भिवानी । भाजपा नेता रीतिक वधवा ने जनता से अपील की है कि कोरोना वायरस के खौफ से कोई भी बाहरी व्यक्ति पलायन ना करे। यहां पर किसी तरह की कमी नहीं आने दी जा रही और ना ही आने दी जाएगी। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने को पलायन रोकना जरूरी है। जनता के नाम जारी संदेश में भाजपा नेता रीतिक वधवा ने कहा कि संस्थाएं, समाजसेवी लोग अपने घरों से बाहर निकलकर वंचितों की सेवा में लगे हैं। किसी को राशन चाहिए, वहां राशन पहुंचा रहे हैं और किसी को पका हुआ भोजन चाहिए तो वहां भोजन…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली । कुछ दिनों के लिए ही सही, लेकिन कोरोना से जंग में सस्ती राजनीति पर भी विराम लगता नजर आ रहा है। शायद इसीलिए विरोधी दल तक संकट की इस घड़ी में अपना यथासंभव योगदान देने में लगे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस दिल्ली में जरूरतमंदों की मदद के लिए रसोई शुरू करने जा रही है। भूखों को खाना खिलाने की योजना प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल चौधरी के निर्देश पर अब पार्टी ने भूखों को खाना खिलाने की योजना भी बनाई गई है। इसके तहत दिल्ली के सभी जिलों में सोमवार से रसोई शुरू हो जाएगी।…
नई दिल्ली । पलायन रोकने के लिए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घर छोड़ कर जा रहे लोगों से कहा है कि अब दिल्ली सरकार आपके घरों का किराया भरेगी बस आप घरों में रहिए। लॉकडाउन का सफल बनाएं। यहीं हम सब की जिम्मेदारी है। लॉकडाउन के कारण परेशानी देश में लॉकडाउन है। कोरोना के भय एवं बेरोजगारी के कारण दिल्ली से हजारों-हजार की संख्या में लोग पलायन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली छोड़ कर जा रहे लोगों से फिर से अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि केरल, जम्मू, ओड़िशा,…
फरीदाबाद : सेवा सुरक्षा और सहयोग का नारा देने वाली फरीदाबाद पुलिस का शर्मनाक चेहरा आया सामने। जी हां देश के अलग अलग हिस्सों से लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिसकर्मी लाठी, डंडों से बुरी तरह से पीट रहे है। लेकिन फरीदाबाद में एक खाकी पहने पुलिसकर्मी ने जब शराब के नशे में प्रधान मंत्री द्वारा लागू लॉकडाउन,शोशल डिस्टेंस और धारा 144 का उलंघन कर मजाक बनाया तो पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की बल्कि चारो शराबी पुलिस के सामने ही भागने में कामयाब हो गए। लेकिन मीडिया ने शराबी पुलिसकर्मी को भागते हुए अपने कैमरे में…
फरीदाबाद – जिलाधीश यशपाल ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30 के तहत आदेश पारित किए हैं कि फरीदाबाद नगर में कोई भी भवन स्वामी किसी भी स्थिति में किसी मजदूर कर्मचारी या जिले की विभिन्न इकाइयों, कंपनियों, कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों से आवासीय भवन किराए की मांग आगामी एक माह तक नहीं करेंगे। जिलाधीश ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि जो भवन स्वामी इन आदेशों का उल्लंघन करेगा, उसके विरुद्ध राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, जिसमें 1 वर्ष तक की सजा या अर्ध दंड या दोनों हो…
सरकार ने पेंशन नियमों में बदलाव किया है। इसमें रिटायरमेंट के वक्त पेंशन कम्युट करने का विकल्प चुनने वालों पेंशन धारकों को रिटायरमेंट के 15 साल बाद फुल पेंशन की व्यवस्था फिर से लागू होगी। श्रम मंत्रालय ने नए नियमों को अधिसूचना जारी कर दी है। इस फैसले से 26 सितंबर, 2008 से पहले रिटायर होने वाले 6.3 लाख पेंशन धारकों को फायदा होगा। नई अधिसूचना से ईपीएफओ के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के 15 साल बाद फुल पेंशन की व्यवस्था पुन: लागू हो जाएगी। अगर कोई कर्मचारी 1 अपैल 2005 को रिटायर करता है तो वह 15 साल बाद यानी…
फरीदाबाद: शहर में अब भी कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं और पुलिस ऐसे लोगों को सबक भी सिखा रही है। पुलिस आयुक्त केके राव के दिशा-निर्देश पर कार्य करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने लॉक डाउन के आदेशों की अवहेलना करने वाले 89 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। फरीदाबाद पुलिस ने आदेशों का उल्लंघन करने वाले 89 लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 68 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज किए हैं। इसके अलावा आदेशों का उल्लंघन करने वाले 346 वाहनों को भी इंपाउंड किया गया है। 346 वाहनों को इंपाउंड कर उनसे ₹9…
जजपा नेता व पूर्व प्रत्याशी तिगाँव विधानसभा ठाकुर उमेश भाटी जी, ने अशोका एंकलेव स्थित अपने कार्यालय पर गरीब मजदूर वर्ग के भाई बहनों को चावल दाल और आटा का वितरण किया। उन्होंने कहा की जहां कोरोना का डर लोगों को खाए जा रहा हे वही गरीब लोगों को अपने परिवार की भूख की भी चिंता सता रही हे इसलिय सभी सामाजिक संस्था और मोजिज लोगों से विनती हे की इनकी सहायता के लिय आगे आयें।करोना के साथ साथ भूख से भी लड़ना हे इसलिय हमें नियम का पालन करना हे कोसिस करे की सोसल डिसटेंसिंग बना कर रखें ताकि…
फरीदाबाद: कोरोना वायरस से देश में आई आपदा की स्थिति में फरीदाबाद शहर की जानी-मानी संस्था मिशन जागृति के वॉलिंटियर लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार,किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार,जीना इसी का नाम है। पूरे देश मे लॉक डाउन चल रहा है, पर किसी के प्राणों का लॉक डाउन नहीं होने देने के लिए इस आपदा के समय में मिशन जागृति द्वारा मानवता की मिशाल कायम की जा रही है।जहां कोरोना वायरस की कहर के चलते सभी लोग दहशत से घरों में बंद है वही मिशन जागृति अपने साथियो के साथ…
फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पाली क्रेशर जोन के प्रधान धर्मबीर भड़ाना ने अपने साथियों की मदद से रविवार को पाली क्रेशर जोन में गरीब एवं जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। उन्होंने सभी लोगों से अपील की, कि संकट की इस घड़ी में हमें सरकार पर निर्भर रहने की बजाय स्वयं आगे आकर सहयोग करना चाहिए। जो लोग स्वयं सक्षम हैं या समाज हित में काम करने वाली जितनी भी समाजसेवी संस्थाएं हैं, उनको आगे आकर कार्य करना चाहिए। रविवार को धर्मबीर भड़ाना के साथ महासचिव हरीश मित्तल, उपप्रधान सुभाष गोयल, अमन मित्तल, सुखराम ठेकेदार, गजे मेंबर,…
