Author: faridabadnews24

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच फरीदाबाद की कर्मठ कार्यकर्ता व सरकारी वरिष्ठ प्रोफेसर कुसुम सिंह जी कोविड-19 लॉक डाउन में हर तरह के सेवा कार्य मे लगी रहती हैं। वह स्कूल के बच्चों से कोविड 19 में जागरूकता संबंधित स्लोगन, पोस्टर बनवाती रहती है ओर जनता को लॉक डाउन का पालन करने के लिए जागरूक करती रहती हैं। कुसुम जी लगातार सेक्टर 3, फरीदाबाद में जरूरतमन्दो को भोजन व कच्चे राशन की व्यवस्था भी करा रही हैं। संगठन की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने कुसुम सिंह जी को इन नेक कार्यों के लिए सराहा व जरूरतमंदों की मदद के लिए धन्यवाद…

Read More

फरीदाबाद। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन में गरीब मजदुरों को दो जून की रोटी के लाले पड़ रहे है। मजदूरों की समस्या का समाधान लॉकडाउन के पहले दिन से ही संजय कालोनी स्थित जयदुर्गे पब्लिक स्कूल में भोजन तैयार करके बांट कर किया जा रहा है। स्कूल संचालक का बेटा विपिन और भाई भगवान दास गुप्ता खुद मजदुरों के लिए भोजन तैयार करने का काम कर रहे है। तैयार भोजन को वह स्कूल से लेकर कालोनी समेत आसपास के झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में बांट रहे है। विपिन गुप्ता ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कालोनियों में रहने वाले…

Read More

कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन (KPSC) ने 1279 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया है. अब उम्मीदवार 30 अप्रैल तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत KPSC जूनियर असिस्टेंट/सेकंड डिविजन असिस्टेंट के पद पर उम्मीदवारों का चयन करेगा. इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 अप्रैल निर्धारित की गई थी. जूनियर असिस्टेंट/सेकंड डिविजन असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा. चयनित अभ्यर्थियों का पे-स्केल 21400 से 42000 रुपये तक का होगा. इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे युवाओं…

Read More

देश भर में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या अब 12,759 हो गई है. इनमें से 1,515 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं, तो वहीं इस बीमारी से अब तक 420 लोगों की जान जा चुकी है. देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति को लेकर आंकड़े जारी किए. प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 48 जनपदों में यह संक्रमण पांव पसार चुका है. यूपी के इन 48 जनपदों में अब तक कुल 805 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. इसके…

Read More

नई दिल्ली : दिल्ली में कोरोना कहर के बीच मास्क नहीं लगाने पर एसएचओ और कांस्टेबल एक दूसरे से भिड़ गए। घटना सोमवार देर रात प्रेम नगर इलाके की है। कांस्टेबल जोगेंद्र ने एसएचओ पर लाठी से पिटाई का आरोप लगाया है। मामले की जांच एसीपी को सौंपी गई है। दुर्गा चौक की घटना कांस्टेबल जोगेंद्र और अन्य पुलिसकर्मी दुर्गा चौक पर ड्यूटी दे रहे थे। स्थानीय पुलिस की सहायता के लिए सीआरपीएफ की भी टुकड़ी तैनात थी। कांस्टेबल जोगेंद्र द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, सीआरपीएफ के जवानों ने कहा कि उन्हें भोजन करना है। उन्होंने पानी मांगा।…

Read More

हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस को देखते हुए राज्य में पान मसाला, गुटखा, सिगरेट और तंबाकू पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद होलसेल के गोदामों पर पहुंच चुके सिगरेट से लेकर अन्य तंबाकू वाली वास्तुओं की बाजार में कालाबाजारी शुरू हो गई है। जिलों में अभी से दाम बढ़ाकर इन्‍हें अवैध तरीके से बेचा जाना शुरू कर दिया है। अंबाला की ही बात करें तो छावनी व शहर में सिगरेट के शौकीन हर महीने करीब 5 करोड़ रुपये धुंए में उड़ते हैं। जी हां यह बिल्कुल सही है। रिकार्ड के मुताबिक सिगरेट बनाने वाली नामी कंपनी आइटीसी के 45 होलसेल…

Read More

फरीदाबाद : देशभर में कोरोना वायरस को लेकर लगे लॉक डाउन के दौरान गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अब कांग्रेसी नेता भी खुलकर मैदान में उतर चुके है और लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था में लगे हुए है। इसी कड़ी में प्रगतिशील किसान मंच के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यवीर डागर झाड़सेंतली स्थित अपने निवास पर प्रतिदिन खाना बनाकर उस खाने को गौंछी, राजीव कालोनी, सेक्टर-55, 56, राजीव कालोनी, डागर चौक राजीव कालोनी, राजीव कालोनी चुंगी गली नंबर 10, कृष्णा कालोनी गली नंबर 4, कृष्णा कालोनी, जीवन नगर लेबर चौक सेक्टर-55, सरदार वल्लभ भाई पटेल…

Read More

फरीदाबाद : निगम प्रशासन द्वारा 48 सफाई कर्मचारियों को बिना किसी कार्य के हॉटीकल्चर विभाग में ट्रांसफर करने का मामला आज तूल पकड़ गया। गुस्साए निगम के सफाई कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय में जाकर स्वास्थ्य अधिकारी डा. उदयभान के कार्यालय का घेराव किया। इस घेराव का नेतृत्व नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने किया। प्रधान श्री बालगुहेर ने बताया कि पहले से निगमायुक्त ने 12 सफाई कर्मचारियों को डोर-टू-डोर ईकोग्रीन गाड़ी पर कोरोना संक्रमित व्यक्तियों व होम क्वारंटाइन व्यक्तियों के घरों से कूड़ा उठाकर निरस्तीकरण करने का काम कर रहे है। बावजूद इसके 12 सफाई…

Read More

प्रदेश सरकार कोरोना महामारी से प्रदेश को बचाते हुए किसानों की फसल की खरीद बेहतर तरीके से करेगी। मंडियों में किसानों को किसी तरह की समस्याएं नहीं आने दी जाएगी। इस संकट की घड़ी में किसान व आढ़ती दोनों सरकार का सहयोग करें। ये बात आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। वे प्रदेशभर में 15 अप्रैल से शुरु हुई सरसों फसल की खरीद का निरीक्षण करने के लिए अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल जिलों में मंडियों का दौरा कर रहे थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसानों की फसल खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के…

Read More

हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, 20 अप्रैल से लॉकडाउन में कुछ छूट प्रभावी हो जाएगी, इसलिए सभी उपायुक्तों को मछली पालन के लिए तालाबों की नीलामी, निर्माण कार्य, ढाबों और सामन्य सेवा केंद्रों को खोलने इत्यादि जैसे अनुमति प्राप्त गतिविधियों के संचालन के लिए योजना तैयार करनी चाहिए। इन गतिविधियों के अलावा, फॉरेस्ट वाटरिंग, सिंचाई और खनन कार्य भी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल सुनिश्चित करते हुए चरणबद्ध तरीके से किए जाने चाहिए। मुख्य सचिव ने यह निर्देश आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों…

Read More