प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अल फलाह समूह के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत दिल्ली के जामिया नगर में एक घर, फरीदाबाद में खेती की जमीन और कई बैंक खातों में जमा राशि कुर्क की है, जिनकी कुल कीमत 39 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के नियमों के तहत इन संपत्तियों के लेन-देन पर रोक लगाने के लिए एक अस्थायी कुर्की आदेश जारी किया है। इन संपत्तियों में दिल्ली के जामिया नगर में एक घर, फरीदाबाद के धौज इलाके में खेती की जमीन…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद: दो दिन पहले फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की बैठक में सीएम नायब सैनी ने दो अधिकारियों पर काम में लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई की थी। अब नगर निगम के ऐसे ही लापरवाह कार्यकारी अभियंता की शिकायत मेयर ने सरकार को भेजी है। मेयर प्रवीण जोशी ने अपने पत्र में कहा कि बड़खल जोन में 34 से अधिक काम है। जिनको तय तिथि के बाद भी शुरू नहीं किया गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा हैं। तय समय पर काम नहीं शुरू होने को लेकर कार्यकारी अभियंता से जवाब मांगा गया था। लेकिन वह संतोषजनक…
आज कल WhatsApp का इस्तेमाल तो हर कोई करता है, लेकिन इसके साथ साइबर खतरों का जोखिम भी बढ़ गया है। हाल के समय में यूजर्स को अनजान नंबरों से WhatsApp कॉल्स आने लगे हैं, जो कई बार साइबर ठगी, डेटा चोरी या ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाओं से जुड़े होते हैं। ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी हो गया है। क्यों खतरनाक हैं ये कॉल्स? साइबर अपराधी अब WhatsApp कॉल्स के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। ये कॉल अक्सर इंटरनेशनल नंबरों से आते हैं और देखने में सामान्य लगते हैं। कॉल के दौरान ठग यूजर्स से पर्सनल जानकारी मांग…
फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री की गौरवशाली रैली के दौरान स्वागत के लिए लाई गई विशाल फूलों की माला अत्यधिक भार और धक्का-मुक्की के कारण टूट गई, जिससे भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल समेत कई अन्य पार्षद मंच पर गिर पड़े। क्या है पूरा मामला? मुख्यमंत्री के फरीदाबाद आगमन पर स्थानीय भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था। इसी उत्साह के बीच पार्षद मुकेश अग्रवाल और उनके साथी पार्षदों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करने के लिए एक विशालकाय माला का प्रबंध किया था। जैसे ही मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे, पार्षद माला लेकर उनके करीब आए। इसी दौरान माला के घेरे के अंदर…
फरीदाबाद फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB ) ने कार्रवाई करते हुए साल 2025 में दर्ज किए गए 7 करोड़ रूपये के फर्जीवाड़े के मामले में नगर निगम के इंस्पेक्टर नवीन रतरा को गिरफ्तार कर लिया है। निगम में बिना काम के 200 करोड़ रूपये के भुगतान करने का घोटाला हुआ था और 7 करोड़ का फर्जीवाड़ा इसी का हिस्सा था। जिसमें इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। अब इस मामले से जुड़े दूसरे लोगों की भी गिरफ्तारियां जल्द हो सकती हैं। 40 लाख से बढ़ाकर 7 करोड़ की राशि ACB की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम…
शिक्षा का नया सत्र शुरू होते ही स्कूलों में दुकानें सज गई हैं और पेरेंट्स को इन्ही दुकानों से बच्चों की किताबें, यूनिफॉर्म और जरूरी सामान खरीदने का दवाब बनाया जा रहा है. यह हाल किसी एक शहर का नहीं है बल्कि उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों के प्राइवेट स्कूलों का है. हालांकि हरियाणा के कई जिलों में चल रहे स्कूलों के इस धंधे को लेकर अब हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने फीस एंड फंडस रेगुलेटरी कमेटी के चेयरमैन को पत्र लिखा है. मंडल कमिश्नर फरीदाबाद को लिखे पत्र में लिखा है कि हरियाणा सरकार ने प्रत्येक मंडल कमिश्नर…
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जो चैटिंग के अनुभव को पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज बना सकता है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को बार-बार अलग-अलग चैट खोलकर यह देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि कौन ऑनलाइन है। अब सभी ऑनलाइन कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट एक ही जगह दिखाई देगी। कैसे काम करेगा Online Contacts सेक्शन इस फीचर के लिए WhatsApp ऐप में एक नया सेक्शन या टैब जोड़ने वाला है। इस सेक्शन में यूजर्स को उनके सभी ऑनलाइन दोस्तों और संपर्कों की लिस्ट एक साथ दिखाई देगी।…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालाजी कॉलेज रोड पर आज सुबह करीब 10:30 बजे दो बाइक सवार युवकों में आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद एक बाइक सवार द्वारा दूसरे बाइक सवार के ऊपर पिस्टल से फायर किया गया हालांकि गोली युवक के चेहरे को छूते हुए पास से निकल गई और युवक बाल बाल बच गया इसके बाद बाइक सवार युवक और युवती बाइक और पिस्तौल दोनों छोड़कर मौके से फरार हो गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सीसीटीवी खंगाले जा रहे है और आरोपियों के खिलाफ…
फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले के रोशन नगर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे दिल्ली निवासी युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मानस राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मानस राय अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा था, तभी वहां पहले से मौजूद लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों में लड़की की छोटी बहन भी शामिल बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो…
बाबा वेंगा (Baba Vanga) का नाम सुनते ही मन में एक ही ख्याल आता है और वो है उनकी खतरनाक और डरावनी भविष्यवाणियाँ। बाबा वेंगा को इस तरह की भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है क्योंकि अब तक बाबा वेंगा की कई डरावनी भविष्यवाणियाँ सच साबित हो चुकी हैं। पिछले कुछ सालों में बाबा वेंगा का अपनी भविष्यवाणियों की वजह से काफी नाम भी हो गया है और उनकी भविष्यवाणियाँ लोगों को डरा देती हैं और साथ ही टेंशन भी बढ़ा देती हैं। इस साल के लिए भी बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणियाँ की हैं और कुछ महीने में ही…
