राजस्थान के कोटा से ठगी का मामला सामने आया हैं. तीन लोगों का ग्रुप फर्जी खुद को आईपीएस अफसर और पुलिसकर्मी बताकर छात्र-छात्राओं से अवैध वसूली किया करता था. पीड़ितों ने इनके खिलाफ थाने में जाकर शिकायत की थी. पुलिस से मामले की जांच की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से आईपीएस अधिकारी और सब इंस्पेक्टर की वर्दी सहित अन्य सामान बरामद किया है. दरअसल, कोटा पुलिस ने तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है. गुड्डू, शिवा और भुवनेश कुमार खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते थे और फर्जी आईपीएस, सब इंस्पेक्टर बनकर लोगों के साथ…
Author: faridabadnews24
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 4 मंदिरों में लगभग एक दर्जन मूर्तियों को खंडित किए जाने के बाद से गांव में भारी तनाव है. गुरुवार को इस घटना को अंजाम दिया गया था जिसके बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है. बराल गांव के मंदिरों में मूर्तियों को खंडित किए जाने के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है. शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बराल गांव में यूपी पुलिस के 100 जवानों को तैनात किया गया है जबकि पीएसी की भी एक यूनिट को ड्यूटी पर लगाया गया है. आरोपियों पर लग सकता है…
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 2025 में होने वाले महाकुंभ के लिए उल्टी गिनती आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। प्रयागराज में राज्य पर्यटन विभाग के दफ्तर के बाहर होटल राही इलावर्त परिसर के पास एक होर्डिंग लगाया गया है, जिस पर मुख्य स्नान पर्वोंं की तारीखों के बारे में जानकारी दी गई है। राज्य के पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुनिया का यह सबसे बड़ा धार्मिक मेला 45 दिन तक चलेगा और इसके पहले 21 दिनों के भीतर ही 3 ‘शाही स्नान’ आयोजित किए जाएंगे। ‘देश के कोने-कोने में लगाए जाएंगे ऐसे…
फरीदाबाद : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय फरीदाबाद संजय एनक्लेव सेवा केंद्र द्वारा Rawal Institute of Engineering & Technology College में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई तथा दीप प्रज्वलन किया गया । दीप प्रज्वलन के दौरान कॉलेज के डायरेक्टर Dr. Hambeer Singh, Dr. Anil Partap Singh, Dr. Rajesh Tiwari Ji तथा अन्य प्रोफेसर गण और ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी, ब्रम्हाकुमारी प्रिया दीदी, ब्रह्माकुमारी शोभा दीदी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने सभा में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और…
गाजियाबाद में के लिंक रोड थाना क्षेत्र के बृज विहार इलाके से एक युवती को पूर्व परिचित युवक जबरन टैक्सी में डालकर दिल्ली ले गया। इस दौरान चलती कार में ही उसके गालों को दांत से काटा और चलती कार में युवती के साथ की बेरहमी से मारपीट की। राहगीरों ने जब युवती को मदद के लिए पुकारते देख दिल्ली पुलिस को दी सूचना तो टैक्सी का पीछा किया गया। पुलिस को पीछे आते देख आरोपी टैक्सी को भगाकर NH 9 के रास्ते गाजियाबाद में पहुंचे। युवती चलती कार से मदद के लिए चिल्लाती रही। अभय खंड इलाके में खुद…
राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक सनकी आशिक साहिल खान द्वारा 16 साल की नाबालिग लड़की साक्षी की बेरहमी से हत्या किए जाने के बाद कथित ‘लव जिहाद’ को लेकर बहस ताजा हो गई है। हालांकि, साक्षी के मर्डर के पीछे मजहबी एंगल है या कोई लव ट्रायएंगल इसकी असली सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी एनसीआर में श्रद्धा वाकर और निकिता तोमर की हत्याकांड ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिनमें मजहबी एंगल सामने आया था। आइए तीनों मामलों पर एक नजर डालें… साक्षी की हत्या…
राहुल गांधी का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे। 10 दिनों के अमेरिका दौरे पर गए कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्ष एकजुट है और हम अगले साल होने वाले आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देंगे। वॉशिंगटन के नेशनल प्रेस क्लब में राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘मैं मानता हूं कि अगले चनाव में कांग्रेस बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। मुझे लगता है कि यह चुनाव लोगों को हैरान कर देगा। आप गणित लगा लीजिए। संयुक्त विपक्ष भाजपा को हरा देगा।’ देश के…
WhatsApp Latest News: वाट्सएप को मैसेजिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इस प्लेटफॉर्म पर करोड़ों यूजर्स हैं। मेटा के साथ साथ सरकार भी ऐसे अकाउंट पर नजर रखती है जिससे किसी प्रकार की संदेहजनक एक्टीविटी होती है। इस बीच मेटा-स्वामित्व वाले वाट्सएप ने अप्रैल के महीने में भारत में 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स को बैन कर दिया है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि नए आईटी नियम 2021 के तहत ये कार्रवाई की गई है। वाट्सएप ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा, 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच, 74,52,500 वाट्सएप…
फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट पर बुधवार दोपहर बारिश के पानी से लाबालब भरे 15 फुट गहरे एक गड्ढे में डूबकर 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। कंस्ट्रक्शन साइट पर गड्ढा लिफ्ट के लिए खोदा गया था। मृतक बच्चे की पहचान तीन वर्षीय जिगर के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-15 में एक चार मंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है। इमारत के निर्माण…
गुरुग्राम में बारिश में भींगने से बचने के लिए एक नाबालिग लड़की ने दुकान की छत नीचे शरण ले ली। लेकिन आरोप है कि दुकान के मालिक ने इस बात का फायदा उठाकर नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना लिया। फरीदाबाद में 23 साल के एक युवक को नाबालिग लड़की से चाकू के बल पर रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पेशे से नाई है। 29 मई को लड़की बारिश से बचने के लिए दुकान में ठहर गई थी। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता सूबे सिंह ने कहा कि…
