Author: faridabadnews24

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी होने के बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर 3 रुपये एक्साइज ड्यूटी लगाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जहां देश की जनता पहले महंगाई का दंश झेल रही है वहीं इस मूल्यवृद्धि ने लोगों की जेबों पर कुठाराघात करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने पर जहां पेट्रोल-डीजल के दाम घटने चाहिए वहीं सरकार इनके दामों पर बढ़ोतरी करके पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम…

Read More

गुरूग्राम में एक कांग्रेस नेता द्वारा अपने पुत्र और पुत्रवधु पर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। बता दें कि पारिवारिक विवाद के कारण दोनों पर यह हमला किया गया है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कांग्रेस के नेता व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओमबीर खटाना व उसके बेटे राहुल में काफी दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। हाल ही में…

Read More

फरीदाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब दो बजे एनआईटी-दो स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच में पैसे लेकर पहुंचे कैश वैन के पास नोट बिखेर कर तीन-चार बदमाश 72 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि कैश वैन पर सवार दो लोग बैंक के भीतर गए थे। आरोपी ने बहाना बनाकर सुरक्षा गार्ड को भी बैंक में भेज दिया। इसी दौरान एक बदमाश साइकिल से आया और कैश वैन के सामने नोट बिखेर कर वैन के ड्राइवर से कहा कि आपके पैसे जमीन पर गिरे हैं। इस तरह वह चालक का ध्यान…

Read More

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के भिलाई में आज महिला दिवस व होली मिलन व सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की संयोजक संगठन की राष्ट्रीय सचिव टाटा शोभा जी रही। मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा जी एक प्रखर समाज सेविका रही जो कि कम उम्र मे समाजिक कार्यो के लिए अनेकों अवार्ड प्राप्त कर चुकी हैं। मुख्य अतिथि द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई। छत्तीसगढ़ की बेटी प्रखर युवा प्रवक्ता, म्रुद भाषी, सरल स्वभाव की धनी डॉ. वर्णिका शर्मा जी जब हम सबके बीच मे उपस्थित हुई तो उन्होंने अपने वक्तव्य से सबको मन्त्र…

Read More

हरियाणा में मार्च के महीने में भी सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं कुछ जिलों में सुबह के समय धुंध देखने को भी मिली है। इससे आम लोग ही नहीं, मौसम विज्ञानी भी हैरान हैं। उनके मुताबिक, यह अजब-गजब स्थिति पश्चिमी विक्षोभ की अनवरत सक्रियता के चलते बनी है। मौसम विशेषज्ञों का स्पष्ट आकलन है कि अभी कम से कम एक से दो बार और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। खासकर, 20-21 मार्च के आसपास एक बार फिर मौसम अपने तेवर दिखा सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होती रहेगी और अप्रैल की शुरुआत…

Read More

फरीदाबाद शहर को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी 40 वार्डों में हर घर में शौचालय बनवाने की योजना में बड़ा खेल खेला है। पार्षदों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों ने शौचालय बनवाने के नाम पर मोटा खेल किया है। इस मामले में रिटायर्ड इंजीनियरिंग विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पिछले दिनो नगर निगम सदन की बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। निगम कमिश्नर डॉ. यश गर्ग से इस पूरे मामले में जांच कराने की मांग की गई थी। कमिश्नर…

Read More

आज आपको भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL)  के 109 रुपए के प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको बेहद पसंद आएगा। वैसे तो टेलीकॉम इंडस्ट्री में जिओ कंपनी सबसे नंबर वन पर चल रही है, लेकिन BSNL कंपनी जिओ को टक्कर देने के लिए बेहतरीन से बेहतरीन प्लान पेश कर रही है तो आइए जान लेते हैं BSNL के 109 रुपए वाले प्लान के बारे में। BSNL का यह प्लान 109 रुपए का है इसमें आपको 90 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। इस प्लान में आपको डाटा और वॉइस कॉलिंग दोनों का लाभ मिलेगा। कंपनी द्वारा…

Read More

फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने खुद के लिए मिले दो गनमैन को सरकार को वापस लौटा दिया हैं। क्योंकि वह  साधारण इंसानों की तरह ही जनता के बीच रहना चाहते हैं जबकि उनके मुताबिक़ कई जनप्रतिनिधि सुरक्षाकर्मियों को ही अपना स्टेटस सिम्बल मानने लगते हैं। कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने इस बारे में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज और DGP मनोज यादव को पत्र लिखा था जिसपर DGP मनोज यादव ने तुरंत संज्ञान लिया और विधायक नीरज शर्मा की पहल का स्वागत करते हुए दोनों सुरक्षाकर्मियों को वापस लेने एक आदेश जारी कर दिए साथ ही…

Read More

हरियाणा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार के दिन जींद पुलिस को होंडा कम्पनी की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 25 मोटरसाइकिलों की नई सौगात दी हैं । उन्होंने स्थानीय पुलिस लाईन के बारात घर से मोटर साइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीसी डॉ० आदित्य दहिया, डीआईजी अश्विन शैणवी, होंडा कम्पनी के निदेशक हरभजन सिंह व जेजेपी के जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी भी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग को यह मोटरसाइकिलें मिलने से आपराधिक गतिविधियों पर…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के सभी 22 जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिला अध्यक्ष चुनाव पर्यवेक्षक लगाया था सभी जिलों में रायशुमारी बैठक हो चुकी है अब जो रायशुमारी के माध्यम से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जिला अनुसार फीडबैक मिला है उस पर प्रदेश नेतृत्व विचार विमर्श करके जल्दी ही सभी जिला अध्यक्षों की घोषणा की जायेगी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के 30 हूडा कॉम्प्लेक्स में दिन भर नेताओं का तांता लगा रहा और आगामी जिला स्तरीय संगठन को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश नेतृत्व पूरी…

Read More