Author: faridabadnews24

नूंह: नूंह जिले में पुलिस ने गौ-तस्करी और गौकशी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। फिरोजपुर झिरका सदर थाना और आकेड़ा थाना क्षेत्र में हुई इन कार्रवाइयों के दौरान कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीन पिकअप गाड़ियों से सात गोवंश को मुक्त कराया, जबकि एक मोटरसाइकिल से करीब 70 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, नकदी और कुछ औजार भी कब्जे में लिए गए हैं। रमजान के पवित्र महीने में भी जिले में गौ-तस्करी और गौहत्या की घटनाएं रुकने…

Read More

Sanju Samson: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने कमाल कर दिया। फाइनल में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देते हुए टीम इंडिया ने तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। टीम इंडिया को घर में T20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन का अहम योगदान रहा, जिन्होंने फाइनल में शानदार पारी खेली। उन्होंने 46 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। लगातार तीसरे मैच में संजू शतक के करीब पहुंचे। इस तरह उन्होंने कमाल कर दिया। दरअसल, संजू ने 5 पारियों में 80.25 के औसत और करीब 200 के स्ट्राइक रेट…

Read More

पानीपत: त्योहारों की आड़ में बेजुबान पशुओं के साथ क्रूरता का एक मामला गांव नौल्था से सामने आया है। यहां होली के जश्न के दौरान कुछ लोगों ने एक झोटे को जबरन शराब पिला दी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु अधिकार संगठन पेटा इंडिया ने मामले का संज्ञान लिया है। संस्था की शिकायत पर इसराना थाना पुलिस ने गांव नौल्था निवासी कार्तिक खोखर के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंडिया की क्रूरता प्रतिक्रिया समन्वयक ईशानी राठी ने पुलिस को शिकायत देते हुए पीड़ित भैंसे को उसके मालिकों से जब्त कर…

Read More

जींद : पंचकूला (हरियाणा) में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में सामाजिक कार्यकर्ता अभय चौधरी की शिकायत पर बादशाह (असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अब खबर है कि कानूनी शिकायतों और सरकारी दबाव के चलते यूट्यूब ने भारत में गाने ‘टटीरी’ की उपलब्धता को ब्लॉक कर दिया है। यूजर्स को अब भारत के डोमेन पर यह मैसेज दिख रहा है: “This content is not available on this country domain due to a legal complaint from the government”। गाना 1 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था और रिलीज के कुछ दिनों में ही यह…

Read More

iran new supreme leader : पश्चिम एशिया के दहकते अंगारों के बीच ईरान से एक ऐसी खबर आई है जिसने दुनिया भर के भू-राजनीतिक समीकरणों को हिलाकर रख दिया है। पिछले कुछ दिनों से ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण संघर्ष ने उस वक्त एक नया मोड़ ले लिया जब अमेरिका और इजरायल के एक संयुक्त सैन्य हमले में ईरान के सबसे ताकतवर शख्सियत और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की जान चली गई। 28 फरवरी की उस विनाशकारी रात को हुए हमले के बाद से ही ईरान में नेतृत्व का संकट बना हुआ था, जिसे अब आधिकारिक तौर पर…

Read More

Esha Gupta Post: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण तनाव और मिसाइल हमलों के बीच अबू धाबी में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता आखिरकार सुरक्षित भारत लौट आई हैं। मंगलवार को वतन वापसी के बाद ईशा ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती बताई है, जिसे पढ़कर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि कैसे कुछ ही मिनटों में एक खूबसूरत एयरपोर्ट युद्ध के मैदान जैसा लगने लगा था। ईशा गुप्ता की हुई वतन वापसी (Esha Gupta returns to India from Abu Dhabi) ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि यह सब रविवार (28 फरवरी) को शुरू हुआ।…

Read More

होली के दिन वर्ष का पहला चंद्रग्रहण तीन मार्च की लगेगा। इस दौरान मंदिरों में पट बंद रहेंगे और घरों में पूजा नहीं होगी। बड़े हनुमान और कैला देवी मंदिर के पट पूरे दिन बंद रहेंगे। श्रद्धालु चार मार्च की सुबह की दर्शन कर पाएंगे। वहीं कुछ मंदिरों के पट तीन मार्च की देर शाम खुल जाएंगे। आज रात नौ बजे दर्शन हो जाएंगे बंद रामलीला मैदान के समीप स्थित बड़े हनुमान मंदिर के महंत पं. जगजीवन राम मिश्र इंदु ने बताया कि सोमवार रात नौ बजे दर्शन बंद हो जाएंगे। इसके बाद तीन मार्च को पूरे दिन पट बंद…

Read More

Mp News: राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पटवारी ने अपने ही घर में किराए से रहकर पढ़ाई करने वाली नाबालिग छात्रा के नहाते वक्त वीडियो बना लिए। जब इस बारे में नाबालिग छात्रा को पता चला तो उसने अपने परिजन को पूरी बात बताई। परिजन व अन्य लोगों ने जब पटवारी का मोबाइल चेक किया तो रिसायकल बिन में डिलीट किए हुए नाबालिग के नहाते वक्त बनाए गए दो-तीन वीडियो मिले। इसके बाद परिजन व लोगों ने पटवारी की जमकर पिटाई की, मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह पटवारी…

Read More

MP News: राजधानी भोपाल में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की 31 वर्षीय बेटी ने अपने एनआरआई पति और ससुराल पक्ष पर 5 करोड़ रुपये दहेज में मांगने और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। रिटायर्ड पुलिस अफसर की बेटी की शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। 2018 में हुआ था विवाह महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे के अनुसार, पीड़िता एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसका विवाह वर्ष 2018 में दिल्ली निवासी सुशांत चौधरी से हुआ…

Read More

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी जीशान को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान के ठीक एक दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुठभेड़ और आरोपी की मौत पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ लोनी क्षेत्र में हुई। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई…

Read More