व्यक्तित्व… ऐसे हैं रजनीकांत जी। ये बहुत खुशी की बात है कि ‘थलाइवा’ को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें बधाई।’ फैंस इस ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं और…
एक्ट्रेस फातिमा सना शेख बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव होने के चलते क्वारंटाइन में हैं। फैंस उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर अनिल कपूर ने फातिमा की हेल्थ का ध्यान रखते हुए एक्ट्रेस के लिए घर का खाना भेजा है। अनिल कपूर ने फातिमा के लिए जो खाना भेजा है एक्ट्रेस ने उसकी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। जिसमें रोटी, चावल, सब्जी के अलावा मीठा भी शामिल है। फातिमा ने तस्वीर शेयर कर अनिल को थैंक्यू भी कहा है- ‘अनिल कपूर, आप बेस्ट हैं। अद्भुत घर का खाना भेजने के लिए थैंक्यू।’…
प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त सरकार होने के लाखों दावे करने के बाद भी आए दिन रिश्वतखोरी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला कैथल में पटवार भवन से आया है। जिसमें एक पटवारी ने एक व्यक्ति से खेवट और रजिस्ट्री का इंतकाल करने के एवज में ₹5000 की रिश्वत मांगी जिसको विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस विभाग के इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने बताया कि राज्य चौकसी ब्यूरो हरियाणा को सिसला के किसान अमित कुमार ने दी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह अपनी कृषि जमीन 7 कनाल 11.64 मरले…
