गुरुग्राम: जिला अदालत में एक जज के रूम में एक महिला जबरन घुस गई। वह शराब के नशे में थी। उसने एक-दूसरे मामले में फैसले के दौरान जज के सामने ही चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। रीडर की शिकायत पर पहुंची शिवाजी नगर थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। घटना शुक्रवार शाम की है। शुक्रवार शाम की है घटना रीडर उपदेश कुमार पांडेय ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि शुक्रवार साढ़े पांच बजे कोर्ट में जज एक मामले में फैसला लिखा रहे थे। इसी दौरान जबरन एक महिला कोर्ट रूम में घुस आई। उसने एक दूसरे…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद: त्रिखा कॉलोनी में भाई ने बहन के ब्रश से अपने दांत साफ किए जिससे दोनों भाई-बहन में झगड़ा हो गया। घरवालों ने भी बेटी को धमकाया तो इससे नाराज होकर सुसाइड नोट लिखा। कमरे के अंदर तेज आवाज में टीवीचलाकर फांसी लगाली। संयुक्त परिवार में रहने के कारण अक्सर होती है गलती तिरखा कॉलोनी का रहने वाले प्रेमवीर रेहड़ी लगाकर कचौड़ी बेचते हैं और अपने पांच भाईयों के साथ संयुक्त परिवार में रहते हैं। इन पांचों भाईयों के करीब 10 बच्चे हैं, जो एक साथ रहते हैं और एक ही रसोई का खाना खाते हैं। इसलिए किसी को ये…
Hero HF Deluxe 2023: भारतीय बाजार में 100cc वाली कम्यूटर बाइक्स की डिमांड सबसे ज्यादा है. यही वजह है कि होंडा ने कुछ समय पहले ही अपनी नई 100 सीसी मोटरसाइकिल Honda Shine 100 लॉन्च की थी. देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प भी लगातार अपने पोर्टफोलियो को अपडेट कर रही है और इसी क्रम में कंपनी ने अपनी हीरो एच एफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) बाइक को अपडेट किया है. इसकी कीमत 60,760 रुपये से शुरू होती है. यह कीमत बाइक के किक स्टार्ट वर्जन की है. जबकि सेल्फ स्टार्ट मॉडल का दाम 66,408 रुपये है. Hero HF…
Fixed Deposit Interest Rate: आरबीआई (RBI) के आदेश के बाद बैंकों ने 2000 रुपये के नोटों को वापस लेना और बदलना शुरू कर दिया है. लेकिन इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट में यह कहा गया कि 2000 रुपये के नोटों की आवक से बैंकों की लिक्विडिटी की समस्या खत्म हो जाएगी. इसका सीधा असर ग्राहकों को एफडी आदि पर मिलने वाले ब्याज पर पड़ेगा. यानी बैंक एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर को भविष्य में घटा देंगे. पिछले एक साल में ही आरबीआई (RBI) की तरफ से रेपो रेट में ढाई प्रतिशत का इजाफा किया गया है. रेपो रेट में…
यह दुखद इत्तेफाक है कि आज सिर्फ साल और तारीख बदली है, लेकिन ट्रेन, जगह, दिन और हादसा वही है। दरअसल, 14 साल बाद एक बार फिर कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे की चपेट में आ गई। ओडिश के बालासोर में कोलकाता के हावड़ा स्टेशन से तमिलनाडु के चेन्नई जाने वाली शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस से टक्कर हो गई। इसके बाद कोरोमंडल के पटरी से उतरे डिब्बे वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गए। इस हादसे में अब तक 288 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हो गए। शुक्रवार शाम की…
Astro Remedies: कहा जाता है कि बद्दुआ इंसान का अच्छा खासा जीवन बिगाड़ देती है. इसलिए कोशिश यही करनी चाहिए कि किसी की बद्दुआ न लगे. कई बार ऐसा होता है कि लोग मेहनत खूब करते हैं लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी सफलता मिलती नहीं है. इसकी वजह किसी की जाने-अनजाने में दी हुई बद्दुआ भी हो सकती है. बद्दुआ की वजह से ही कई बार समृद्ध शख्स को भी गरीबी में जिंदगी जीनी पड़ती है. ज्योतिष के जानकारों की मानें तो कई बार अनजाने में ही हम लोगों का दिल दुखा देते हैं. वह हमें किसी तरह का…
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दुल्हन को किन्नर बताकर प्रताड़ित करने का अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, आगरा में शादी के कुछ ही दिनों बाद दहेज लोभी ससुरालियों ने दुल्हन को बाइक और अंगूठी के लिए कथित रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उनका अत्याचार सिर्फ यहीं तक नहीं रुका और आरोप है कि उन्होंने मुंह दिखाई की रस्म के दौरान उसे किन्नर बताकर रिश्तेदारों के सामने निर्वस्त्र तक कर दिया। 20 मई को ही हुई थी शादी पीड़िता ने अपर पुलिस आयुक्त से मामले की…
फरीदाबाद। सेक्टर-23 निवासी एक व्यक्ति के घर के ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात और नकदी चुरा लिए। पीड़ित की शिकायत पर मुजेसर थाना की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पीड़ित प्रकाश ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह दिल्ली स्थित एक कंपनी के कार्यालय में काम करता है। गुरुवार सुबह वह अपने घर में ताला लगाकर ड्यूटी गया था। दोपहर में मकान मालिक ने सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचने पर देखा कि घर में रखे अलमारी से किसी ने जेवरात व छह हजार रुपये चुरा लिए हैं।…
फरीदाबाद। सेक्टर-55 निवासियों ने सेक्टर में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की गुहार लगाई। पुलिस अधिकारियों से मिलकर स्थानीय लोगों ने सेक्टर में लोगों की दिक्कत से अवगत कराया है। सरदार गुरमीत सिंह देओल ने बताया कि सेक्टर 55 में आसपास के इंडस्ट्री एरिया के कमर्शियल वाहन ट्रैफिक पुलिस नाकों से बचने के लिए सेक्टर-55 के अंदर से प्रवेश करते बहुत तेज गति से गुजरते हैं और इन वाहनों में प्राय: लोहे का मशीनों का कचरा भी भरा हुआ होता है। जो अक्सर सड़क पर फैल जाता है और सेक्टर निवासियों के वाहन और छोटे बच्चों की साइकिलें…
फरीदाबाद : स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की सड़कों पर अब हल्के वाहन चालकों को एक महीने तक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनकी सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। यातायात पुलिस के मुताबिक पांच जून से 7 जुलाई तक पीक आवर में सुबह सात से 11 बजे तक और शाम के चार बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों की एंट्री शहर में प्रतिबंधित रहेगी। केवल जरूरी सामान वाले मालवाहक वाहन ही नो-एंट्री के दौरान आवागमन कर सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि इससे जाम के साथ हादसों में भी काफी कम आने की…
