करीना कपूर, तब्बू और कृति सैनन की फिल्म ‘क्रू’ बॉक्स ऑफिस पर धांसू परफॉर्म कर रही है. लोग इस मूवी को बहुत पसंद कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने दमदार शुरुआत की थी. फर्स्ट वीकेंड का ‘क्रू’ को बड़ा फायदा मिला था. कमाल की बात है है कि देश के अलावा विदेशों में भी ये फिल्म बंपर कमाई कर रही है. जानिए पांचवें दिन करीना कपूर, तब्बू और कृति सैनन की ‘क्रू’ ने कितने करोड़ का कारोबार किया है. ‘क्रू’ एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो सिनेमाघरों में लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. इसमें करीना…
Author: faridabadnews24
आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अस्वस्थ हैं और 21 मार्च को गिरफ्तार होने के बाद से उनका वजन 4.5 किलो कम हो गया है। हालाँकि, तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने कहा है कि वह ठीक हैं, और जेल के डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। दिल्ली की न्यायिक हिरासत से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार केजरीवाल, यहां की एक अदालत द्वारा उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद तिहाड़ जेल में हैं। उन्हें तिहाड़ जेल की जेल संख्या 2…
टिकटॉक पर वीडियोज बनाकर लोगों के बीच फेमस होने वाली मनीषा रानी ने अपनी मेहनत के दम पर आज लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। बिहार के मुंगेर जिले की मनीषा रानी ने हाल ही में डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ का खिताब अपने नाम किया। इस खिताब के जीतने के बाद से ही मानो मनीषा दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रही हैं। वहीं अब तो मनीषा शानदार प्रॉपर्टी की मालकिन भी बन गई है। हाल ही में उन्होंने अपने होमटाउन में नई प्रॉपर्टी खरीदी है। उन्होंने अपने व्लॉग में इसकी झलक…
गर्मी आने की देर नहीं हुई कि कुछ लोगों ने अभी से फ्रिज का ठंडा पानी पीना शुरू कर दिया है। चिलचिलाती धूप से घर में आकर सीधे ठंडा पानी पीने लगते हैं। लेकिन आपकी ये आदत बीमार कर सकती है। एकदम गर्मी से आकर चिल्ड पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आपको भी फ्रिज का ठंडा पानी पीने की आदत है तो सतर्क हो जाएं। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से न सिर्फ मोटापा बढ़ता है बल्कि कई दूसरी बीमारियों का खतरा भी पैदा हो सकता है। जानिए क्यों फ्रिज में रखे पानी को…
बाराबंकी: ‘पति-पत्नी और वो’ का किस्सा फिल्मों में देखने और किताबों में पढ़ने को अक्सर मिलता है। लेकिन कुछ ऐसा ही मामला हकीकत में महिला थाने में देखने को मिला। एक महिला ने अपने पति को छोड़कर दूसरे के पति के प्रेम जाल में पड़कर शादी कर ली, मगर कानून की तलवार ने इस शादी को अवैध मानते हुए एक झटके में दोनों को अलग कर दिया और ‘वो’ आंखों में आंसू लिए खड़ी रह गई। पत्नी अपने पति को साथ लेकर हंसी-खुशी चली गई। मामला सतरिख थाने के एक गांव का है, जहां का रहने वाला एक व्यक्ति दूसरे…
हॉलीवुड फिल्म बार्बी ने बीते साल बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई। फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इसके साथ ही इस साल ऑस्कर में भी बार्बी की धूम रही। वहीं, अब फिल्म को लेकर सिंगर शकीरा ने अपनी राय साझा की है। उन्होंने बार्बी की आलोचना की है। इसके साथ ही गायिका ने भी कहा कि ये फिल्म उनके बेटों को अपमानजनक लगती है। कोलम्बियन सुपरस्टार शकीरा ने ब्यूटी मैगजीन एल्योर के साथ एक इंटरव्यू में ब्लॉकबस्टर फिल्म बार्बी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वो पॉप कल्चर तवज्जो देती हैं, जब ये पुरुषों से उनके पुरुष होने…
फरीदाबाद: नूंह उपद्रव के आरोपित बिट्टू बजरंगी द्वारा एक युवक को डंडे से पिटाई करने के मामले में उस पर मुकदमा दर्ज हो गया है। इसकी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर मंगलवार दिनभर वायरल होती रही थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है। बिट्टू बजरंगी ने पिटाई की वीडियो अपने स्टेटस पर भी लगा ली थी। बाद में जब मामला गर्माया तो इसे हटा लिया गया। वीडियो में एक पुलिसकर्मी बीड़ी पीते हुए दिखाई दे रहा है। वह बिट्टू बजरंगी का गनमैन है। दरअसल 13 दिसंबर की आधी रात के बाद कुछ युवकों…
Bajaj Auto ने पिछले महीने यानी मार्च 2024 में अपनी कुल बिक्री में 25 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। ब्रांड ने मार्च’23 में 2,91,567 यूनिट्स बेचीं जो, मार्च 2024 में बढ़कर 3,65,904 यूनिट हो गई हैं। इस आंकड़े में 1,45,511 का निर्यात शामिल है, जो मार्च 2023 के 1,05,045 यूनिट के आंकड़े से 39 प्रतिशत अधिक है। Bajaj Auto की सेल्स रिपोर्ट मार्च 2024 में कुल घरेलू बिक्री 2,20,393 यूनिट थी, जबकि मार्च 2023 में यह 1,86,522 यूनिट थी। इसी अवधि में घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 1,52,287 यूनिट से बढ़कर 1,83,004 यूनिट हो गई। यानी 20 फीसदी की बढ़ोतरी…
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में जमानत दे दी है। जब सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय से पूछा कि क्या संजय सिंह को और अधिक समय तक हिरासत में रखने की आवश्यकता है? इसपर ईडी ने कहा कि हमें कोई आपत्ति नहीं है। यह सुनते ही छह महीने से जेल में बंद संजय सिंह को न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, दीपांकर दत्ता और पीबी वराले की पीठ ने रिहा करने का आदेश जारी कर दिया। आइए जानते हैं सुप्रीम कोर्ट में क्या-क्या हुआ और…
करनाल: लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर हरियाणा के सीएम नायब सैनी मंगलवार को करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी कार्यालय में कोर कमेटी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। कोर कमेटी की बैठक के बाद नायब सैनी ने कहा कि बीजेपी प्रदेश के सभी दस लोकसभा सीट और करनाल विधानसभा का चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी । सीएम नायब सिंह ने इंडी गठबंधन पर बड़ा बयान दिया। सीएम ने कहा कि रामलीला मैदान में घमंड़िया गठबंधन ऐसे एकजुट हुए जैसे वो भ्रष्टाचार में गोल्ड मेडल लेकर आए है। इंडी गठबंधन में शामिल नेताओं ने बड़े-बड़े घोटाले किए है। इनमें केजरीवाल भी शामिल…
