नई दिल्ली । वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए सरकार की तैयारियां काफी हद तक आकार ले चुकी हैं और कोरोना के लिए अधिकृत अस्पतालों का चयन कर लिया गया है। जिसके बाद यह बात सामने आई है कि दिल्ली में छह बडे सरकारी अस्पताल मिलकर कोरोना के संभावित खतरे से निपटेंगे। उन अस्पतालों को तैयार किया जा रहा है। इनमें सिर्फ कोरोना का इलाज होगा। एम्स व आरएमएल अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर भी इसमें शामिल है। इन दोनों ट्रॉमा सेंटर को भी खाली कर कोरोना पीड़ित और उसके संदिग्ध मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जाएगी। देश का सबसे…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : जिले में कारखानों, निर्माण कार्यों या दिहाड़ी मजदूरी पर लगे दूसरे राज्यों के हजारों मजदूरों के जीवन पर लॉकडाउन का गहरा असर हुआ है। रोजाना कमाकर खाने वाले ये मजदूर यहां झुग्गी-झोपड़ी या कार्य स्थल पर ही रहते आए हैं। लॉकडाउन के चलते अब इनके सामने खाने के भी लाले पड़ गए हैं। ऐसे में इन्होंने टोलियों में पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने गृह राज्यों को लौटना शुरू कर दिया है। जिले में ज्यादातर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार व झारखंड के मजदूर हैं। लॉकडाउन के कारण सार्वजनिक यातायात बंद है, निजी वाहनों पर भी पाबंदी…
फरीदाबाद : बल्लभगढ़ निवासी बुजुर्ग और उसकी बेटी के खाते से फरवरी में 46.47 लाख रुपये उड़ाने का मामला साइबर अपराध शाखा पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान कांगड़ा हिमाचल प्रदेश निवासी विनीत मल्होत्रा, सचिन सूद, सेक्टर-75 नोएडा निवासी तरुण गुप्ता, जोगेंद्र गुप्ता, मानेसर गुरुग्राम निवासी प्रवीन मित्तल, बुराड़ी नई दिल्ली निवासी सौरभ कुमार, मोहम्मद अहमद और महेश चंद के रूप में हुई है। साइबर अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत कुमार का दावा है कि आरोपितों से सौ फीसद रकम बरामद कर ली गई है। एसीपी क्राइम अनिल कुमार यादव ने…
हरियाणा में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सभी सियासी दल एक हो गए हैं। विपक्षी दल कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलाे) मनाेहरलाल सरकार के साथ खड़ी है ओर लॉक डाउन में पूरी मदद को तैयार है। प्रदेश में चल रहे लॉकडाउन के बीच सत्तारूढ़ भाजपा और जजपा ने जहां पूरी सरकारी मशीनरी के साथ अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को फील्ड में उतारा हुआ है, वहीं विपक्षी कांग्रेस और इनेलो ने भी अपने विभिन्न संगठनों की ड्यूटी सरकार की मदद में लगाई है। जहां भी जरूरत होगी भाजपाई पहुंचाएंगे खाना, जजपा ने लगाई वर्करों की ड्यूटी भाजपा ने अपने…
टाटा समूह ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 1500 करोड़ रुपये दान किए है। इसमें टाटा ट्रस्ट ने 500 करोड़ रुपये का फंड दिया है और टाटा सन्स ने भी 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त योगदान किया है। चेयरमैन रतन टाटा ने कहा है कि कोरोना के संकट से लड़ने की जरूरतों से निपटने के लिए तत्काल आपातकालीन संसाधनों को तैनात करने की आवश्यकता है। बता दें कि देश में कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 918 हो गई है। इस जानलेवा वायरस से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 80 लोग ठीक हो…
हरियाणा के लिए बड़ी खुशी की बात है कि कोरोना वायरस से संक्रमित 20 मरीजों में से 6 लोग अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जिसमें 5 व्यक्ति गुरुग्राम जिले के और एक व्यक्ति फरीदाबाद जिले का है। इसके साथ ही राहत की बात यह है कि प्रदेश में अभी तक कोरोना के कारण किसी व्यक्ति की जान नहीं गई है। यह जानकारी आज यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य विभाग राज्य के सभी जिला स्तर के अधिकारियों व मैडिकल कालेजों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान दी गई। बैठक में…
प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर लगभग पूरा देश लॉक डाउन का पालन कर रहा है। ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नियमों का पालन नहीं कर रहे। ऐसे में घरों से निकल रहे लोगों के खिलाफ अपने ही पुलिस को शिकायत कर रहे हैं। पुलिस घरों से बेवजह आने वाले लोगों को पुलिसकर्मी वापस घर भेज रहे हैं। इसी बीच पुलिस के पास घरों से निकलकर कुछ दिलचस्प बातें भी आ रही हैं। कई मामले सीधे लॉकडाउन के नियम टूटने से जुड़े हैं। पति अगर पत्नी के रोकने टोकने के बाद घर से बेवजह बाहर जा रहा है…
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन अवधि के दौरान प्रवासी श्रमिकों के लिए जिलों में सेफ कैंप बनाकर, इन श्रमिकों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही, सेफ कैंपों में इन सभी श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की जाए ताकि यदि कोई भी व्यक्ति अगर कोरोना के संक्रमण की चपेट में आया हो, उसकी समय रहते जांच हो सके और उसे क्वारंटाइन किया जा सके। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश आज यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संकट समन्वय समिति की बैठक…
फरीदाबाद : एन आईटी 86 विधानसभा से आम आदमी पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके संतोष यादव ने एन आईटी 86 विधानसभा के विधायक नीरज शर्मा से अपील की है कि अपने घर से बाहर निकल कर क्षेत्र में सेनेटाइजेशन और राशन वितरित करवाएं।एन आईटी 86 में ज्यादातर गरीब मजदूर तबका रहता है और उनके पास न तो राशन कार्ड और किसी के पास राशनकार्ड है तो उनका नाम ऐसे दुख की घड़ी में काट दिया गया है और विधायक लॉक डाउन का पालन करके घर बैठे हैं और जनता परेशान है।ऐसे बुरे वक्त में युवा समाजसेवी संतोष यादव…
फरीदाबाद : पति की मृत्यु के बाद एक महिला को झांसे में लेकर दंपत्ति व उसके बच्चों के बिजनेस इनवेस्टमेंट के नाम पर करोडों रुपए लगवा लिए और बाद में पैसे देने व मुनाफा देने से इंकार कर दिया। थाना सैंट्रल पुलिस ने महिला की शिकायत पर गुरूनानक इंजिनियरिंग सर्विसिज आफिस सैक्टर-15ए के कंवरजीत सिंह अरोडा, नवनीत अरोडा, जसलिन अरोडा व विक्रम जीत सिंह अरोडा के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में सैक्टर-15 में रहने वाली एक महिला शशि खुराना ने बताया कि 2015 में उसके पति को कैंसर…
