हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि कोविड-19 महामारी को राज्य से समाप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रदेश के हर घर में जाकर प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग करेगी और यदि किसी व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण पाए जाते हैं तो उसका सैंपल लेकर टेस्ट करवाया जाएगा ताकि राज्य से कोविड-19 को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। यह जानकारी आज यहां हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, गृह तथा शहरी स्थानीय निकाय विभागों की समीक्षा बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत के दौरान…
Author: faridabadnews24
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अपने छात्रों की तीन महीने की फीस पूरी तरह से माफ करने के लिए डिवाइन पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद के प्रबंधन को धन्यवाद दिया और उन्होंने इस नेक उदाहरण के तहत राज्य के अन्य निजी स्कूलों से भी इसका अनुसरण करने का आग्रह किया। स्कूल के प्रिंसिपल, विकास गुसाईं ने बताया कि राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में अभिभावकों को राहत देने के लिए छात्रों की तीन महीने की फीस माफ करने का निर्णय लिया गया है। सीएम मनोहर लाल ने, एम.एस.साहनी, स्प्रिंगफील्ड्स पब्लिक स्कूल, यमुनानगर के अध्यक्ष द्वारा कोविड-19 की…
कोरोना वायरस महामारी के इस समय में औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होने से अर्थव्यवस्था पर काफी प्रतिकूल असर पड़ा है। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की है। वहीं, कई कंपनियों ने अपने यहां छंटनी शुरू कर दी है, जिससे बहुत से कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। ऐसे में अगर कोई कंपनी अपने कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी कर दे, तो यह बात किसी आश्चर्य से कम नहीं होगी। आज हम आपको ऐसी ही कुछ कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने…
नई दिल्ली । देशव्यापी लॉकडाउन को तीन मई, 2020 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संदर्भ में एलान करने के बाद भारतीय रेलवे ने भी तीन मई तक सभी पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन को निलंबित करने की घोषणा की है। इस वजह से रेलवे 15 अप्रैल से तीन मई तक की यात्राओं के लिए बुक 39 लाख टिकटों को रद करेगा। रेलवे ने 25 मार्च से लागू 21 दिन के लॉकडाउन के खत्म होने की पूर्व निर्धारित तारीख 14 अप्रैल के बाद की तारीखों के लिए टिकटों की बुकिंग की अनुमति दी थी। ऐसे में…
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर मचा रखा है. देश में लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं, लेकिन इस बीच ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. नोएडा के जारचा क्षेत्र के ग्राम दया नगर में मंगलवार देर रात लॉकडाउन के दौरान लूडो खेल रहे चार दोस्तों में खांसने पर विवाद हो गया. इस घटना में एक युवक ने दूसरे युवक पर गोली चला दी. गंभीर हालत में युवक को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह…
दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वाले मुस्लिम समाज के लोगों के लिए दिल्ली वक्फ बोर्ड ने एक अलग कब्रिस्तान चिन्हित किया है. दिल्ली वक्फ बोर्ड ने दिल्ली सरकार को एक पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों के अंतिम संस्कार में आ रही परेशानियों की वजह से दिल्ली वक्फ बोर्ड ने अपने एक कब्रिस्तान को इसके लिए चिन्हित किया है. इस कब्रिस्तान का इस्तेमाल कोरोना से मरने वालों के शवों को दफनाने के लिए किया जा सकता है. वक्फ बोर्ड के द्वारा चिन्हित किया गया ये कब्रिस्तान रिंग रोड पर मिलेनियम पार्क के नजदीक है…
फरीदाबाद : दुर्गा सप्तमी पर सिद्धपीठ मां वैष्णोदेवी मंदिर तिकोना पार्क में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में प्रातकालीन पूजा का आयोजन हुआ। जिसमें पूरी तरह से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मां दुर्गा की पूजा की गई। इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि इस विकट स्थिति में विश्व पर मेहरबानी करते हुए लोगों को कोरोना महामारी से छुटकारा दिलाएं। मंदिर के पुजारियों द्वारा हवन करते हुए विश्व शांति हेतु आहुति डाली गई। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने मां दुर्गा से प्रार्थना…
किसानों के लिए मौसम विभाग की तरफ से खुशखबरी है। दरअसल इस वर्ष जून से सितंबर के दौरान बारिश लाने वाले दक्षिण पश्चिम मानसून के इस साल सामान्य रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में दक्षिण पश्चिम मानसून के पहले दीर्घकालिक अनुमान को जारी करते हुए बताया कि पिछले सालों की तरह देश में इस साल भी मानसून सामान्य रहने का अनुमान है।उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए यह स्थिति मददगार साबित होगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण पश्चिम मानसून, सामान्य तौर पर एक…
लॉक डाउन फेज 2 में शादी और सार्वजनिक स्थलों पर इकट्ठा होने के संबंध में केंद्र सरकार ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। गृह मंत्रालय (Home Ministry) की ओर जारी इस निर्देश बताया गया है कि शादी, अंतिम संस्कार के लिए लोगों की संख्या पर अंतिम फैसला जिलाधिकारी ही करेंगे। केंद्र द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अब सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर, कार्यस्थलों और परिवहन की सेवाओं में सभी स्वास्थ्य मंत्रालय एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किये गये सोशल डिस्टेंसिंग के दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। ये सभी गतिविधियां…
मोदी सरकार देश के किसान परिवार व गरीब वर्ग की पूरी मदद कर रही है। मोदी सरकार ने 24 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने के बाद से अब तक 8.31 करोड़ किसान परिवारों की मदद की है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-kisan) योजना के तहत 16,621 करोड़ रुपये सीधे लोगों के बैंक अकाउंट में भेजे गए हैं। जिन किसानों को अब तक इसका लाभ नहीं मिला है उनके बैंक अकाउंट और आधार कार्ड में लिखे नाम में गड़बड़ी है या फिर आधार लिंक नहीं है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच सरकार ने 27…
