दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को फेसबुक लाइव होने के दौरान एलान किया है कि दिल्ली में गरीब लोगों को खाने किल्लत नहीं होगी। जहां शुक्रवार को दिल्ली में 2 लाख लोगों को खाना खिलाने की व्यवस्था की गई है तो शनिवार से 4 लाख लोगों को खाना खिलाया जाएगा। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि कैसे रोजाना कम से कम 100 की संख्या में कोरोना संक्रमित रोगियों को बढ़ने पर क्या इंतजाम किए जाएंगे। केजरीवाल के संबोधन के अहम बिंदु दिल्ली में गरीबों-मजदूरों की संख्या के मद्देनजर खाने की व्यवस्था की जा रही…
Author: faridabadnews24
मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान बिजली के बिल भरने पर कैश कांऊटर पर लगने वाली भीड़ से बचने के लिए बिजली निगमों ने 14 अप्रैल, 2020 कैश काऊंटर बंद करने का निर्णय लिया है। लोगों की सुविधा के लिए डिजिटल बिल की व्यवस्था की गई है। लोग चाहे आरटीजीएस या वीवीपीएपैट या एनईएफटी के माध्यम से भी बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए निगमों द्वारा उनके अगले बिल में दो प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। 1,000 रुपये के बिल पर 20 रुपये तथा 5,000 रुपये तक के बिल पर 100 रुपये की…
राजू उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के रहने वाले है। पिछले सात सालों से भवन निर्माण के काम में जुटे हैं। शहर के ही भाड़ावास रोड स्थित हंस नगर मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। पति-पत्नी दोनों दिहाड़ी मजदूर हैं। लॉकडाउन के चलते भवन निर्माण का काम भी बंद है। अब राजू अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ कमरे पर ही हैं। बड़ी समस्या यह है कि राजू न अपने गांव लौट पा रहे हैं और न ही कमरे पर उसके पास पर्याप्त राशन है। मध्य प्रदेश के पन्ना के राजू चौधरी, मुन्ना पत्नी और बच्चों…
लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों की अवहेलना करने तथा बिना किसी ठोस कारण के सड़क पर घूमने वाले वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अतिरिक्त 43 वाहनों का चालान कर 26 वाहनों को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने लॉकडाउन के दौरान एडवाइजरी का पालन नही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। बावल पुलिस ने प्राणपुरा रोड पर एक मिष्ठान भंडार के सामने पंजाबी मोहल्ला निवासी रोहताश व हरीशचंद्र तथा तिहाड़ा निवासी जगपाल व…
झज्जर में लॉकडाउन के दौरान सडक़ों पर बेकार घूमने वालों पर पहले सख्ती दिखाकर उन्हें मुर्गा बनाने और पिटाई करने के बाद पुलिस अब थोड़ी नरम पड़ गई है। अब पुलिस लॉकडाउन के दौरान वेवजह सडक़ों पर घूमने वालों के प्रति थोड़ा नरम रूख अपनाती दिखाई दे रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब लॉकडाउन के दौरान बाहर सडक़ों पर घूमने वालों की न तो पिटाई की जाएगी और न हीं उन्हें मुर्गा बनाया जाएगा। बल्कि उन्हें सीधी जेल की हवा खिलाई जाएगी। इस बात का खुलासा झज्जर पहुंचे एडीजीपी क्राईम और हरियाणा सरकार द्वारा कोरोना वायरस की…
Reliance Jio ने हाल ही में पुराने पैक पर डबल डेटा देना शुरू किया है। इसके साथ ही कंपनी जियो फाइबर के साथ भी कुछ फ्री डेटा का ऐलान किया है। लेकिन WhatsApp पर एक ऐसा मैसेज फॉरवर्ड किया जा रहा है जो आपके लिए खतरनाक है। दरअसल Jio ऑफर को लेकर शेयर किए जा रहे इस मैसेज में एक लिंक है जिसे क्लिक करके आपको अपनी जानकी दर्ज करनी है। इसके बाद मुमकिन है आपके फोन का सेंसिटिव डेटा चोरी हो जाए। हैकर्स और धोखाधड़ी वाले कोरोना वायरस के प्रकोप का फायदा उठा रहे हैं और रिलायंस जियो को…
माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से निवेदन है कि आज भारत देश का नागरिक होने के नाते मैं अभिषेक पंडित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्व समाज एकता संघ व आयुष कौशिक राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व समाज एकता संघ व भाजपा युवा नेता गाजियाबाद आपको बताना चाहता हूं कि आज जनपद में इस महामारी की आपदा से निपटने के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाने की जरूरत पड़ती है तो इस स्थिति में मेरे व मेरे मित्र राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व समाज एकता संघ के गाजियाबाद पटेल नगर व लोनी इंद्रप्रस्थ आवास को बिजली एवं पानी निशुल्क प्रयोग कर सकते हैं इसमें हमें कोई आपत्ती नही होगी आप…
अपने निवास स्थान पर समाचार पत्र पढ़ते हुए भाजपा नेता रीतिक वधवा ने कहा कि समाचार पत्रों से कोरोना नहीं फैलता बल्कि समाचार पत्रों के माध्यम से विश्वसनीय खबर मिलती है समाचार पत्र अत्यंत स्वच्छ वातावरण में पूरी सावधानी से प्रकाशित कर घरों तक पहुंचाने के लिए सभी चरणों में स्वच्छता का ध्यान रखा जाता है कोरोना को जागरूकता से ही खत्म किया जा सकता है ! भाजपा नेता रीतिक वधवा ने लोगों से कहा कि वे कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार द्वारा घोषित लोकडाउन को सफल बनाने के लिए प्रशासन व पुलिस द्वारा जारी हिदायतों का कडाई…
हरियाणा के टोहाना इलाके से जेजेपी विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने खुद ही सेनेटाइजर स्प्रे करना शुरू कर दिया है। जैसे ही आज बबली सेनेटाइजर स्प्रे का पम्प लेकर हल्के में निकले तो लोग भी हैरान रह गए। देवेंद्र बबली ने सेनेटाइजर स्प्रे खुद ही करने की फ़ोटो अपने ट्वीटर पर डाली है। देवेंद्र बबली ने इस दौरान कहा कि टोहाना हल्का मेरा पूरा परिवार है और मैं यहां का सेवक होने के नाते खुद ही सेनेटाइजर कर रहा हूं। देवेंद्र बबली ने कहाकि इस कठिन समय मे वो जनता के साथ खड़े है। इस विपदा से निपटने के लिए…
आम आदमी पार्टी से एन आईटी 86 विधानसभा के उम्मीदवार व प्रवासी नेता संतोष यादव ने हरियाणा सरकार से अपील की कि शहर छोड़कर अपने राज्य पैदल जा रहे प्रवासियों को सरकार यंही रेन बसेरा,सामुदायिक केंद्र,या सरकारी स्कूलों में रहने और भोजन की ब्यवस्था करे।क्योकि प्रवासियों ने अपने खून पसीने से हरियाणा के विकास में अहम योगदान निभाया है और इस मुश्किल घड़ी में प्रवासियों की मदद करना सरकार का फर्ज है। संतोष यादव ने कहा कि ये समय आरोप प्रत्यारोप का नही है और सभी राजनीतिक दल को एकजुट होकर गरीब मजदूर वर्ग की मदद करनी चाहिए।और सरकार को…
